Saturday, September 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन के ओपन सोर्स एआई मॉडल पर दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी

DigitalDesk by DigitalDesk
August 4, 2026
in मुख्य समाचार
0
Growing global interest
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

Central Government Employees News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव, CGHS के नियमों में सरकार ने हटाई यह बड़ी पाबंदी

Central Government Employees News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव, CGHS के नियमों में सरकार ने हटाई यह बड़ी पाबंदी

September 19, 2026
Gold Price Silver: 19 सितंबर को सोने-चांदी में फिर तेजी, 24 कैरेट गोल्ड ₹1.54 लाख के पार; चांदी भी ₹2.50 लाख के करीब

Gold Price Silver: 19 सितंबर को सोने-चांदी में फिर तेजी, 24 कैरेट गोल्ड ₹1.54 लाख के पार; चांदी भी ₹2.50 लाख के करीब

September 19, 2026

हाल के दिनों में अमेरिकी पत्रिका फॉर्च्यून, ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स और
जर्मन अखबार डाई ज़ीट ने चीन के एआई उद्योग पर प्रमुख रिपोर्टें प्रकाशित की हैं। इन
रिपोर्टों के मुताबिक, चीनी कंपनियों द्वारा विकसित उच्च प्रदर्शन वाले ओपन सोर्स एआई
मॉडल को वैश्विक बाजार में लगातार मान्यता मिल रही है और उनका इस्तेमाल तेजी से
बढ़ रहा है।
इसी क्रम में, एसोसिएटेड प्रेस और डाई ज़ीट ने चीनी कंपनी मूनशॉट एआई के किमी K3
मॉडल पर रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट के अनुसार, इस मॉडल को अमेरिका समेत कई
देशों के डेवलपर्स अपना रहे हैं। इसकी बढ़ती लोकप्रियता ने अमेरिकी टेक कंपनियों की
चिंता भी बढ़ा दी है। OpenAI और Anthropic जैसी क्लोज्ड सोर्स कंपनियों ने इस मुद्दे
पर अमेरिकी सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं, 179 अमेरिकी कंपनियों ने व्हाइट
हाउस को पत्र लिखकर विदेशी ओपन सोर्स मॉडल तक स्टार्टअप्स की पहुंच रोकने के
प्रयासों का विरोध किया है। उनका कहना है कि ऐसा कदम प्रतिस्पर्धा को कमजोर करेगा।
वहीं, फॉर्च्यून ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चीनी कंपनियां अपने एआई मॉडल मुफ्त में
उपलब्ध करा रही हैं। साथ ही, अमेरिका की बढ़ती संरक्षणवादी नीतियों के चलते आने वाले
समय में चीनी एआई मॉडल की मांग और बढ़ सकती है।
इसके अलावा, फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चीन एआई विकास का
एक वैकल्पिक मॉडल पेश कर रहा है। इसके तहत ओपन सोर्स मॉडल के जरिए एआई
तकनीक को अधिक लोगों तक पहुंचाने के साथ साथ विकासशील देशों को हजारों प्रशिक्षण
अवसर और एआई अनुप्रयोग केंद्र उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी क्लोज्ड सोर्स मॉडल वैश्विक दक्षिण के अधिकांश देशों के लिए
काफी महंगे हैं। ऐसे में प्रस्तावित विश्व एआई सहयोग संगठन चीन की तकनीक और
ओपन सोर्स एआई मॉडल को इन देशों तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण मंच बन सकता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: #Growing global interest #China open source AI models
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version