Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

दोनों गुट मना रहे शिवसेना स्थापना दिवस समारोह,कौन है असली साबित करने की होड़,शिंदे और उद्धव गुट में पोस्टर वार

DigitalDesk by DigitalDesk
June 19, 2023
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, राजनीति
0
Shiv Sena Foundation Ceremony
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कार्टूनिस्ट से नेता बने बाल ठाकरे ने 1966 में शिवसेना की स्थापना की थी। वे मिट्टी के लाल की धारणा के पैरोकार थे। करीब 57 साल बाद शिवसेना दो धड़ों में बंट चुकी है। एक गुट महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का है तो दूसरा गुट उद्धव ठाकरे का है। मुंबई में ये दोनों ही गुट अलग-अलग स्थानों पर शिवसेना का स्थापना दिवस जोरशोर से मना रहे हैं।

  • 19 जून 1966 में हुई थी शिवसेना की स्थापना
  • कार्टूनिस्ट से नेता बने बाल ठाकरे ने बनाई थी शिवसेना
  • 57 साल बाद दो गुटों में बंटी शिवसेना
  • एक गुट के मुखिया उद्धव ठाकरे हैं
  • एक गुट एकनाथ शिंदे का
  • एक बार फिर दोनों गुट आमने-सामने
  • लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी
  • स्थापना दिवस पर कौन किस पर भारी

इस दौरान दोनों में संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की राजनीति का असली उत्तराधिकारी कौन इसे लेकर वाकयुद्ध जारी है। पार्टी का नाम ‘शिवसेना’ के साथ पार्टी चिन्ह धनुष और तीर एकनाथ शिंदे गुट के पास है। महाराष्ट्र की सत्ता में होने से शिवसैनिकों में शिंदे गुट का वर्चस्व अधिक है। दरअसल ये दोनों गुट अगले साल के लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के साथ ही मुंबई में BMC चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में स्थापना दिवस पर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना गोरेगांव स्थित NESCO ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। तो वहीं उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना (यूबीटी) सेंट्रल मुंबई के सियोन में कार्यक्रम में व्यस्त है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

मातोश्री के पास लगाया शिंदे गुट ने पोस्टर

इसे लेकर पोस्टर वार भी शुरू हो गया है। शिंदे गुट ने कलानगर इलाके में पोस्टरबाजी की है। ये वही इलाका है जहां पर उद्धव ठाकरे का निवास स्थान मातोश्री स्थित है। इलाके में लगे पोस्टरों में लिखा है कि शेरों की लीग अब चली गोरेगांव। बता दें इसके पहले दशहरा रैली को लेकर भी दोनों गुटों में भिड़ंत देखने को मिली थी। अब शिवसेना के स्थापना दिवस पर एक बार फिर दोनों आमने-सामने हैं।

जून 2022 में हुआ था शिवसेना में विभाजन

बता दें साल 2022 में शिवसेना में विभाजन हुआ था।। पिछले साल 2022 जून के महीने में ही शिंदे और शिवसेना के 39 विधायकों ने महाराष्ट्र के तत्कालीन सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत की थी। इसके बाद शिवसेना का विभाजन दो हिस्से में हो गया था। इस विभाजन के बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की एवीए गठबंधन सरकार गिर गई थी। एकनाथ शिंदे ने इसके बाद बीजेपी का दामन थामकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई और चुनाव आयोग ने भी पार्टी का नाम और चिन्ह् तीर-धनुष एकनाथ् शिंदे गुट के हवाले कर दिया। अब ठाकरे गुट का नाम शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) है। ये विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था कि शिंदे सरकार बनी रहेगी। वहीं पिछले साल पार्टी के टूटने के बाद यह शिवसेना का पहला स्थापना दिवस है जो दो जगहों पर मनाया जा रहा है।

 

Post Views: 185
Tags: Bal ThackerayChief Minister MaharashtraEknath ShindeGroup Uddhav ThackerayShiv Sena Foundation Day
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version