Sunday, June 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

फुटबॉल के जादूगर पेले का निधन, जानिए भारत से था कैसा खास रिश्ता

लंबे समय से थे बीमार

DigitalDesk by DigitalDesk
December 30, 2022
in मुख्य समाचार
0
फुटबॉल के जादूगर पेले का निधन, जानिए भारत से था कैसा खास रिश्ता
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Pele Dies: इस साल के बीतते-बीतते कई लोग हमारा साथ छोड़ते जा रहे हैं। आज की सुबह ऐसी दो मौतों की खबर लेकर आई। हालांकि, जिन दो महान हस्तियों ने हमारा साथ छोड़ा, वे भरपूर जिंदगी जी चुके थे। प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबा का निधन 100 वर्षों की भरपूर जिंदगी के बाद हुआ। वहीं, 82 वर्षीय पेले का निधन 30 दिसंबर 2022 को हो गया। उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

  • पेले लंबे समय से अस्पताल में थे
  • वह पेट के कैंसर से पीड़ित थे
  • वह भारत की यात्रा पर भी तीन बार आए थे

खेलना अगर संगीत है तो उनसे बड़ा संगीतकार दुनिया में शायद कोई दूसरा नहीं हुआ। उनके नाम  तीन विश्व कप खिताब और 784 गोल हैं, हालांकि उन्होंने 1200 से अधिक गोल दागे, लेकिन फीफा ने मान्यता इतने को ही दी है।

Related posts

OpenAI avd Anthropic

AI उद्योग के दो दिग्गज Anthropic And OpenAI की संभावित ऐतिहासिक IPO एंट्री…

June 7, 2026
Investment Forum 2026 in Indore

मध्यप्रदेश से लैटिन अमेरिका तक बढ़ी व्यापारिक उड़ान, 19% निर्यात वृद्धि ने खोले नए वैश्विक अवसर

June 7, 2026

खेल जगत के पहले वैश्विक सुपरस्टार

पेले की लोकप्रियता भौगोलिक सीमाओं में नहीं बंधी थी।1940 में जन्मे एडसन अरांतेस डो नासिमेंटो यानी पेले फुटबॉल की लोकप्रियता को चरम पर ले जाकर उसका बड़ा बाजार तैयार करने वाले पुरोधाओं में से रहे। हिंदी फिल्म ‘गोलमाल’ -अजय देवगन नहीं, अमोल पालेकर वाली पुरानी फिल्म-  में उत्पल दत्त इंटरव्यू में अमोल पालेकर से ‘ब्लैक पर्ल’ पेले के बारे में पूछते हैं तो उनका जवाब होता है कि सुना है कलकत्ता में करीब 30-40 हजार पागल उनके दर्शन करने आधी रात को दमदम हवाई अड्डे पहुंच गए थे।

भारत पहली बार 1977 में आए

1977 में जब वह कोलकाता आये तो मानों पूरा शहर थम गया था। वह मोहन बागान के बुलावे पर आए थे और उन्होंने ईडन गार्डंस पर करीब आधा घंटा फुटबॉल खेला, जिसे देखने के लिये 80000 दर्शक मौजूद थे। उस मैच के बाद मोहन बागान की मानो किस्मत बदल गई और टीम जीत की राह पर लौट आई। उसके बाद वह 2018 में आखिरी बार कोलकाता आए और उनके लिए दीवानगी का आलम वही था। बीच में वह 2015 में भी भारत आए थे।

पेले का खेल चलता रहे, इसलिए हो गया युद्धविराम

उनकी लोकप्रियता का आलम यह था कि 1960 के दशक में नाइजीरिया के गृहयुद्ध के दौरान 48 घंटे के लिये विरोधी गुटों के बीच युद्धविराम हो गया ताकि वे लागोस में पेले का एक मैच देख सकें। वह राजनेताओं के भी उतने ही चहेते थे। भ्रष्टाचार, गृहयुद्ध और तमाम तरह की बीमारियों से ग्रस्त देश ब्राजील को वह अपने दम पर फुटबॉल की महाशक्ति बना सके। पेले का खेल इतना जादुई था कि तानाशाह भी उन्हें सलाम करते थे।

लाइव इंडिया टीम की ओर से फुटबॉल के जादूगर को भावभीनी श्रद्धांजलि।

 

Post Views: 128
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version