Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी में बदल रही हवा,अतीक के बहाने आतंक पर नकेल,गैंगस्टर का बीपी हाई

DigitalDesk by DigitalDesk
April 13, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, लखनऊ, शहर और राज्य, स्पेशल
0
action-against-terrorism
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यूपी के माफिया डॉन से नेता बने अतीक अहमद को भारी सुरक्षा के बीच साबमती जेल से एक बार फिर प्रयागराज लाया गया। जेल से निकलने के बाद अतीक अहमद के चेहरे पर खौफ साफ देखा जा सकता था। उमेश पाल हत्याकांड से दोबारा सुर्खियों में आए अतीक अहमद को यहां एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया। इससे पहले गैंगस्टर अतीक का बीपी हाई हो गया था। उसे पूरी रात नींद नहीं आई। दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके कुनबे पर कार्रवाई के जरिए संदेश देना चाहते हैं कि अब यूपी में आतंक का अंत होगा। पिछले दिनों विधानसभा में भी अपने भाषण में योगी योगी आदित्यनाथ यह कह चुके हैं कि अब यूपी की धरती पर आंतक और आतंक फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्हें मिट्टी में मिला देंगे। योगी सरकार आतंकियों के लिए ‘आतंक’ बन चुकी है। वरना एक वक्त था जब यूपी के हर जिले में एक बाहुबली नेता होता था। उसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होता था। कई बार वो खुद राजनीति में होता था।

  • यूपी में आतंक को मिट्टी में मिलते योगी
  • कभी माफिया की जेब में था प्रशासन,अब जेल में माफिया
  • कभी थी रॉबिन हुड की छवि
  • वोट की ताकत से बागे बढ़े माफिया
  • अब सता रहा एनकाउंटर का डर

पुलिस को एनकाउंटर की खुली छूट

सत्ता के करीब में रहकर पुलिस और प्रशासन को अपनी जेब में रखता था। उसके बाद जहां जो चाहे वो करता था। इन नेताओं में अतीक अहमद ही नहीं मुख्तार अंसारी, बृजेश सिंह, विजय मिश्रा, धनंजय सिंह, हरिशंकर तिवारी, डीपी यादव और अमरमणि त्रिपाठी का नाम भला कौन नहीं जानता। ये सभी सफेद पोशाक में काले कारनामों को अंजाम दिया करते थे। इनमें किसी की छवि रॉबिन हुड की थी तो कोई दुर्दांत अपराधी था। लेकिन हर कोई कानून को अपने हाथ में लेकर जो चाहता वो करता था। इनके संरक्षण में पलने वाले अपराधियों ने आतंक का राज स्थापित किया हुआ था। सरकार भी इनके आगे बेबस नजर आती थी, क्योंकि इनके हाथ में वोट होता था। यूपी में मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहला बीड़ा क्राइम कंट्रोल का उठाया है। उन्होंने अपराध को रोकने के लिए यूपी पुलिस को एनकाउंटर की खुली छूट दे दी। इसके बाद एक के बाद एक एनकाउंटर किए जाने लगे। हालत ये हो गई कि कई बड़े अपराधी राज्य छोड़कर भाग गए। जो बचे उन्होंने थानों में जाकर सरेंडर करना शुरू कर दिया। पुलिस ने अब तक 10 हजार से ज्यादा कार्रवाई की है। जिससे माफिया के मन में दहशत है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

अपराधियों की संपत्ति की जा रही राजसात

यूपी सरकार ने एनकाउंटर के साथ अपराधियों की संपत्ति जब्त कर,ध्वस्त कर उसे राजसात करने का काम भी किया जा रहा है। बदमाशों को आर्थिक चोट देकर पूरी तरह से अचलस्त कर दिया। इस क्रम में मुख्तार अंसारी, विजय मिश्रा और अतीक अहमद की करोड़ों और अरबों की संपत्ति नष्ट कर दी गई। योगी के राज में लखनऊ और प्रयागराज जैसे बड़े शहरों में मौजूद इनकी कई मंजिला इमारतों गिरा दी। अपराधियों के खिलाफ कई तरफा वार किए। उन्हें एनकाउंटर में मारा या फिर जेल भेजकर उनके घर पर बुलडोजर चलाया। जिसके चलते अब योगी आदित्यनाथ अब बुलडोजर बाबा के नाम से ​प्रसिद्ध हो गए हैंं।

Post Views: 298
Tags: action against terrorismAtiq Ahmedgangsterup government
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version