राज्यों के लिए अच्छी खबर, 5 साल का बकाया जीएसटी का मुआवजा किया जाएगा जारी

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज शनिवार यानी 18 फरवरी को जीएसटी काउंसिल की 49वीं बैठक का आयोजन हुआ। जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

कर व्यवस्था में हुआ बदलाव

जीएसटी काउंसिल की बैठक में टैक्सेशन सिस्टम में बदलाव किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि टैक्स चोरी रोकने के लिए कर-व्यवस्था में बदलाव किया गया। पहले प्रोडक्शन पर भी कर लगता था, जिसमें अब बदलाव है। वित्तमंत्री ने कहा, ऑनलाइन गेमिंग पर मंत्री-समूह की रिपोर्ट को आज की बैठक में नहीं लिया जा सका, क्योंकि उसके अध्यक्ष मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा हैं और वह राज्य में चुनाव के कारण आने में असमर्थ थे।

Exit mobile version