Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट! MCX पर टूटा गोल्ड, चांदी भी फिसली; जानिए 15 मई के ताजा रेट

देशभर में शुक्रवार, 15 मई को सर्राफा बाजार और वायदा कारोबार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों दबाव में कारोबार करते नजर आए। निवेशकों की बिकवाली और अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों का असर घरेलू बाजार में साफ दिखाई दिया।

MCX पर फिसला सोना

एमसीएक्स पर जून 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 1425 रुपये टूटकर 1,60,553 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा। कारोबारी सत्र की शुरुआत सोने ने 1,60,790 रुपये पर की थी, जबकि पिछले सत्र में यह 1,61,978 रुपये पर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार में सोना 1,60,992 रुपये तक पहुंचा, लेकिन बाद में कमजोरी आ गई।

चांदी में भी बड़ी गिरावट

चांदी की कीमतों में भी जोरदार गिरावट दर्ज की गई। जुलाई 2026 एक्सपायरी वाली सिल्वर वायदा कीमत करीब 8,790 रुपये टूट गई। एमसीएक्स पर चांदी 2,80,000 रुपये पर खुली थी और कारोबार के दौरान 2,83,219 रुपये तक पहुंची। इसके बाद बाजार में दबाव बढ़ने से कीमतें नीचे आ गईं।

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

देश के अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग-अलग स्तर पर दर्ज किए गए। दिल्ली, मुंबई, भोपाल, लखनऊ और पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1.60 लाख रुपये के आसपास बनी हुई है, जबकि चेन्नई में सबसे ज्यादा भाव देखने को मिले।

15 मई 2026: प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली ₹1,60,240 ₹1,46,900 ₹1,20,220
मुंबई ₹1,60,090 ₹1,46,750 ₹1,20,070
भोपाल ₹1,60,240 ₹1,46,900 ₹1,20,220
चेन्नई ₹1,63,090 ₹1,49,500 ₹1,24,700
कोलकाता ₹1,60,090 ₹1,46,750 ₹1,20,070
अहमदाबाद ₹1,60,140 ₹1,46,800 ₹1,20,120
लखनऊ ₹1,60,240 ₹1,46,900 ₹1,20,220
पटना ₹1,60,140 ₹1,46,800 ₹1,20,120
हैदराबाद ₹1,60,090 ₹1,46,750 ₹1,20,070

चांदी के ताजा रेट

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी का भाव करीब ₹2,900 दर्ज किया गया, जबकि 100 ग्राम चांदी ₹29,000 में बिक रही है। चेन्नई में चांदी के दाम थोड़े ज्यादा रहे और 10 ग्राम का रेट ₹3,050 पहुंच गया।

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.

Exit mobile version