Gold Price Outlook: सोना हुआ कमजोर, चांदी भी फिसली: महंगाई और डॉलर का दबाव बढ़ा

वैश्विक आर्थिक हलचल के बीच सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव तेज हो गया है। मजबूत अमेरिकी डॉलर, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशकों का रुझान बदल रहा है। पिछले हफ्ते सोने की कीमत 1,60,000 रुपये के आसपास पहुंच गई थी, लेकिन अब इसमें गिरावट देखने को मिली और MCX पर यह 1,44,825 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब बंद हुआ।

क्यों गिर रहा है सोना

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि पश्चिम एशिया में तनाव और तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई का खतरा बढ़ा है। ऐसे समय में निवेशक डॉलर की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बनता है। डॉलर मजबूत होने पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना अपेक्षाकृत सस्ता हो जाता है।

आगे क्या रह सकता है ट्रेंड

विशेषज्ञों के मुताबिक निकट भविष्य में सोने में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अगर ब्याज दरें ऊंची बनी रहती हैं और डॉलर मजबूत रहता है, तो सोने की कीमत 1,27,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकती है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका स्तर 4,250 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना जताई जा रही है।

चांदी भी दबाव में

सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की कीमतों में भी हाल के दिनों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक बाजार में कमजोरी और निवेशकों की सतर्कता के कारण दोनों कीमती धातुओं में फिलहाल दबाव बना हुआ है।

21 मार्च 2026 सोना-चांदी के भाव (प्रमुख शहर)

शहर सोना 24 कैरेट (10 ग्राम) सोना 22 कैरेट (10 ग्राम) चांदी (1 किलो)
दिल्ली ₹1,46,200 ₹1,34,000 ₹2,27,000
मुंबई ₹1,46,050 ₹1,33,850 ₹2,27,000
कोलकाता ₹1,46,100 ₹1,33,900 ₹2,27,500
चेन्नई ₹1,46,500 ₹1,34,200 ₹2,30,000
बेंगलुरु ₹1,46,150 ₹1,33,950 ₹2,28,000
हैदराबाद ₹1,46,120 ₹1,33,920 ₹2,28,500
भोपाल ₹1,46,300 ₹1,34,100 ₹2,28,000

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.

Exit mobile version