23 अक्टूबर को, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने घोषणा की कि चीनी
राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर, जर्मन राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर
27 से 31 अक्टूबर तक चीन की राजकीय यात्रा करेंगे।
ठीक उसी दिन चीनी विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित नियमित संवाददाता
सम्मेलन में प्रवक्ता माओ निंग ने इस के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा आठ वर्षों के बाद जर्मन राष्ट्रपति की फिर एक
बार चीन की यात्रा ही है। इस यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग जर्मन
राष्ट्रपति स्टीनमीयर के साथ वार्ता करेंगे, और चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग और
सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और चीनी
राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी समिति के अध्यक्ष चाओ लेजी उनसे
मुलाकात कर द्विपक्षीय सम्बंधों और साझा चिंता के मुद्दों पर विचारों का
आदान-प्रदान करेंगे। पेइचिंग के अलावा, राष्ट्रपति स्टीनमीयर आनहुई प्रांत का
भी दौरा करेंगे।
विश्व की दूसरी और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, चीन और
जर्मनी के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी का स्वस्थ और स्थिर विकास दोनों
पक्षों के हित में है और यूरोप और दुनिया की अपेक्षाओं को भी पूरा करता है। चीन
इस यात्रा के अवसर पर आपसी विश्वास को मजबूत करने, सहयोग को गहरा
करने और संयुक्त रूप से नवाचार को बढ़ावा देने को तैयार है, ताकि चीन-जर्मनी
सम्बंधों के अधिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके, चीन-यूरोप सम्बंधों को
स्थिर रूप से आगे बढ़ाने में मदद मिल सके और दुनिया में अधिक सकारात्मक
ऊर्जा का संचार हो सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





