Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

आमचुनाव से पहले कर्नाटक में चढ़ा सियासी पारा …BJP नेता और पूर्व सीएम येदियुरप्पा पर यौन उत्पीड़न का आरोप,एफआईआर दर्ज

DigitalDesk by DigitalDesk
March 15, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
General elections Karnataka political mercury BJP leader former CM Yediyurappa sexual harassment allegations FIR registered
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक की राजनीति मेंं सियासी बवाल मच गया है। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। इस मामले में बेंगलुरु के एक पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO और 354 (ए) आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर 17 साल की एक लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में की शिकायत की थी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। लड़की की मां की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन अगेंस्ट सेक्सुअल ऑफेंस 2012 यानी POCSO के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि यह मामला गुरुवार देर रात बेंगलुरु के पुलिस ​थाने में दर्ज किया गया है।

  • बीजेपी के सीनियर नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम हैं येदियुरप्पा
  • 17 साल की नाबालिग ने लगाया 81 वर्षीय येदियुरप्पा पर आरोप
  • लड़की ने लगाया बीएस पर यौन उत्पीड़न का आरोप
  • POCSO की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया
  • बेंगलुरु के एक पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई एफआईआर

कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुदुरप्पा के खिलाफ दर्ज एफआईआर के अनुसार POCSO अधिनियम की धारा 8 और IPC की धारा 354 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि शिकायतकर्ता 17 साल की है और अपनी मां के साथ बेंगलुरु के सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन गई थी। जहां शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं चर्चा है कि यौन उत्पीड़न की यह कथित घटना पिछले माह 2 फरवरी को हुई थी। शिकायतकर्ता और उसकी मां जब यौन उत्पीड़न के ही एक अन्य मामले में कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा से मदद मांगने गई थी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

बीएस ने दी सफाई- महिला की मदद के लिए उन्होंने पुलिस को किया था फोन

इस आरोप और एफआईआर को लेकर बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि उनके पास कुछ दिन पहले एक महिला घर पर आई थी। जिसने रोते हुए कहा था उसे कुछ समस्या है। जब उन्होंने उससे पूछा कि मामला क्या है और उन्होंने स्वयं आगे रहकर पुलिस अधिकारियों को फोन किया था। पुलिस कमिश्नर को इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए उनसे उस महिला की मदद करने को कहा था। हालांकि बाद में महिला उनके ही खिलाफ बोलने लगी। येदियुरप्पा ने कहा उन्होंने यह पूरा मामला पुलिस कमिश्नर के ध्यान में लाया है। बुधवार को पुलिस ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है। आगे देखते हैं क्या होता है। वे इसमें क्या कर सकते हैं। वे यह नहीं कहेंगे कि इसके पीछे किसी तरह की कोई राजनीतिक साजिश है।

राज्य के गृहमंत्री बोले-कानून अपना काम कर रहा है

इधर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर का भी इस मामले में बयान सामने आया है उन्होंने बताया बुधवार की रात करीब दस बजे एक महिला ने येदियुरप्पा के खिलाफ इस तरह की एक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। जब तक जांच होगी और उन्हें सच्चाई नहीं पता होगी वे कुछ भी खुलासा नहीं कर सकते। जी परमेश्वर ने कहा क्योंकि यह एक बहुत ही संवेदनशील बात है क्योंकि इसमें एक पूर्व सीएम शामिल हैं। उन्हें नहीं लगता कि इस मामले में कोई राजनीतिक एंगल होगा।

Post Views: 180
Tags: # Karnataka political mercury#former CM Yediyurappa#sexual harassment allegationsBJP leaderFIR registeredGeneral Elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version