Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

जानें कैसा था पांच लाख से डेढ़ सौ करोड़ बिलियन डॉलर के मालिक Gautam Adani का सफर

DigitalDesk by DigitalDesk
February 8, 2023
in बिजनेस
0
Adani
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गौतम अडाणी आज इस नाम ने पूरे देश की राजनीति में बवाल मचा रखा है। आज देश की अर्थव्यवस्था के बड़े सार्वजिनक सेक्टर की आर्थिक सांख दांव पर लगी है और उन सबकी वजह है गौतम अडाणी का अडाणी ग्रुप । जिस नाम पर आज देश के नेता युवा और बिजनेसमेन की नजरें टिकी है उसका यहां तक पंहुचने का सफर कैसा रहा। आइए बताते हैं आपको

अडाणी के पिता कपड़ा व्यवासायी थे।

Related posts

Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
Major setback for HDFC Bank customer Locker rent hiked

HDFC बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका: 1 अप्रैल से लॉकर किराया 184% तक महंगा….ATM से UPI कैश निकासी के नियम भी बदले

March 7, 2026

गौतम अडाणी का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था।

उनकी शिक्षा अहमदाबाद के ही सेठ चिमनदास नागिदास स्कूल में हुई।

गौतम अडाणी ने स्कूल शिक्षा के बाद कॉलेज में सेकेण्ड ईयर तक पढाई की

गौतम अडाणी की रूचि क्रिकेट में ज्यादा रहती थी। वो अकसर खाली वक्त में क्रिकेट खेला करते थे।

अडाणी सबसे पहले अपने पिता के साथ उनके टेक्सटाइल के बिजनेस में साथ देते थे। कहा जाता है उस दौरान वो अपने पिता के साथ साड़ियों को बेचने के लिए घर घऱ जाया करते थे।

सात भाई बहन हैं अडाणी

आडणी सात भाई बहन थे। अडाणी के भाईयों में मनसुख अडाणी, बंसत एस अडाणी,राजेश शांतिलाल अडाणी औऱ विनोद अडाणी है।

कुछ दिन पिता के साथ काम करने के बाद अडाणी ने मुंबई का रूख किया।

अडाणी की पत्नी हैं दांतों की डाक्टर

गौतम अडाणी की पत्नी का नाम प्रीति अडाणी है । वो डेंटिस्ट है। फिलहाल वो अडाणी ग्रुप के वेलफेयर कामों को देखती हैं। वह अडाणी फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं। अडाणी के दो बेटे जीत औऱ करण अडाणी हैं।

करण की शादी हो चुकी है और उनकी पत्नीं परिधि एक अच्छी वकील हैं। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम अनुराधा अडाणी है। वहीं छोटे बेटे जीत हैं जो अपने पिता और भाई के बिजनेस का काम सम्हालते हैं।

Adani

बड़े काम के लिए मुंबई आए

अडाणी ने बड़ा काम करने के उद्देश्य से मुंबई आ गए। सबसे पहले उनहोंने महिन्द्रा बर्दस की कंपनी में डायमंड शार्टर के तौर पर काम किया है। इसके बाद अडाणी ने खुद की डायमंड ब्रोकरेज फर्म शुरू की।

गुजरात में पाइप फैक्ट्री शुरू की

मुंबई में अडाणी हीरा ब्रोकरेज फर्म के काम में जुटे थे इस बीच बड़े भाई मनसुख ने अडाणी नो पाइप फैक्ट्री के काम की देखरेख के लिए बुला लिया। अडाणी वापस गुजरात आए और भाई के साथ प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करना शुरू किया।

इस फैक्ट्री के स्थापित करने के बाद अडाणी ने अडाणी एक्सपोर्ट और इमपोर्ट की कंपनी स्थापित की।

ये कंपनी आगे चलकर अडाणी इंटरप्राइजेस लिमिटेड हो गई। ये कंपनी खेती बिजली और दूसरे सामानों का व्यापार करने लगी।

1991 में मिली अडाणी को सफलता

1991 में देश की अर्थव्यवस्था में बड़े बदलाव हुए। देश की अर्थवय्वस्था में उदारीकरण आया और अडाणी का व्यापार ज्लदी ही अलग अलग क्षेत्रों में फैलने लगा। देखते देखते अडामी मल्टीनेशनल कंपनियों के मालिक बन गए औऱ अडानी ग्रुप एक बड़े बिजनेस ग्रुप के तौर पर उभरा।

अडाणी ग्रुप की मुख्य कंपनियां

1991 के बाद से धीरे धीरे अडाणी ग्रुप बड़ा होने लगा। गौतम अडाणी एक के बाद एक अलग अळग क्षेत्रों में कंपनियो की शुरूआत करने लगे। 1993 में मुद्रा पोर्ट चलाने का काम प्राइवेट कंपनियो तो दिया। 1995 में ये काम अडाणी ग्रुप को मिला।

इसके बाद अडाणी पॉवर, पाइंट पोर्ट आस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया में माइंस पोर्ट शुरू किया। 2020 में भारत सरकार की सोलर एनर्जी की सबसे बड़ी बोली अडाणी ग्रुप को मिली। तब से लेकर अब तक अडाणी तरक्की कर रहे हैं।

Adani

अडाणी की नेटवर्थ

व्यापार तरक्की करता रहा औऱ अडाणी देखते देखते पहले भारतीय रहे जो दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर जा पहुंचे। अडाणी ग्रुप की नेटवर्थ इतनी तेजी से बढ़ रही थी कि इस बात की उम्मीद जताई जा रही थी वो दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी अलन मस्क को पीछे छोड़कर अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंगे। सितम्बर 2022 तक अडाणी की नेटवर्थ 154.6 बिलियन डॉलर थी।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने दिया झटका

अडाणी को जनवरी अंत में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से तगड़ा झटका लगा। हिंडलबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अडाणी ग्रुप पर काफी कर्ज है और ग्रुप ने शेयरों को हेरफेर किए हैं। 32 हजार शब्दों की इस रिपोर्ट के अंत में 88 सवालों को लिया गया है। वहीं अडाणी ग्रुप ने हिंडनबर्ग को भी 403 पन्नों में जवाब दिया है और सभी आऱोपों को गलत ठहराया है।  इस रिपोर्ट के बाद अडाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई और पूरे देश में बावल मच गया। अडाणी विश्व के अमीरों की लिस्ट से भी बाहर हो गए।लेकिन अडाणी ने जिन संघर्षों से गुजरकर तरक्की पाई है उनके चाहने वालों को उम्मीद है कि वो जल्दी ही इन आरोपों से उबर जाऐंगे।

Post Views: 174
Tags: #Gautam Adani #Adani crises Adani Networth
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version