Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

अतीक की माशूका शबनम बनी शाइस्ता की नई मुसीबत, अतीक की वसीयत में शबनम के बेटे का नाम!

DigitalDesk by DigitalDesk
May 19, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, लखनऊ, शहर और राज्य
0
Atiq Ahmed Wasiyat Shabnam
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गैंगस्टर अतीक अहमद की मौत के बाद यह तो सब जानते ही हैं कि अतीक की करोड़ों रुपये की संपत्ति के वारिश उसके बाकी बचे चार बेटे और पत्नी शाइस्ता है, लेकिन सुनकर आप चौंक जाएंगे अतीक की जींदगी में शाइस्ता के अलावा भी एक महिला थी, जिसका नाम शबनम था। जिससे उसका एक बेटा भी है। जिसका नाम आरिफ एमबीए है, जो अतीक की करोड़ों की संपत्ति में हिस्सेदार है। यही वजह है कि शाइस्ता परवीन इन दिनों नई मुसीबत का सामना कर रही है।

  • अशरफ के साले सद्दाम की पत्नी है शबनम
  • शबनम से थे अतीक अहमद के नजदीकी संबंध
  • शबनम का बेटा आरिफ एमबीए के नाम अतीक की संपत्ति
  • अतीक की वसीयत में आरिफ का नाम

अशरफ के साले की पत्नी से थे अतीक के नाजाइज संबंध!

दरअसल शबनम कोई ओर नहीं अतीक के भाई अशरफ के साले सद्दाम की पत्नी है। जिससे अतीक के अवैध संबंध थे। शाइस्ता को शबनम और अतीक की नजदीकियों की जानकारी थी। शुरु शुरु में उसने अतीक को टोका भी लेकिन कुछ वक्त गुजरने के बाद शाइस्ता ने अपनी पति की इस कथित गर्लफ्रेंड से ध्यान हटा लिया। लेकिन शाइस्ता को ये इल्म नहीं था कि अतीक अपनी गर्लफ्रेंड के बेटे के नाम करोडों की संपत्ति कर देगा। न ही उसे ये इल्म था कि अतीक ने अपनी मौत से पहले ही वसीयत लिख दी थी। ये गर्लफ्रेंड कई बार अतीक अहमद से मिलने जेल भी चुकी है। साबरमती के साथ ही देवरिया, बरेली और प्रयागराज की जेलों में भी उसने अतीक अहमद से मुलाकात की थी। इस दौरान आरिफ एमबीए भी उसके साथ रहता था। जांच में सामने आया है कि ये महिला प्रयागराज के करेली इलाके की रहने वाली है।

Related posts

major crisis regarding the lake boundaries in Bhopal Whose business and whose home are at risk due to the NGT order

भोपाल में तालाब की हद का ‘महासंकट’! NGT के आदेश से किसका धंधा, किसका घर संकट में?

September 6, 2026
story behind the 42 skeletons dating back 90 years found in Ujjain city of Mahakal

क्या हैं महाकाल की नगरी उज्जैन में मिले 90 साल पुराने 42 कंकाल. जानें क्या है पूरा सच…क्या यहां हुआ था सामूहिक नरसंहार

September 6, 2026

शबनम को लेकर होता था शाइस्ता और अतीक के बीच झगड़ा

बताया जाता है कि शाइस्ता परवीन के नौकर ने पुलिस के सामने इसे लेकर खुलासा किया है कि इस महिला को लेकर अतीक और शाइस्ता के बीच अक्सर कहासुनी और झगड़ा होता था। दरअसल अतीक ये अच्छी तरह से जानता था कि उसके साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है। पुलिस ही नहीं उसके कई दूसरे दुश्मन भी थे। जो उसके खून के प्यासे थे। ऐसे में उसने अपने जीते जी एक वसीयत लिखी थी। जो अब सामने आई है। जिससे ये चौकाने वाला खुलासा हुआ हैं कि शाइस्ता और उसके चार बेटों के अलावा भी कोई ओर अतीक की करोड़ों की संपत्ति का वारिश है। जिसका नाम आरिफ एमबीए है। अतीक की वसीयत के मुताबिक शबनम से हुए बेटे आरिफ के नाम अतीक की दुबई वाली प्रॉपर्टी होगी।

आरिफ एमबीए के नाम दुबई और सऊदी का प्रॉपर्टी

वहीं अतीक के वकील ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि दुबई के अलावा सऊदी में भी अतीक की करोड़ों की प्रॉपर्टी है। खुद उसने इस प्रॉपर्टी के पेपर तैयार किए हैं। बता दें शाइस्ता परवीन पिछले तीन महीने से पुलिस से अपनी जान बचाती फिर रही है। अब उसके सामने अतीक की वसीयत नई मुसीबत बनी है। शाइस्ता नहीं चाहती कि अतीक की संपत्ति से किसी और को हिस्सा मिले। लेकिन उसे प्रॉपर्टी को बचाने के लिए सामने आना होगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शाइस्ता इस मेटर को सुलझाने के लिए पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर सकती है।

शाइस्ता पर गैंगस्टर का मुकदमा!

प्रयागराज में उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की हत्या में वांटेड 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन के खिलाफ पुलिस अब गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज करने जा रही है। इसके लिए पुलिस की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गईं हैं। बता दें मुकदमा होने के बाद धारा 14 (1) के तहत शाइस्ता की चल और अचल संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। इतना ही नहीं शाइस्ता और उसके सहयोगियों, करीबियों पर भी शिकंजा कस जाएगा। बता दें माफिया रहे अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन के खिलाफ फिलहाल 4 मामले दर्ज हैं। तीन मुकदमे कर्नलगंज थाने में धोखाधड़ी के हैं। जिन्हें कूटरचना सहित दूसरी धाराओं में लिखा गया है। जबकि धूमनगंज थाने में उमेश पाल और उनके सरकारी सुरक्षाकर्मियों की हत्या का मुकदमा दर्ज है। इसी में शाइस्ता को भी पुलिस ने नामजद आरोपी बनाया है।

Tags: Arif MBAAteeq's willGangster Ateeq AhmedShabnamShaista ParveenWaseet
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version