Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

Ganga Expressway : विकास की रफ्तार या सियासी प्रहार?…पीएम के निशाने पर रहे अखिलेश-सपा और कांग्रेस

DigitalDesk by DigitalDesk
April 29, 2026
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ
0
Ganga Expressway
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश में विकास की सबसे बड़ी ‘लाइफलाइन’ माने जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के साथ ही सियासी पारा भी चढ़ गया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरदोई से इस मेगा प्रोजेक्ट को जनता को समर्पित किया…लेकिन ये कार्यक्रम सिर्फ विकास का जश्न नहीं रहा।बल्कि चुनावी संदेश का बड़ा मंच भी बन गया…जहां सरकार ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं, वहीं विपक्ष को कठघरे में खड़ा किया गया।

गंगा एक्सप्रेसवे: विकास की रफ्तार या सियासी प्रहार?…

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

पीएम के निशाने पर रहे अखिलेश और सपा—कांग्रेस

उद्घाटन के साथ गरमाई यूपी की राजनीति,

मंच से सरकार का रिपोर्ट कार्ड—विपक्ष पर तीखे वार

करीब 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे अब आम लोगों के लिए खुल चुका है।मेरठ से प्रयागराज तक का सफर अब घंटों में सिमटने वाला है। लेकिन इस हाई-स्पीड कॉरिडोर ने सिर्फ दूरी ही नहीं घटाई।बल्कि यूपी की सियासत में नई बहस को भी जन्म दे दिया है।एक्सप्रेसवे अब सिर्फ सड़क नहीं, बल्कि चुनावी मुद्दा बन चुका है।

  • गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
  • विकास का एक्सप्रेस—वे..गंगा एक्सप्रेस-वे
  • यूपी के विकास की नई लाइफलाइन!
  • यूपी की सियासत में एक्सप्रेसवे संग्राम
  • पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया उद्घाटन
  • उद्घाटन से पहले PM ने लगाया पौधा
  • मेरठ से हरिद्वार भी जाएगा गंगा एक्सप्रेस-वे
  • पीएम नरेन्द्र मोदी का सपा पर निशाना
  • कहा— सपा विकास विरोधी भी है
  • नारी विरोधी भी है सपा

उद्घाटन समारोह के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष विकास और नारी सशक्तिकरण दोनों का विरोध करता रहा है। प्रधानमंत्री ने ‘नारी शक्ति वंदन’ जैसे मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि अगर विपक्ष ने साथ दिया होता, तो महिलाओं को जल्द ही बड़ा प्रतिनिधित्व मिलता। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जो राज्य कभी ‘बीमारू’ कहा जाता था। वही अब ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है…यूपी की युवा आबादी को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उन्होंने इसे मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का संकल्प दोहराया।

प्रधानमंत्री ने पुराने दौर की कार्यशैली पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले एक सड़क के लिए दशकों तक इंतजार करना पड़ता था।घोषणाएं होती थीं, लेकिन काम जमीन पर नहीं दिखता था…जबकि अब ‘डबल इंजन सरकार’ में शिलान्यास से लेकर लोकार्पण तक का काम तय समय में पूरा हो रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर भविष्य की योजनाओं का भी जिक्र हुआ। प्रधानमंत्री ने बताया कि इसे आगे मेरठ से हरिद्वार तक बढ़ाने की तैयारी है। यानी ये एक्सप्रेसवे आने वाले समय में और भी बड़े कनेक्टिविटी नेटवर्क का हिस्सा बनने वाला है।
अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने हाल के चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए बीजेपी-एनडीए की जीत को जनता के भरोसे का प्रमाण बताया…उन्होंने कहा कि देशभर में स्थानीय निकाय चुनावों में मिली सफलता विकास की राजनीति पर मुहर है। पांच राज्यों में भी एनडीए को चुनावी में विजय मिलेगी। प्रधानमंत्री ने गंगा एक्सप्रेसवे को ‘मां गंगा का आशीर्वाद’ बताते हुए इसे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन करार दिया। उन्होंने कहा कि अब लोग कम समय में प्रयागराज और काशी जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंच सकेंगे। जिससे न सिर्फ यात्रा आसान होगी, बल्कि पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। सियासी हमलों के बीच प्रधानमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष कभी विकास की राजनीति नहीं कर सकता और जनता को इससे सावधान रहने की जरूरत है।
गंगा एक्सप्रेसवे अब सिर्फ मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला रास्ता नहीं है। ये उस बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर है…जहां इंफ्रास्ट्रक्चर अब वादों से निकलकर जमीन पर उतर चुका है। जहां ‘सड़क’ अब सवाल नहीं, बल्कि जवाब बन चुकी है…लेकिन सियासत में सवाल अभी बाकी हैं। क्या ये एक्सप्रेसवे यूपी को ट्रिलियन इकोनॉमी की रफ्तार देंगे। या फिर ये भी क्रेडिट की राजनीति में उलझ जाएंगे। फिलहाल इतना तय है कि यूपी की चुनावी रेस अब ‘स्पीड’ से तय होगी…और इस रफ्तार पर जनता की नजर सबसे ज्यादा है।

Post Views: 129
Tags: #Ganga Expressway
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version