Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

हिन्दी भाषा को लेकर पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने दिया से ये विवादित बयान…जानें क्यों कहा हिन्दी राष्ट्र भाषा नहीं…!

DigitalDesk by DigitalDesk
January 11, 2025
in दिल्ली, मनोरंजन, वीडियो, शहर और राज्य, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने हुए हैं। कभी अपने अतरंगी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तो कभी अपने बयान को लेकर।दरअसल रिटायरमेंट के बाद अश्विन के पास काफी समय है। ऐसे में वह कई सारे पब्लिक इवेंट का भी हिस्सा बन रहे हैं। हाल ही में एक प्राइवेट कॉलेज की ग्रेजुएशन सेरेमनी में पहुंचे अश्विन ने ऐसा बयान दिया कि वे एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। अश्विन का ये बयान हिंदी भाषा को लेकर था। कॉलेज की ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए अश्विन ने छात्रों से पूछा कि वह किस भाषा में भाषण सुनना पसंद करेंगे। इंग्लिश, तमिल या फिर हिंदी।

अश्विन ने कहा – हिंदी आधिकारिक भाषा

अश्विन ने अपने भाषण की शुरुआत में सबसे पहली पूछा की इंग्लिश में कौन उन्हें सुनना चाहेगा, इस पर छात्रों की हलकी फुलकी प्रतिक्रिया आई, मगर जब उन्होंने तमिल को लेकर पूछा तो छात्रों ने जोरदार आवाज की। इसके बाद जब अश्विन ने हिंदी को लेकर सवाल किया तब एकदम से वह सन्नाटा सा छा गया। जब हिंदी को लेकर उन्होंने छात्रों से पूछा तो सभी चुप हो गए। तब अश्विन ने कहा कि हिंदी भारत की राष्ट्रीय भाषा नहीं है। अश्विन ने कहा, उन्होंने सोचा कि मुझे यह कहना चाहिए , हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है। यह एक आधिकारिक भाषा है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

अपने भाषण के दौरान अश्विन ने भारत में भाषा का मामला उठाया। इसके बादउन्होंने देखा कि हिंदी भाषा के शब्द बोलने के बाद वहां लोगों की कैसी प्रतिक्रिया थी। रविचंद्रन अश्विन ने अपने भाषण के दौरान छात्रों से कहा ‘मुझे लगता है कि मुझे यह कहना चाहिए कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा नहीं है। दरअसल यह एक आधिकारिक भाषा है। मालूम हो कि हिंदी और तमिल भाषा को लेकर हमेशा चर्चा होती रहती है। तमिलनाडु में यह एक बड़ा है संवेदनशील मुद्दा भी रहा है।

कप्तानी को लेकर भी बोले अश्विन

रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला लिया था। ऐसे में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने क्रिकेट करियर को लेकर भी बात की। बता दें अश्विन स्पष्ट विचारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार क्रिकेट में यह अटकलें लगी कि वे टीम इंडिया की कप्तानी संभालेंगे लेकिन उन्होंने कभी ऐसा किया नहीं। रविचंद्रन अश्विन ने जोर देते हुए कहा जब कोई ऐसा कहता है कि वे यह नहीं कर सकते तो वे इसे जरूर करना पसंद करते हैं। लेकिन जब कोई यह कहता है कि हां वे ऐसा कर सकते हैं तो उनकी रुचि खत्म हो जाती है।

अश्विन भारत के दूसरे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज

रविचंद्रन अश्विन को टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में सातवें स्थान हासिल है। उनके नाम अब 106 टेस्ट में 537 विकेट दर्ज हैं। उनक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 59 रन देकर सात विकेट लेना रहा है। इस दौरान अश्विन का औसत 24.00 का और स्ट्राइक रेट 50.73 का रहा था। बता दें भारतीय में अनिल कुंबले के बाद अश्विन टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे नंबर पर हैं। अनिल कुंबले के नाम 619 टेस्ट विकेट दर्ज थे। अश्विन ने बताया कि जब घर पर डेब्यू के बाद से जब भी वह स्क्वॉड में चुने गए तो हर बार टेस्ट मैच ही खेले हैं। उन्होंने भारतीय मैदान पर कोई टेस्ट मिस नहीं किया है।

Post Views: 630
Tags: #Ashwin spoke about Hindi language#Former star spinnerRavichandran Ashwin
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version