Sunday, June 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

बेटी का इंतजार,शनिवार को होगा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ.मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार

DigitalDesk by DigitalDesk
December 27, 2024
in दिल्ली, धर्म, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Former Prime Minister Dr. Manmohan Singh passed away on Thursday night.
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात निधन हो गया। दिल्ली AIIMS में उन्होंने 92 साल की आयु में अंतिम सांस ली। डॉ.सिंह के पार्थिव शरीर को घर लाया गया है। जहां पूर्व पीएम के अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस ही नहीं हर दल के बड़े नेता ने पहुंचकर श्रद्धासुम​न अर्पित किये। बताया जाता है डॉ.मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार 28 दिसंबर को किया जाएगा। दअसल उनकी एक बेटी अमेरिका में है। जो भारत के लिए रवाना हो गईं हैं। उनका इंतजार किया जा रहा है।

  • पीएम मोदी-सोनिया-राहुल और प्रियंका ने अंतिम दर्शन किये
  • शनिवार को होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार
  • मोदी-शाह ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
  • डॉ.साहब का जीवन, उनकी ईमानदारी-सादगी का प्रतिबिंब—प्रधानमंत्री मोदी

पूर्व पीएम के निधन पर भारत सरकार की ओर से 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उनके निधन के बाद कांग्रेस की ओर से भी सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। बता दें डॉ.मनमोहन सिंह को बेहोश होने के बाद गुरुवार 26 दिसंबर की शाम दिल्ली स्थिति AIIMS में भर्ती किया गया था। जहां रात करीब 9.51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन के बाद देर रात डॉ.मनमोहन सिंह की पार्थिव देह AIIMS से उनके दिल्ली स्थित निवास पर लाई गई। बता दें डॉ.मनमोहन सिंह लंबे समय से अस्वस्थ थे। इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था।

Related posts

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

June 6, 2026
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

June 6, 2026

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ.मनमोहन सिंह का दिल्ली के शक्ति स्थल के पास विशेष राजकीय प्रोटोकॉल के साथ अंतिम संस्कार होगा। उनकी बेटी शुक्रवार देर रात अमेरिका से दिल्ली पहुंचेंगी। फिलहाल डॉ.मनमोहन सिंह की पार्थिव देह दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग पर स्थित उनके आवास पर रखी गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम डॉ.मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा डॉ.मनमोहन सिंह की सौम्यता, विनम्रता और बौद्धिकता ही उनकी पहचान थी। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थानों से शिक्षा ग्रहण करने और सरकार के सबसे उच्च पदों पर रहने के बाद भी डॉ.मनमोहन सिंह का व्यक्तित्व बेहद सरल था। वे सभी के लिए सहज रुप से उपलब्ध रहते थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उनके साथ कई अवसर पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर खुले मन से चर्चा होती थी। वे जब भी गांधीनगर से दिल्ली आते थे डॉ.मनमोहन सिंह से बातें और मुलाकातें होतीं थीं।

Post Views: 728
Tags: #Demise of former Prime Minister Dr. Manmohan Singh#Funeral of Dr. Manmohan Singh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version