Friday, November 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

केजरीवाल के सपनों में आते हैं दिल्ली के ये 10 फीसदी वोटर्स…जानें दस फीसदी वोटर्स में कितनी ताकत है…!

DigitalDesk by DigitalDesk
February 4, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Former Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal fears election rigging ten percent vote rigging
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

द‍िल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार के दौरान अक्सर कहते रहे हैं कि …वे दिल्ली की जनता को बताना चाहते हैं कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि बीजेपी वाले मशीनों के जरिए दिल्ली में 10% वोटों में गड़बड़ी पैदा कर सकते हैं। दिल्ली की जनता से अपील करते हुए केजरीवाल कहते हैं ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में वोट करें कि हर वोट झाड़ू यानी आम आदमी पार्टी को मिले। इसलिए अगर आम आदमी पार्टी के पास 15% वोट की बढ़त होती तो 5% से चुनाव जीतेंगे। इसलिए हमें हर जगह 10% से अधिक की वोट की बढ़त दिलाएं।

  • केजरीवाल जता चुके हैं 10% वोटों में गड़बड़ी की आशंका
  • आख‍िर दिल्ली के 10 फीसदी में ऐसा क्‍या है
  • क्या दस फीसदी वोटर्स बदल सकते हैं पूरा खेल
  • क्या कहता है द‍िल्‍ली में पिछले 20 साल से चुनावी पैटर्न

आख‍िर यह 10 फीसदी वोट का खेल है क्‍या? पिछले चुनावी आंकड़ों पर गौर करें तो सच में इसी 10 फीसदी वोट से द‍िल्‍ली व‍िधानसभा चुनाव में जीत और हार तय होनी है।

Related posts

Dhanteras2026: धनतेरस पर 13 दीए जलाएं या सिर्फ 1? जानें यम दीपदान का सही मुहूर्त, विधि और मंत्र

Dhanteras2026: धनतेरस पर 13 दीए जलाएं या सिर्फ 1? जानें यम दीपदान का सही मुहूर्त, विधि और मंत्र

November 6, 2026
Breakin News 3 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: आंध्र प्रदेश पर चक्रवात मुरासु का खतरा, नौसेना को मिलेंगे 8 नए युद्धपोत, लक्ष्‍य सेन ने जीता खिताब

Breaking News: 6 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: देश, दुनिया, राजनीति, खेल और बाजार के बड़े अपडेट

November 6, 2026

द‍िल्‍ली में अब तक के चुनावों का पैटर्न देखें तो ज‍िस भी दल को भी यहां 40 फीसदी से ज्‍यादा सीट मिली हैं, सरकार उसी की बनी है। साल1993 से लेकर 2025 तक सिर्फ एक बार 2013 में यहां क‍िसी भी पार्टी को 40 फीसदी वोट नहीं मिले। इसी वजह से कोई भी पार्टी अपने खुद के दम पर यहां अपनी सरकार नहीं बना पाई थी। 2013 के चुनाव में बीजेपी को 33.3, आम आदमी पार्टी को 29.7 और कांग्रेस को 24.7 फीसदी वोट मिले थे। उस समय चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ था और दोनों ने मिलकर सरकार बनाई थी।

1993 से 2020 तक का चुनावी पैटर्न

चुनाव        जीती पार्टी          वोट शेयर      सीटें
1993        बीजेपी               42.8             49
1998        कांग्रेस               47.8             52
2003       कांग्रेस                48.1             47
2008       कांग्रेस                40.3             43
2015      आप (AAP)          54.5             57
2020      आप (AAP)          53.8             62 स्रोत-EC

आखिर कैसे पलट सकता है खेल?

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 सीटों वाली द‍िल्‍ली विधानसभा के चुनाव में 53.8 फीसदी वोट मिले थे। उसे 62 सीट पर जीत हासिल हुई थी। 2020 में बीजेपी भी बहुत पीछे नहीं थी। बीजेपी को भी 38.5 फीसदी वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस को सिर्फ 4.23 फीसदी वोट से ही संतोष करना पड़ा था। वैसे तो चुनावी आंकड़ों में आम आदमी पार्टी और बीजेपी दोनों के बीच काफी दूरी नजर आती है। लेकिन चुनावी रणनीतिकार मानते हैं क‍ि अगर आम आदमी पार्टी से उसके 10 फीसदी वोटर्स टूट गए और उसमें से आधे यानी 5 प्रतिशत वोटर्स भी यदि आकर बीजेपी से जुड़ गए तो द‍िल्‍ली चुनाव का खेल इस बार पलट सकता है और यही वजह है कि आम आदमी पार्टी संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को 10 फीसदी वोट का डर सता रहा है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #fears election rigging#Former Delhi CM Arvind Kejriwal#ten percent vote rigging
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली
Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version