Friday, September 4, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिहार में फिर जहरीली शराब ने ढाया कहर, पांच की मौत

5 की हालत गंभीर

DigitalDesk by DigitalDesk
December 14, 2022
in मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
बिहार में फिर जहरीली शराब ने ढाया कहर, पांच की मौत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पटना। बिहार में जहरीली शराब ने फिर एक बार जिंदगियां छीन ली हैं, कई परिवार उजाड़ दिए हैं। छपरा और बेगूसराय से ऐसी खबरें आई हैं कि शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई है और 5 की हालत बेहद खराब है। बीमारों का इलाज मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। सुबह-सुबह छपरा के अस्पताल में भर्ती एक शख्स की मौत हो गई।

  • बिहार में शराबबंदी लागू हुए छह साल हो चुके हैं
  • अवैध और नकली शराब का धंधा राज्य में जोर पकड़ चुका है
  • कच्ची-नकली शराब के कारण जब-तब मौतें होती रहती हैं
  • नीतीश कुमार ने कल ही शराबबंदी को लेकर बयान दिया था
  • उन्होंने तीखे तौर पर शराबबंदी का बचाव किया था

स्वास्थ्य विभाग ने छपरा सदर अस्पताल से एक टीम को भी गांव में रवाना किया है। शराब पीने से मृत व्यक्तियों के नाम डोईला गांव के संजय सिंह और बीचेन्द्र राय और अमित रंजन है। मशरक थाना क्षेत्र के कुणाल कुमार सिंह और हरेंद्र राम की भी मौत की खबर है। खुलकर तो कोई भी डॉक्टर नहीं बोल रहा, लेकिन डॉक्टर की पर्ची पर अत्यधिक अल्कोहल के सेवन की बात साफ लिखी है।

Related posts

तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया

तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया

September 4, 2026
Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल

Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल

September 4, 2026

बेगूसराय में भी कहर

छपरा के अलावा, बेगूसराय में भी संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति की मौत हुई है। परिजनों का कहना है कि शराब पीने से व्यक्ति की मौत हुई है। मामला वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव की है। मृतक अधेड़ 50 वर्षीय सुरेश राय थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को सुरेश राय वीरपुर की एक दुकान पर बैठकर शराब पी रहे थे कि उनकी तबीयत बैठे-बैठे बिगड़ गई।

परिजन उसे इलाज के लिए वीरपुर पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल बीरपुर थाने की पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

शराबबंदी पर बिहार में घमासान

बिहार में शराबबंदी पर बहस हो रही है, क्योंकि सरकार इसे लागू करने में विफल रही है। जीतनराम मांझी जैसे नेताओं का मानना है कि इससे समाज के शोषित वर्ग को ही नुकसान हुआ है। 1 अप्रैल 2016 यानी जब से यह कानून लागू हुआ है, तब से अब तक 6 लाख लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसमें बड़ी संख्या दलितों की है। साथ ही, जो लोग जहरीली शराब से मरते हैं, उन्हें मुआवजा भी नहीं मिलता, क्योंकि यह गैर-कानूनी है। यही वजह है कि नीतीश को खुद कई बार बयान देना पड़ा है, लेकिन वह अपनी जिद पर अब तक तो अड़े हैं।

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version