Saturday, September 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार….जानें क्यों दर्ज हुई सैम पित्रोदा और जावेद अख्तर पर FIR…! चर्चा में वन विभाग की जमीन पर सैम के NGO का अस्पताल…

DigitalDesk by DigitalDesk
March 11, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
FIR filed against Indian Overseas Congress president Sam Pitroda in Karnataka
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के करीबी और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा पर कर्नाटक राज्य में FIR दर्ज की गई है। सैम के NGO फाउंडेशन फॉर रिवाइटेलाइजेशन ऑफ लोकल हेल्थ ट्रेडिशन FRLHT पर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की जमीन कब्जा करने का आरोप है। बीजेपी नेताओं की शिकायत पर सैम पित्रोदा और उनके NGO के एक सदस्य के साथ फॉरेस्ट डिपार्टमें के चार अधिकारी और एक सेवानिवृत्त IAS अफसर पर केस दर्ज किया गया है। बीजेपी नेता और एंटी बेंगलुरु करप्शन फोरम अध्यक्ष रमेश एनआर ने 24 फरवरी को ED के साथ लोकायुक्त पुलिस संगठन में इस पूरे मामले की शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद आखिरकार केस दर्ज किया गया है।

  • लीज 14 साल पहले खत्म…
  • कब्जा अब भी बरकरार
  • बीजेपी नेता की शिकायत पर एफआईआर
  • राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं सैम पित्रोदा
  • इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष हैं सैम पित्रोदा
  • कर्नाटक राज्य में सैम पर दर्ज हुई FIR
  • सैम के NGO पर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की जमीन कब्जाने का आरोप
  • फॉरेस्ट डिपार्टमें के चार अधिकारियों पर भी मामला दर्ज
  • एक सेवानिवृत्त IAS अफसर पर केस दर्ज किया गया
  • बीजेपी नेता और एंटी बेंगलुरु करप्शन फोरम अध्यक्ष ने की शिकायत
  • रमेश एनआर ने 24 फरवरी को की थी ED और लोकायुक्त से शिकायत
  • जांच के बाद आखिरकार दर्ज किया गया केस

सैम पित्रोदा ने पिछले माह दी थी सोशल मीडिया पर सफाई

सोशल मीडिया पर सैम पित्रोदा ने सफाई दी और कहा उनके पास भारत में कोई जमीन-घर या शेयर नहीं हैं। साल 1980 के दशक में तत्कालीन पीएम राजीव गांधी के साथ और इसके साथ 2004 से 2014 तक डॉ.मनमोहन सिंह के साथ काम करते हुए उन्होंने कभी कोई वेतन नहीं लिया था। इतना ही नहीं अपने 83 साल की जीवन में कभी भी भारत या किसी दूसरे देश में न रिश्वत न दी है और न ली है।

Related posts

Success Story: उम्र की सीमा नहीं, जुनून और अनुभव से बनती है नई पहचान; हेमलता पाल और रिधिमा अरोड़ा की कहानी देती है उद्यमिता की सीख

Success Story: उम्र की सीमा नहीं, जुनून और अनुभव से बनती है नई पहचान; हेमलता पाल और रिधिमा अरोड़ा की कहानी देती है उद्यमिता की सीख

September 19, 2026
Rahul Gandhi: राहुल करते रहे ‘छात्रों की गूंज’, DUSU में NSUI का खाता नहीं खुला

Rahul Gandhi: राहुल करते रहे ‘छात्रों की गूंज’, DUSU में NSUI का खाता नहीं खुला

September 19, 2026

14 साल पहले हो गई थी लीज खत्म,नहीं छोड़ा कब्जा

बता दें इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने साल 1996 में मुंबई में एक संगठन FRLHT पंजी​कृत किया था। उसी साल कर्नाटक के फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से 5 हेक्टेयर करीब 12.35 एकड़ जंगल की जमीन येलहंका के पास जारकाबांडे कावल में उन्हें पांच साल के लिए लीज पर दी गई थी। इसके बाद 2001 में लीज की अवधि को बढ़ाकर 10 साल कर दिया गया था। दस साल बाद 2011 में लीज समाप्त हो गई। लेकिन सैम पित्रोदा और उनके सहयोगी वन विभाग की इस जमीन पर अब भी अस्पताल का संचालन कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त वन विभाग की इस जमीन पर बगैर परमिशन के बिल्डिंग का भी निर्माण किया गया। इस जमीन की कुल कीमत करीब 150 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।

FIR में एक सेवानिवृत्त IAS का भी नाम शामिल

ED के साथ लोकायुक्त पुलिस संगठन ने जिन लोगों के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज किया गया है, उनमें सैम पित्रोदा के अतिरिक्त उनके NGO के सहयोगी दर्शन शंकर ही नहीं वन विभाग के सेवानिवृत्त IAS जावेद अख्तर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक आरके सिंह और संजय मोहन और बेंगलुरु शहरी डिवीजन उप वन संरक्षक एन रवींद्र कुमार के अतिरिक्त एसएस रविशंकर के नाम शामिल हैं।

रिसर्च के नाम पर ली थी जमीन

बीजेपी नेता रमेश की ओर से शिकायत में बताया कि FRLHT ऑर्गेनाइजेशन ने कर्नाटक राज्य वन विभाग से औषधीय जड़ी और बूटियों के संरक्षण, उन पर रिसर्च के लिए रिजर्व वन क्षेत्र की जमीन को लीज पर देने का अनुरोध किया था। ऐसे में वन विभाग ने 1996 में बेंगलुरु स्थित येलहंका के पास जरकबांडे कवल में बी ब्लॉक में उन्हें करीब 12.35 एकड़ आरक्षित वन भूमि को लीज पर दे दिया गया। जिस पर लीज दिसंबर 2011 में ही खत्म हो गई थी, लेकिन लीज को आगे नहीं बढ़ाया गया।

Tags: # sam pitroda FIR in Karnataka#FIR filed against sam pitroda#Indian Overseas Congress president Sam Pitroda
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version