Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

अडाणी का मामला है कि मानता ही नहीं, पहले वित्त मंत्री और फिर RBI को संभालना पड़ा मोर्चा

अडाणी के शेयर्स भी संभले

DigitalDesk by DigitalDesk
February 3, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद, स्पेशल
0
अडाणी का मामला है कि मानता ही नहीं, पहले वित्त मंत्री और फिर RBI को संभालना पड़ा मोर्चा

प्रतीकात्मक तस्वीर

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Adani Group Fiasco: अडानी समूह से जुड़ा बवाल है कि सिमटता ही नहीं है। आज अडाणी पर भारतीय संसद में जमकर हंगामा हुआ, एक निजी चैनल को वित्त मंत्री ने इंटरव्यू दिया और थोड़ी धुंध साफ की, यहां तक कि आरबीआई ने भी अडाणी के ऊपर बयान दिया। आरबीआई ने कहा है कि रेग्युलेटर और बैंकों के सुपवाइजर होने के नाते वह पूरे बैंकिंग सेक्टर और प्रत्येक बैंक पर लगातार निगरानी बनाए रखता है जिससे आर्थिक स्थिरता बनी रहे।

  • आरबीआई ने बयान जारी कर कहा कि एक बिजनेस समूह (यानी, अडाणी पढ़ें) को भारतीय बैंकों की ओर से दिए गए कर्ज को लेकर मीडिया में कई प्रकार की बातें कही जा रही है
  • आरबीआई ने कहा है कि बैंकिंग सेक्टर के रेग्युलेटर और बैंकों के सुपवाइजर होने के नाते उसकी पूरे बैंकिंग सेक्टर और हर बैंक पर नजर बनी रहती है
  • बड़े कर्ज देने को लेकर आरबीआई के पास, क्रिलिक यानी सेंट्रल रिपॉजिटरी ऑफ इफॉर्मेशन ऑन लार्ज क्रेडिट नाम का डाटाबेस सिस्टम है
  • इस सिस्टम में बैंकों द्वारा 5 करोड़ रुपये से अधिक के दिए गए कर्ज की मॉनिटरिंग की जाती है
  • आरबीआई के मुताबिक भारत का बैंकिंग सेक्टर लचीला और स्थिर है

आरबीआई ने कहा- बैंकों का सब कुछ सुरक्षित है

आरबीआई के मुताबिक भारत का बैंकिंग सेक्टर बेहद लचीला और स्थिर है। बैंकों की कैपिटल एडिक्वेसी, नगदी और मुनाफा बेहतर है। आरबीआई द्वारा जारी लॉर्ज एक्सपोजर फ्रेमवर्क का बैंक अनुपालन कर रहे हैं। आरबीआई ने अपने बयान में कहा कि वह मौजूदा हालात को लेकर बेहद सजग है और वह भारतीय बैंकिंग सेक्टर की स्थिरता के लिए सख्त निगरानी रखे हुए है। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि अडानी समूह के साथ एसबीआई (SBI) का एक्सपोजर 27,000 करोड़ रुपये है और यह उसके कुल लोन बुक का केवल 0.8 से 0.9 प्रतिशत है।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

वित्तमंत्री ने दिया एलआईसी पर बयान

अब यह संयोग है या प्रयोग, लेकिन संसद में हंगामे के बाद वित्त मंत्री ने एक निजी न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया और कहा कि भारत का बैंकिंग सिस्टम बेहद मजबूत है। वित्त मंत्री ने कहा कि वह जिम्मेदारी के साथ कहना चाहती हैं कि भारत का बैंकिंग सेक्टर बहुत ही बेहतर स्थिति में है। वित्त मंत्री ने कहा कि एसबीआई और एलआईसी अडानी समूह में ओवर एक्सपोज्ड नहीं है।

  • वित्त मंत्री ने कहा कि बजट का सकारात्‍मक असर आने वाले कुछ दिनों में दिखाई देगा
  • उन्होंने कहा कि एलआईसी और एसबीआई, दोनों ही संस्‍थाओं के CMD इस पर विस्‍तार से बयान दे चुके हैं
  • वे साफ कर चुके हैं कि अडानी ग्रुप में उनका सीमित निवेश है, जो तय सीमा के भीतर हुआ है
  • वित्त मंत्री ने कहा कि अडानी ग्रुप के शेयरों में निवेश से अभी तक प्रॉफिट हुआ है और बाजार रेगुलेटर अच्‍छा काम कर रहे हैं
  • विदेशी निवेशकों के भारतीय बाजार पर रुख के बारे में सीतारमण ने कहा कि निवेशकों के व्‍यवहार में बदलाव सामान्‍य बात है
  • वित्त मंत्री ने  भारतीय बैंकिंग सेक्‍टर की स्थिति मजबूत बताई और कहा कि बैंकों का एनपीए घट रहा है
  • उन्होंने बैंको के निजीकरण के सवाल पर जवाब दिया कि इस विषय में प्रक्रिया जारी है

पब्लिक सेक्‍टर बैंकों के निजीकरण के सवाल पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस विषय में प्रक्रिया जारी है। उन्‍होंने कहा कि फिलहाल भारतीय बैंकिंग सेक्‍टर आरामदेह स्थिति में है और निजीकरण पर प्रक्रिया लगातार जारी है।

अडाणी ग्रुप की सांस में आई सांस

अडाणी ग्रुप को अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज डाउ जोंस ने सस्टेनबिलिटी इंडेक्स से बाहर किया और कंपनी के शेयर 35% तक गिर गए।हालांकि इसके बाद शेयर में ​रिकवरी आई और यह ​केवल ​​​2.19% की गिरावट के साथ 1,531 रुपए पर बंद हुए। निचले स्तर से शेयर में 50% की रिकवरी देखने को मिली।

  • 24 जनवरी की शाम को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से पहले अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर की कीमत 3400 रुपए के करीब थी
  • गुरुवार को यह करीब एक हजार रुपए तक नीचे आ गया
  • फिलहाल, यह रिकवर होकर 1,531 रुपए पर बंद हुआ

वैसे, वकील एमएल शर्मा ने हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने निवेशकों का शोषण करने और उन्हें ठगने के लिए हिंडनबर्ग रिसर्च के फाउंडर नाथन एंडरसन और उनके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।

Post Views: 166
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version