Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

आखिरकार नीतीश को कांग्रेस और डीएमके ने दिया बड़ा झटका,जाने क्या है पूरा मामला

पटना में 12 जून को प्रस्तावित विपक्षी दलों की बैठक टली

DigitalDesk by DigitalDesk
June 6, 2023
in पटना, बिहार, राजनीति
0
आखिरकार नीतीश को कांग्रेस और डीएमके ने दिया बड़ा झटका,जाने क्या है पूरा मामला
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कर्नाटक चुनाव में बंपर जीत से उत्साहित कांग्रेस पार्टी के रणनीतिकारों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस प्रयास को पलीता लगा दिया है। जिसके तहत वे आगामी 12 तारीख को विपक्षी दलों का जमावड़ा पटना में करने की योजना पर काम कर रहे थे। कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व बदली हुई परिस्थिति में विपक्षी दलों को राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के छतरी तले लाने के प्रयासों में जुट गया है। उसी रणनीति के तहत नीतीश कुमार के विपक्षी एकता के बड़े समारोह से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ने उन्हें ठेंगा दिखा दिया है।

नीतीश ने अपने मन से तय की थी बैठक

कांग्रेस पार्टी के साथ यूपीए के सबसे पुराने साथी दल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी 12 तारीख को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में व्यस्तता का हवाला देते हुए पटना पहुंचने से मना कर दिया। ऐसा नहीं कि 12 जून की तारीख नीतीश कुमार ने अपने मन से तय कर दी थी। सभी दलों के नेताओं से सहमति के बाद इस तारीख पर सहमति बनी थी। ये भी तय किया गया था बैठक में सभी विपक्षी दलों के अध्यक्ष सहित अग्रिम पंक्ति के नेता भागीदार निभायेंगे। दूसरी पंक्ति के नेताओं को भेजकर बैठक में शामिल होने की औपचारिकता निभाने के खिलाफ थे नीतीश कुमार। कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत लगभग सभी नेताओं के पटना जाने की योजना थी, लेकिन ये सब तब तय हुआ था जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही थी।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

पहले भी टली थी बैठक

चुनाव के बाद नीतीश कुमार ने पहले 19 मई को बैठक आयेजित की थी। उस समय कर्नाटक में शपथ ग्रहण समारोह के बहाने उसे टाला गया था और अब राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के बहाने नीतीश कुमार को ‘ना’ कर दिया गया। हालांकि पहले ये तय था कि राहुल गांधी 10 जून को दिल्ली लौट आयेंगे। 11 जून को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करने के बाद 12 को पटना जायेंगे। सूत्रों ने बताया कि रणनीतिकारों ने शीर्ष नेतृत्व को समझाया कि नीतीश कुमार के साथ विपक्ष्री एका का मंच साझा करने पर ये मैसेज जाएगा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी अब चलेगी ये वैसी ही गलती होगी जो गलती अरविंद केजरीवाल को पहले चुनाव के बाद समर्थन देकर कांग्रेस पार्टी ने किया था। तब दिल्ली में सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी को सीटें कम पड़ रही थी और कांग्रेस पार्टी के समर्थन ने पहली बार दिल्ली में केजरीवाल ने सरकार का गठन किया था।

मैसेज देकर किया मना

आज दिल्ली में कांग्रेस के वोट बैंक के सहारे केजरीवाल की पार्टी सशक्त हो रही है, कांग्रेस कमजोर हुई है। कहीं वैसा ही हाल राष्ट्रीय राजनीति में नीतीश कुमार को ताकत देकर कांग्रेस पार्टी का न हो जाए? सूत्रों ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने इस बात को समझा तभी नीतीश कुमार की बैठक में भागीदारी निभाने से सीधे मना करने के बजाय ये मैसेज भेजा गया कि एआईसीसी के महासचिव जाएंगे, जिसे स्वयं नीतीश कुमार ने मना कर दिया। तो क्या नीतीश के नेतृत्व में आगे भी विपक्षी दलों की बैठक में कांग्रेस पार्टी शामिली नहीं होगी?

तो नीतीश विपक्ष के नेता होंगे?

इस सवाल के जवाब में उक्त नेता ने कहा कि दिल्ली में जल्द विपक्षी दलों की बैठक आहूत करने का प्रयास किया जाएगा। इशारा सीधा है कि पटना में जाकर कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व ऐसा कोई मैसेज नहीं देना चाहता जिससे ये लगे कि नीतीश कुमार विपक्षी दलों के अगले लोकसभा चुनाव में नेता होंगे! ये बात अलग है कि बैठक में शरद पवार, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव समेत अन्य नेता पटना पहुंचने को तैयार हैं मगर कांग्रेस और डीएमके ने नीतीश का खेल बिगाड़ दिया।

Post Views: 114
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version