Friday, September 18, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश

आशुतोष राणा,नायक हो या खलनायक हर किरदार को बखूबी निभाया

DigitalDesk by DigitalDesk
November 10, 2022
in मध्य प्रदेश, मनोरंजन
0
आशुतोष राणा,नायक हो या खलनायक हर किरदार को बखूबी निभाया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कैसे पूरा किया गाडरवारा की गली से मुंबई तक का सफर

आशुतोष राणा ये वो नाम है जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है। मध्य प्रदेश के छोटे से गांव गाडरवाडा के रहने वाले आशुतोष राणा ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपने लिए खास जगह बनाई है। आर्ट फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके राणा कमर्शियल फिल्मों में भी एक भरोसेमंद नाम बन चुके हैं। करीब दो दशक से ज्यादा लंबे फिल्मी करियर में आशुतोष राणा ने कई फिल्मों में अपने किरदार से दषकों ही नहीं फिल्म आलोचकों को भी प्रभावित किया और शानदार किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों पर छा गए। आज आशुतोष राणा का जन्मदिन है।  आइये हम आपको उनकी जींदगी से जुड़े कुछ सुने कुछ अनसुने किससे बताएंगे।

वकील बनने की थी तमन्ना

फिल्मी दुनिया में अपना सिक्का जमाने वाले आशुतोष राधा लॉ प्रैक्टिस करना चाहते थे। जी हां बहुत कम लोग जानते हैं कि एलएलबी की पढ़ाई करने वाले आशुतोष राणा वकील बनना चाहते थे। लेकिन उनके गुरु की एक सलाह ने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी। दरअसल आशुतोष अपने गुरु को बेहद सम्मान देते हैं। उन्होंने आशुतोष को फिल्म लाइन में करियर बनाने की सलाह दी थी। इसके बाद से उन्होंने अपना कॅरियर फिल्मों ही तलाशने का फैसला किया। इसके बाद आशुतोष राणा नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में प्रवेश  लिया। जहां से उनके अभिनय का सफर शुरु हो गया। वैसे पढ़ाई के बाद आशुतोष को एनएसडी में ही जॉब ऑफर मिल गया था। लेकिन उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष को चुनाए और वे सफल रहे।

Related posts

Villagers faces light up amidst the glow of the grand Deepotsav in Ujjain

उज्जैन में भव्य दीपोत्सव की रोशनी से खिले ग्रामीणों के चेहरे…मोहन सरकार का 50 लाख ग्रामीण परिवारों को बड़ा तोहफा

September 18, 2026
new leap for the energy industry in Ujjain the city of Mahakal Siemens Energy invests 2053 crore creating over 1500 jobs

महाकाल की नगरी उज्जैन में ऊर्जा उद्योग की नई उड़ान. सीमेंस एनर्जी का 2053 करोड़ का निवेश, 1500 से ज्यादा रोजगार

September 16, 2026

हर किरदार बड़ी सहजता से निभाया

आशुतोष राणा के अभिनय से एक बड़ा तबका खासा प्रभावित है। गंभीर से गंभीर किरदार हो या फिर खूंखार खलनायक  किरदार को पर्दे पर उतारना हो। किसी कॉमिक कैरेक्टर में जान डालनी हो। आशुतोष राणा ये सब कुछ बड़ी सहजता के साथ कर जाते हैं।

11वीं पास करने पर निकाली थी रैली

10 नवंबर 1967 को आशुतोष राणा का जन्म मध्य प्रदेश के गाडरवाडा में हुआ थां आशुतोष राणा की पढ़ाई मध्य प्रदेश में ही हुई। बता दें आशुतोष राणा ने जब 11वीं की परीक्षा पास की थी तो उनके गांव में इसका जोरदार जश्न मनाया गया था। इतना ही नहीं गांव में एक रैली निकाली गई थी। ढोल नगाड़े के साथ लोग झूमे थे। इसका जिक्र आशुतोष राणा के भाई ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया आशुतोष राणा का एक्टिंग के प्रति झुकाव बचपन से ही था। वो गाडरवाडा की गलियों में नाटक किया करते थे। इसके अलावा अपने इलाके की रामलीला में आशुतोष हमेशा रावण का किरदार निभाया करते थे।

छोटे पर्दे पर भी छाए रहे थे राणा

फिल्मों में नाम कमाने वाले आशुतोष राणा का अभिनय का सफर छोटे पर्दे यानी टेलीविजन से हुआ था। टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने छोटे पर्दे पर स्वाभिमान सीरियल से करियर शुरु किया। इसके बाद आशुतोष राणा ने फर्जए साजिशए कभी कभी और वारिस जैसे टीवी शोज में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। टीवी के पर्दे से शुरू हुआ सफर अब सिल्वर स्क्रीन तक पहुंचा था। आशुतोष राणा ने अपने करियर के शुरुआती दौर में कृष्णा अर्जुन, दुश्मन और गुलाम जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन आशुतोष राणा को पहचान मिली फिल्म संघर्ष में निभाए अपने किरदार से। 1999 में आई फिल्म संघर्श में आशुतोष राणा साल 2000 का बेस्ट निगेटिव रोल के लिए जी सिने अवॉर्ड और फिल्मी फेयर अवॉर्ड मिला था।

कई फिल्मों में किया काम

आशुतोष राणा ने फिल्म के बाद इंडस्ट्री में अपने जुझारू रवैये और शानदार अभिनय से खास मुकाम हासिल किया।  इसके बाद आशुतोष राणा ने बादल, राज, अनर्थ, हासिल, कलयुग, जिला गाजियाबाद, शोरगुल, सोनचिड़िया, वॉर और पगलैट जैसी कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया। हाल ही में आशुतोष राणा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक दी है। यहां हिस्टोरिकल ड्रामा सीरीज छत्रसाल में अहम किरदार निभाते दिखाई दे रहे हैं।

पैर छुने से खफा हो गए थे महेश भट्ट

आशुतोष राणा जब फिल्म निर्माता निर्देशक महेश भट्ट साहब से मिले तो भारतीय संस्कृति का पालन करते हुए उन्होंने महेश भट्ट के पैर छु लिए। लेकिन महेश भट्ट इससे इतना खफा हुए कि उन्होंने आशुतोष को फिलम के सेट से बाहर निकलवा दिया। यही नहीं भट्ट अपने सहायक निर्देशकों पर गुस्सा हुए और कहा कि उन्होंने उन्हें फिल्म के सेट पर कैसे आने दिया। बता दें महेश भट्ट को पैर छूने वाले पसंद नहीं हैं। इस वाक्ये के बाद भी जब कभी आशुतोष राणा महेश भट्ट मिलते वे उनके पैर छूना नहीं भूलते थे। ऐसे में एक दिन महेश ने उनसे पूछ ही लिया कि वे बार बार पैर क्यों छूते हैं। जिसका जवाब देते हुए आशुतोष ने कहा था कि अपने से बड़ो के पैर छूकर आशीर्वाद लेना उनके संस्कारों में है। वे अपने संस्कार छोड़ नहीं सकते। इसके बाद उन्होंने आशुतोष को गले से लगा लिया था।

महेश भट्ट ने दिया था स्वाभिमान

आशुतोष राणा को कभी सेट से बाहर निकलवा देने वाले महेष भट्ट भी उनके अभिनय के कायल थें यहीं वजह है कि महेश भट्ट ने बाद  में आशतोष को टीवी धारावाहिक स्वाभिमान में काम करने का मौका दिया। जिसके बाद फर्जए साजिशए कभी कभी और वारिस जैसे कई शो में उन्हं मौका मिला। जिसमें अभिनय से राणा ने छोटे पर्दे पर धाक जमाई। आशतोष को फिल्म परदेसी रे से बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला। लेकिन उन्हें उसली पहचान फिल्म दुश्मन और संघर्श से मिली। आशुतोष राणा ने दुश्मन खलनायक का किरदार निभाया था। जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

राणा और शहाणे की प्रेम कहानी

फिल्म से कम नहीं राणा और शहाणे की प्रेम कहानी

आशुतोष राणा ने एक्ट्रेस रेणुका शहाणे के साथ सात फेरे लिए और विवाह बंधन में बंध गए। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि रेणुका और आशुतोष की प्रमे कहानी किकसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म जयती के दौरान हुई थी। शूटिंग खत्म हुई तो दोनों अपने अपने काम में मशगुल हो गए। महीनों तक बात नहीं हुई। लेकिन साल 1998 अक्टूबर में आशुतोष ने रेणुका को फोन कर दिवाली की बधाई दी। जिससे के बाद दोनों एक दूसरे से लगातार बात करने लगे और एक दूसरे को दिल दे बैठे। आशुतोष के जिंदगी में आने से पहले रेणुका की एक शादी पहले ही टूट चुकी थी। अब दोनों के दो बच्चे शौर्यमन और सत्येंद्र हैं।

 

 

Tags: acting ironart filmashutosh rana birthdaycommercial filmfilm artist ashutosh rana GadarwaraIndian film industry
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version