Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मनोरंजन

फिल्म अभिनेत्री दिव्या भारती की 50वीं बर्थ एनिवर्सरी,आज भी अनसुलझा रहस्य है दिव्या की मौत

DigitalDesk by DigitalDesk
February 25, 2024
in मनोरंजन, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, स्पेशल
0
Film actress Divya Bharti 50th birth anniversary unsolved mystery Divya's death
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारतीय सिनेमा जगत की गुड़िया कही जाने वालीं एक्ट्रेस दिव्या भारती की आज 25 फरवरी को 50वीं जयंती है। दिव्या भारती महज 19 साल की उम्र में 21 फिल्में कर सिनेमा जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाने लगी थीं। 18 साल की उम्र में शादी कर उन्होंने सबको चौंका दिया था। लेकिन एक हादसे में 1993 में उनकी संदिग्ध मौत हो गई। दिव्या की मौत के बाद कई थ्योरी सामने आईं। किसी ने उनकी मौत को मर्डर बताया तो किसी ने सुसाइड, लेकिन आज भी यह गुत्थी सुलझ नहीं पाई है।

  • 25 फरवरी 1974 को हुआ था दिव्या का जन्म
  • 19 साल की उम्र में की 21 फिल्में
  • सिनेमा जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थी दिव्या
  • महज 18 साल की उम्र में की थी साजिद नाडियावाला से शादी
  • 1993 में हुए एक हादसे में हुई थी दिव्या की संदिग्ध मौत

बचपन में किसी गुड़िया की तरह दिखती थीं दिव्या

दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी 1974 को मुंबई में ओम प्रकाश भारती और मीता भारती के घर हुआ था। दिव्या बचपन से ही इतनी चुलबुली थीं कि सभी बच्चों में अलग नजर आती थीं। वो बिल्कुल गुड़िया जैसी दिखती थीं। एक बार तो रियल में एक शख्स ने उन्हें गुड़िया समझ लिया था। दरअसल हुआ यूं कि जब दिव्या छोटी थीं तब एक बार उनकी मां ने उन्हें कार के बोनट पर बैठा दिया और कार में सामान रखने लगीं। तभी पास से गुजरने वाले एक आदमी ने पूछा कि कार के बोनट पर बैठी यह गुड़िया कहां से खरीदी है। तब दिव्या की मां ने हंसते हुए जवाब दिया और कहा ये कोई गुड़िया नहीं बल्कि उनकी बेटी दिव्या है। दिव्या भारती अगर जीवित होतीं तो आज वे 50 साल की हो जातीं। वे निर्विवाद रूप से अपने समय की नंबर एक स्टार थीं। दिव्या ने जिन फिल्मों को साइन किया था उनमें से कई फिल्में ब्लॉकबस्टर बनी। वे एक सक्षम कलाकार तो थी हीं एक अच्छी नर्तकी भी थीं। अभिनेत्री श्रीदेवी का अनुकरण करने के लिए दिव्या का कई लुक और आउटफिट ही नहीं रंग और स्टाइल भी संयोग से श्रीदेवी से मिलता है। श्रीदेवी के बीच समानता को देखते हुए ही दक्षिण फिल्म उद्योग ने उन्हें पहली बार अपनाया।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

बोबली राजा से रखा था फिल्म दुनिया में कदम

साल 1990 में डी.रामानायडू अपने बेटे वेंकटेश को लीडरोल में लेकर फिल्म बोबली राजा का निर्माण कर रहे थे। यही वो फिल्म थी जिससे दिव्या भारती ने फिल्म की दुनिया में पहला कदम रखा था। बोबली राजा एक हिट फिल्म थी। जो आज भी तेलुगु की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के करीब साढ़े 3 करोड़ टिकट बिके थे। इसके बाद दिव्या कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आईं। फिल्म दीवाना ने दिव्या को वो शोहरत दिलाई, जिसकी वो हकदार थीं। इस फिल्म में उन्हें शाहरुख खान के साथ देखा गया था। फिल्म के गाने सोचेंगे तुझे प्यार करें के नहीं …और ऐसी दीवानगी देखी कहीं नहीं…आज भी लोगों की जुबान पर रहते है। साल 1993 के आने तक 21 फिल्में कर दिव्या बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाने लगी थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मजूंर था। 5 अप्रैल 1993 को दिव्या ने इस दुनिया को अलविदा कर दिया।

Post Views: 569
Tags: #Film actress Divya Bharti 50th birth anniversary#unsolved mystery Divya's death
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version