Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

महिला IAS वीरा राणा बनीं एमपी की मुख्य सचिव, बैंस का कार्यकाल खत्म,निर्मला बुच के बाद दूसरी महिला सीएस

DigitalDesk by DigitalDesk
November 30, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Female IAS Veera Rana becomes Chief Secretary of Madhya Pradesh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

एमपी सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वीरा राणा को मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार देने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद वीरा राणा ने सीएस की जिम्मेदारी संभाली। बता दें भारतीय प्रशासनिक सेवा 1988 बैच की वरिष्ठ अधिकारी वीरा राणा राज्य के मुख्य सचिव का पद संभालने वाली दूसरी महिला हैं। उनसे पहले निर्मला बुच ने मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाली थी।

  • 30 साल बाद मप्र को मिली महिला मुख्य सचिव
  • वीरा राणा ने संभाली सीएस की जिम्मेदारी
  • 1988 बैच की आईएएस हैं वीरा राणा

बता दें मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का सेवा विस्तार 30 नवंबर को खत्म हो चुका है। बैंस को पिछले साल 30 नवंबर 2022 को रिटायर होना था, लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते सरकार ने उन्हें 31 मई 2023 तक छह महीने का विस्तार दिया था। इसके बाद 30 नवंबर 2023 तक के लिए एक बार फिर उनके कार्यकाल को विस्तार दिया गया था। आखिर 1985 बैच के आईएएस अधिकारी इकबाल सिंह बैंस से आज 30 नवंबर को वीरा राणा ने मुख्य सचिव का प्रभार ले लिया।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

वोटिंग के समय थे बैंस सीएस,काउंटिंग के समय वीरा राणा

वैसे प्रदेश के प्रसाशनिक इतिहास में ये पहली बार हुआ है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जिस दिन वोटिंग हुई उस दिन अलग चीफ सेक्रेट्री थे और जिस दिन कांउंटिंग होगी उस दिन अलग। बता दें वोटिंग वाले दिन इकबाल सिंह बैंस सीएस की कुर्सी पर थे। अब वीरा राणा सीएस बन चुकी हैं यानी 3 दिसंबर को काउंटिंग के दिन वीरा राणा प्रशासनिक मुखिया होंगी। बता दें वीरा राणा इससे पहले मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की अध्यक्ष के रूप में पदस्थ थीं। इसके अलावा उनके पास राज्य कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार था। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की अध्यक्ष बनने से पहले वीरा राणा मप्र में राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी, खेल और युवा कल्याण विभाग की एसीएस के साथ प्रशासन अकादमी महानिदेशक, कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। इकबाल सिंह बैंस के बाद एमपी की नई सीएस बनी वीरा राणा सबसे सीनियर अधिकारी हैं। उनका रिटायरमेंट मार्च 2024 में होगा। बता दें मध्य प्रदेश की नई सीएस वीरा राणा का जन्म 26 मार्च 1964 को यूपी में हुआ था। वे 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वीरा राणा ने बैचलर ऑफ आर्ट्स और एमबीए शिक्षा हासिल की है।

Post Views: 320
Tags: Chief Secretary of Madhya PradeshFemale IAS Veera RanaSecond woman CS after Nirmala Buch
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version