सीएम डॉ.मोहन यादव का दावा….गेहूं उत्पादन के क्षेत्र में तो ट्रम्प का अमेरिका भी हमारे MP से पीछे है….जानें देश के दूसरे राज्यों की तुलना में क्या है मध्यप्रदेश की ग्रोथ रेट

Even Trump's America is behind our MP in the field of wheat production

गेहूं के उत्पादन में एमपी ने अमेरिका को पीछे छोड़ा…जानें देश के दूसरे राज्यों की तुलना में क्या है…

मध्यप्रदेश में इस साल गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। प्रदेश के किसानों ने गेहूं का उत्पादन बढ़ाने में इतनी मेहनत ​की कि वे अमेरिका से भी आगे निकल गए है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मंदसौर जिले में स्थित सीतामऊ के ‘कृषि उद्योग समागम-2025’ में यह तथ्य उजागर किया है।

खाद्य प्र-संस्करण उद्यमियों से संवाद कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा खुशहाल किसान और उन्नत कृषि अब मध्यप्रदेश की पहचान बन चुकी है। मध्यप्रदेश सरकार कृषि आधारित उद्योगों के लिए सरल और अनुकूल नीतियां बना रही है। उद्यमियों को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि मौजूदा दौर में 3812 करोड़ की लागत की 11 औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया गया है। इससे स्थानीय स्तर पर करीब 6850 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

प्रति बीघा गेहूं उत्पादन में MP ने अमेरिका को पीछे छोड़ा

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान आंकड़ों के साथ बताया कि मध्यप्रदेश ने प्रति बीघा गेहूं के उत्पादन के मामले में अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं राज्य के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा प्रदेश में सिंचाई का रकबे बढ़ा है। इस वृद्धि से कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय रूप से बढ़ौत्रि हुई है। मध्यप्रदेश की ग्रोथ रेट देश के कई दूसरे बड़े राज्यों में सर्वाधिक है।

किसानों को गेहूं का करीब 6 हजार करोड़ रुपए का भुगतान

मध्य प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब तक करीब 7 लाख 81 हजार 389 किसानों से करीब 67 लाख 92 हजार 890 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हो चुकी है। मध्यप्रदेश के किसानों से खरीदे गए गेहूं का करीब 6 हजार करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है। देश में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य करीब 2425 रूपए है। जबकि मध्य सरकार की ओर से 175 रूपए प्रति क्विंटल बोनस अपनी ओर से दिया जा रहा है। इस तरह से मध्यप्रदेश में गेहूं की खरीदी 2600 रूपए प्रति क्विंटल की दर से हो रही है। मध्यप्रदेश में गेहूं की खरीदी 5 मई 2025 तक होगी। बता दें मध्यप्रदेश में साल 2024-25 के रबी सीजन में करीब 138.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसल की बोबाई की गई थी। जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा गेहूं की बोबाई का रहा।…प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version