Monday, October 12, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home कृषि

सीएम डॉ.मोहन यादव का दावा….गेहूं उत्पादन के क्षेत्र में तो ट्रम्प का अमेरिका भी हमारे MP से पीछे है….जानें देश के दूसरे राज्यों की तुलना में क्या है मध्यप्रदेश की ग्रोथ रेट

DigitalDesk by DigitalDesk
May 4, 2025
in कृषि, भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Even Trump's America is behind our MP in the field of wheat production
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गेहूं के उत्पादन में एमपी ने अमेरिका को पीछे छोड़ा…जानें देश के दूसरे राज्यों की तुलना में क्या है…

मध्यप्रदेश में इस साल गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। प्रदेश के किसानों ने गेहूं का उत्पादन बढ़ाने में इतनी मेहनत ​की कि वे अमेरिका से भी आगे निकल गए है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मंदसौर जिले में स्थित सीतामऊ के ‘कृषि उद्योग समागम-2025’ में यह तथ्य उजागर किया है।

Related posts

Shardiya Navratri: शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें 12 राशियों के लिए मंत्र और शुभ फल की मान्यता

Shardiya Navratri: शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें 12 राशियों के लिए मंत्र और शुभ फल की मान्यता

October 12, 2026
Pakistan Politics: क्या टूटने की कगार पर पाकिस्तान? पंजाब-सिंध के बंटवारे की चर्चा, बलूचिस्तान से POK तक बढ़ी बेचैनी!

Pakistan Politics: क्या टूटने की कगार पर पाकिस्तान? पंजाब-सिंध के बंटवारे की चर्चा, बलूचिस्तान से POK तक बढ़ी बेचैनी!

October 11, 2026
  • एमएसपी पर अब तक 7 लाख 81 हजार 389 किसानों से गेहूं की खरीदी
  • करीब 67 लाख 92 हजार 890 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी
  • किसानों से खरीदे गए गेहूं का करीब 6 हजार करोड़ रुपए का भुगतान
  • गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य करीब 2425 रूपए
  • प्रदेश सरकार किसानों को दे रही 175 रूपए प्रति क्विंटल बोनस
  • गेहूं की खरीदी 2600 रूपए प्रति क्विंटल की दर से हो रही
  • मध्यप्रदेश में गेहूं की खरीदी 5 मई 2025 तक होगी

खाद्य प्र-संस्करण उद्यमियों से संवाद कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा खुशहाल किसान और उन्नत कृषि अब मध्यप्रदेश की पहचान बन चुकी है। मध्यप्रदेश सरकार कृषि आधारित उद्योगों के लिए सरल और अनुकूल नीतियां बना रही है। उद्यमियों को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि मौजूदा दौर में 3812 करोड़ की लागत की 11 औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया गया है। इससे स्थानीय स्तर पर करीब 6850 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

प्रति बीघा गेहूं उत्पादन में MP ने अमेरिका को पीछे छोड़ा

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान आंकड़ों के साथ बताया कि मध्यप्रदेश ने प्रति बीघा गेहूं के उत्पादन के मामले में अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं राज्य के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा प्रदेश में सिंचाई का रकबे बढ़ा है। इस वृद्धि से कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय रूप से बढ़ौत्रि हुई है। मध्यप्रदेश की ग्रोथ रेट देश के कई दूसरे बड़े राज्यों में सर्वाधिक है।

किसानों को गेहूं का करीब 6 हजार करोड़ रुपए का भुगतान

मध्य प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब तक करीब 7 लाख 81 हजार 389 किसानों से करीब 67 लाख 92 हजार 890 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हो चुकी है। मध्यप्रदेश के किसानों से खरीदे गए गेहूं का करीब 6 हजार करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है। देश में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य करीब 2425 रूपए है। जबकि मध्य सरकार की ओर से 175 रूपए प्रति क्विंटल बोनस अपनी ओर से दिया जा रहा है। इस तरह से मध्यप्रदेश में गेहूं की खरीदी 2600 रूपए प्रति क्विंटल की दर से हो रही है। मध्यप्रदेश में गेहूं की खरीदी 5 मई 2025 तक होगी। बता दें मध्यप्रदेश में साल 2024-25 के रबी सीजन में करीब 138.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसल की बोबाई की गई थी। जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा गेहूं की बोबाई का रहा।…प्रकाश कुमार पांडेय

Tags: #America is behind MP in wheat production
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version