Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Manipur Violence: जानें क्यों जा​तीय हिंसा की आग में झुलस रहा मणिपुर… ड्रोन से हमले…कहीं चीन का सपोर्ट तो नहीं…!

DigitalDesk by DigitalDesk
September 3, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Ethnic violence in India northeastern state of Manipur drone attacks
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में जातीय हिंसा की आग में जलते हुए करीब तीन महीने से अधिक का समय हो गया है, लेकिन जातीय हिंसा का समाधान अभी तक कुछ निकला नहीं है। शांति बहाली की तमाम कोशिशें की गईं लेकिन बात नहीं बन पा रही। कुकी और मैतेई की बीच शुरु हुई हिंसा पिछले 15 महीने से लगातार जारी है। इस बीच मणिपुर स्थित कोत्रुक गांव में पिछले रविवार 1 सितंबर को यहां हैवी फायरिंग के बाद ड्रोन से बम बरसाए। इस हमले में एक महिला समेत दो लोग की जान चली गई। वहीं 2 बच्चों के साथ 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पहली बार मणिपुर में ड्रोन से हमले किये गये। जिसमें आशंका जताई जा रही है कि कहीं इसके पीछे चीन का सपोर्ट तो नहीं है।

  • कभी जंग का मैदान बना तो बना कभी हिंसा का मैदान
  • आजादी के दो साल बाद भारत में शामिल हुआ था मणिपुर
  • कभी एक रियासत हुआ करती थी मणिपुर
  • 1947 में हुआ मणिपुर में लोकतांत्रिक सरकार का गठन
  • मणिपुर के महाराजा को बनाया गया था कार्यकारी प्रमुख
  • 1949 में हुआ था मणिपुर का भारत में विलय
  • ड्रोन से हमले में कहीं चीन का समर्थन तो नहीं

ड्रोन से किये गये हमले का आरोप कुकी उग्रवादियों पर लगा है। बता दें यह पहला मौका है जब मणिपुर के किसी गांव पर इस तरह ड्रोन से हमला किया गया है। कोत्रुक गांव में एन. रोमेन कहते हैं उनके घर जला दिये गये। उनके घर पर भी ड्रोन से बम गिराया था।
मणिपुर में पिछली बार तीन मई से मैतेई और कुकी समुदाय के बीच जातीय हिंसा का दौर शुरु हुआ था जो अब तक जारी है। मैतेई समुदाय जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहा है, इसके खिलाफ हिंसा भड़क गई। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अनुसार तब से इस हिंसा में अब तक करीब 156 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

जातीय हिंसा और हिंसा का लंबा इतिहास

बता दें मणिपुर एक ऐसा राज्य रहा है जहां जातीय हिंसा और हिंसा का लंबा इतिहास रहा है। यहां दूसरे विश्व युद्ध के समय भी जापान के सैनिकों ने लगातार दो साल तक जमकर बमबारी भी की थी। 1960 के दशक में यहां मैतेई समुदाय ने एक बड़ा विद्रोह भी किया था। इस दौरान दावा किया था कि साल 1949 में मणिपुर को धोखे से भारत में शामिल किया गया था।
आजादी के पहले अंग्रेजी शासन के समय मणिपुर एक रियासत हुआ करती थी। साल 1947 में मणिपुर के महाराजा को कार्यकारी प्रमुख बनाया गया था। इसके बाद एक लोकतांत्रिक सरकार का यहां गठन किया गया। लेकिन साल 1949 में मणिपुर को आजाद भारत में विलय किया गया। 21 जनवरी 1972 को मणिपुर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया।

जानिए मणिपुर हिंसा की वजह क्या है

मणिपुर की जनसंख्या करीब 38 लाख के आसपास है। तीन प्रमुख समुदाय यहा रहते हैं। जिनमें नगा, मैतेई और कुकी। मैतेई अधिकांश हिंदू हैं। नगा और कुकी ईसाई धर्म को मानते हैं जो एसटी वर्ग में आते हैं। इनकी जनसंख्या करीब 50 प्रतिशत है। राज्य के करीब 10 प्रतिशत इलाके में फैली इंफाल घाटी मैतेई समुदाय बहुल ही है। नगा-कुकी की आबादी करीब 34 प्रतिशत है। ये लोग राज्य के करीब 90 प्रतिशत इलाके में रहते हैं।

आखिर कैसे शुरू हुआ जा​तीय विवाद

मैतेई समुदाय भी जनजाति का दर्जा मांग रहा है। इस समुदाय ने अपनी मांग के साथ ही मणिपुर हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की है। मैतेई समुदाय का कहना है 1949 में मणिपुर का जब भारत में विलय हुआ था तब उससे पहले जनजाति का उन्हें दर्जा मिला था। इसके बाद हाईकोर्ट ने भी राज्य सरकार से यह सिफारिश की कि मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति ST में शामिल किया जाए।

यह है नगा-कुकी विरोध की वजह

मणिपुर में मैतेई को छोड़कर दोनों जनजाति मैतेई समुदाय को आरक्षण देने का विरोध कर रही हैं। इनका तर्क है कि राज्य की करीब 60 में से 40 विधानसभा सीट पहले से ही मैतेई बहुल इंफाल घाटी में स्थित हैं। ऐसे में यदि मैतेई को ST वर्ग में भी आरक्षण मिलेगा तो उनके अधिकारों का बंटवारा होगा। बता दें मणिपुर की 60 विधानसभा में से 40 सीटों पर मैतेई विधायक हैं। बाकी 20 सीट पर नगा-कुकी जनजाति के विधायक हैं। मणिपर में अब तक 12 मुख्यमंत्री में से दो ही जनजाति वर्ग से रहे हैं।

Post Views: 482
Tags: # India northeastern state# Manipur drone attacks#Ethnic violencemanipur violence
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version