Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

एलन मस्क को भारी पड़ सकता है उनका ही ट्वीट, खतरे में साढ़े सात करोड़ डॉलर का राजस्व

DigitalDesk by DigitalDesk
November 25, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एक्स को इस साल के अंत तक करीब साढ़े सात करोड़ डॉलर का नुकसान होने की आशंका है। दरअसल यह नुकसान कंपनी के एडवरटाइजिंग राजस्व में हो सकता है। क्योंकि एक्स पर कई बड़ी कंपनियों ने अपनी मार्केटिंग कैंपेन पर रोक लगाकर उसके लिए आर्थिक परेशानी खड़ी कर दी है।

एलन मस्क को अपने ही ट्वीट से हो सकता है घाटा

  • मस्क पर लग रहा यहूदी विरोधी होने के आरोप
  • यहूदी विरोधी सोशल मीडिया पोस्ट समर्थन कर फंसे मस्क
  • एलन मस्क पर यहूदी विरोध को बढ़ावा देने का आरोप
  • अमेरिका की सरकार ने भी मस्क के इस कदम की आलोचना
  • वाल्ट डिज्नी और वार्नर ब्रदर्स जैसे कई कंपनियां नाराज
  • सोशल मीडिया साइट एक्स पर रोकी मार्केटिंग कैंपेनिंग

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह सब एलन मस्क के उस ट्वीट के चलते हो रहा है जिसमें मस्क पर यहूदी विरोधी होने के आरोप लग रहे हैं। बताया जाता है कि एलन मस्क ने हाल ही में एक यहूदी विरोधी सोशल मीडिया पोस्ट को अपना समर्थन दिया था। इसके बाद से एलन मस्क पर यहूदी विरोध को बढ़ावा देने के आरोप लगाए जा रहे हैं। अमेरिका की सरकार ने भी उनके इस कदम की आलोचना की थी। अब खबर यह भी आ रही है कि वाल्ट डिज्नी और वार्नर ब्रदर्स जैसे कई नामी कंपनियों ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपना मार्केटिंग कैंपेन रोक दिया है।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

मीडिया वाचडॉग ग्रुप मीडिया मैटर्स पर मुकदमा

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस सप्ताह में ही करीब 200 से ज्यादा एड यूनिट रोक दी गईंं जिनमें अमेजन, कोका कोला, एयर बीएनबी और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियों के विज्ञापन शामिल हैं। वहीं सोशल मीडिया साइट एक्स ने मीडिया वाचडॉग ग्रुप मीडिया मैटर्स पर मुकदमा कर दिया है। एक्स का आरोप है कि मीडिया मैटर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उनकी कंपनी को बदनाम कर रहा है। दरअसल मीडिया मैटर्स ने ही रिपोर्ट यह चलाई थी। इस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि एपल और ओरेकल कई बड़े ब्रांड्स जैसे को एडोल्फ हिटलर और नाजी पार्टी से संबंधित पोस्ट के पास डिस्पले किया गया था। बताया जाता है कि कंपनी का करीब 1 करोड़ डॉलर से अधिक का राजस्व फिलहाल खतरे में आ गया है। यह आंकड़ा और बढ़ सकता है या घट भी सकता है क्योंकि ऐसी खबरें हैं कि कुछ कंपनियां जिन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी मार्केटिंग रोक लगाई वे इस प्लेटफार्म पर वापस भी आ सकती हैं। इसके साथ ही कुछ कंपनियां अपने प्रचार का बजट बढ़ा भी सकती हैं। बता दें कि चर्चा है कि एलन मस्क ने जब से एक्स को अपने अधिग्रहण में लिया है। तब से ही एक्स के एडवरटाइजिंग राजस्व में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसकी वजह मस्क की ओर से कंटेंट मॉडरेशन को घटाना है। जिससे एक्स पर विवाद और घृणित पोस्ट की संख्या तेजी बढ़ गई हैं।

यह था वो ट्वीट, जिस पर हुआ विवाद

हाल ही में यहूदी विरोध के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स के एक यूजर ने लिखा था कि यहूदी समुदाय, गोरे लोगों के खिलाफ उसी द्वंदात्मक नफरत को बढ़ावा दे रहा है। जिसे वे चाहते हैं कि लोग उनके खिलाफ इस्तेमाल करना बंद कर दें। युवक की इस पोस्ट को एलन मस्क ने लाइक किया था। इतना ही नहीं मस्क ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था कि आपने असल सच्चाई बताई है। एलन मस्क के इस ट्वीट को यहूदी विरोध को रूप में देखा जा रहा है। जिसके चलते उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

Post Views: 323
Tags: Advertising RevenueElon MuskSocial Media Company X
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version