Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

राज्य निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल: पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में हुई हिंसा पर बीएसएफ ने किया बड़ा खुलासा !

मतदान के दौरान बम धमाकों के साथ हुई थी फायरिंग डेढ दर्जन से अधिक की हुई थी मौत

DigitalDesk by DigitalDesk
July 9, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
राज्य निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल: पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में हुई हिंसा पर बीएसएफ ने किया बड़ा खुलासा !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पश्चिम बंगाल हिंसा,आगजनी और दंगों का गढ़ बन गया है। यहां आए दिन किसी न किसी बहाने हिंसक झड़पें होती रहीं है। कभी दुर्गापूजन के बहाने भिड़े तो कभी किसी बहाने राज्य में तनाव पैदा हुआ। फिर चुनाव हों तो समझिए कोई युध्द चल रहा है। यहां बीते रोज हुए पंचायत चुनाव के मतदान में कुछ इसी तरह का नाजारा देखा गया। जहां खुले आम मतपेटियां लेकर लोग भाग रहे थे तो कोई कटृा लेकर फायरिंग कर रहा था। ऐसे में लग रहा था कि यहां कोई व्यवस्था है या सिर्फ गुंडे और मवालियों के भरोसे पर चुनाव हो रहे हैं। जिसकी जो मर्जी वो कर रहा है और कोई भी किसी की हत्या करने से नहीं चूक रहा है। सवाल ये नहीं है कि किसने किसको मारा। सवाल है कानून व्यवस्था का।

बंगाल हिंसा पर उठ रहे सवाल

राज्य में टीएमसी सरकार है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। लॉ इन आर्डर की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। राज्य निर्वाचन आयोग की जा भूमिका रही उसको लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदू अधिकारी ने गुस्से में आकर आयोग के दफ्तर में ताला जड़ दिया और गेट के सामने धरने पर बैठ गए। राज्यपाल ने हिंसाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर कहा कि लोग चीखते चिल्लाते रहे लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। इसी तरह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूरी घटना पर रिपोर्ट मांगी है।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

इन इलाकों में हुआ तांडव

बता दें कि शनिवार को मुर्शिदाबाद, कूच बिहार, मालदा, दक्षिण 24 परगना, उत्तरी दिनाजपुर और नादिया जैसे कई जिलों से बूथ कैप्चरिंग, मतपेटियों को नुकसान पहुंचाने और पीठासीन अधिकारियों पर हमले की खबरें आईं। हिंसा और झड़प में करीब डेढ दर्जन लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बीएसएफ ने किया एक एक खुलासा

बीएसएफ ने पश्चिम बंगाल की हिंसा पर बड़ा बयान दिया है। बीएसएफ के डीआईजी एसएस गुलेरिया ने कहा है कि सीमा सुरक्षा बल ने राज्य के निर्वाचन आयोग से संवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी मांगी थी लेकिन 7 जून को छोड़कर किसी भी दिन की कोई जानकारी नहीं दी गई। कई बार आयोग से जानकारी मांगी गई लेकिन उन्होंने सीमा सुरक्षा बल को कोई जानकारी नहीं दी।

मतदान केंद्र पर बलों का उपयोग नहीं किया

डीआईजी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन के आदेश पर बीएसएफ की तैनाती की गई थी। चुनाव डियूटी के लिए 25 राज्यों से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और राज्य सशस्त्र पुलिस की 59 हजार टुकड़ियां पश्चिम बंगाल पहुंची थी लेकिन संवेदनशील मतदान केंद्रो पर इनका पर्याप्त उपयोग नहीं किया गया। राज्य ने केवल 4,834 संवेदनशील बूथ घोषित किए थे जिन पर सीआरपीएफ तैनात की गई थी। जबकि हकीकत यह है कि संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या ज्यादा थी।

Post Views: 186
Tags: West Bengal News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version