Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्ली का आबकारी घोटाला, ईडी ने ली आम आ​दमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के आवास की तलाशी

DigitalDesk by DigitalDesk
October 4, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
ED Delhi liquor scam Aam Aadmi Party MP Sanjay Singh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय ईडी दोनों ही दिल्ली शराब घोटाला मामले में जांच कर रही हैं। इस मामले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने राज्यसभा से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर छापा मारा है। एक्साइज पॉलिसी मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय ईडी की छापेमारी जारी है।

  • संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी
  • आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं संजय सिंह
  • विवादित शराब नीति में घोटाले को लेकर की छापामारी
  • संजय सिंह के करीबियों के यहां पहले पड़े थे छापे
  • शराब घोटाले की चार्जशीट में है संजय सिंह का नाम
  • संजय सिंह जाने वाले थे ताइवान

बताया जा रहा है कि संजय सिंह को कल रात महिला सशक्तिकरण पर एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ताइवान जाना था. लेकिन सरकार ने उन्हें राजनीतिक मंजूरी जारी नहीं की, इसलिए वह उड़ान नहीं भर सके. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर ED ने बुधवार को छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ईडी ने ये छापेमारी दिल्ली की विवादित शराब नीति में घोटाले को लेकर की। बता दें इससे पहले आप नेता संजय सिंह के करीबियों के यहां भी ईडी ने छापामार कार्रवाई की थी। दिल्ली शराब घोटाले की चार्जशीट में भी संजय सिंह का नाम शामिल है।जबकि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शराब नीति घोटाले के मामले में पहले से ही जेल जा चुके ।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

ताइवान जाने की नहीं मिली अनुमति

बताया जाता है कि आप सांसद संजय सिंह को महिला सशक्तिकरण पर एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ताइवान जाने वाले थे। हालांकि सरकार ने उन्हें राजनीतिक मंजूरी जारी नहीं की थी। जिसके चलते वे उड़ान नहीं भर सके। बताया जाता है कि पिछली मई की शुरुआत में आस सांसद संजय सिंह ने वित्त सचिव को पत्र लिखा था। जिसमें कहा था कि ईडी निदेशक और सहायक निदेशक जानबूझकर बिना किसी आधार के उन्हें कथित शराब घोटाले से फंसा रहे हैं। नाम जोड़ा जा रहा है। उनकी सार्वजनिक छवि खराब की और उन्हें बदनाम किया है। संजय सिंह ने कहा कि उनका नाम दिनेश अरोड़ा के बयानों के आधार पर जोड़ा गया है। इसके साथ ही संजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग किया। उनकी सार्वजनिक छवि खराब की। संजय सिंह ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा उन्होंने पहले ही अधिकारियों को खुली और सार्वजनिक माफी मांगने के लिए कानूनी नोटिस भेज दिया है। वहीं ईडी से जुड़े सूत्रों की माने तो आप नेता संजय सिंह का नाम ईडी की चार्जशीट में चार बार आया है। जिसमें से एक संदर्भ गलत था और अनजाने में टाइप हो गया था। एक जगह राहुल सिंह की जगह संजय सिंह का नाम था जो उस वक्त एक्साइज कमिश्नर थे। कथित तौर पर ईडी संजय सिंह के आवास की तलाशी ले रही है।

चार्जशीट में लगे बड़े आरोप

दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया था कि आरोपी व्यवसायी दिनेश अरोड़ा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान बैठक में आप सांसद संजय सिंह भी मौजूद थे। दिनेश अरोड़ा की ओर से ईडी को दिए बयान के मुताबिक सबसे पहले एक कार्यक्रम में वो संजय सिंह से मिला था। इसके बाद मनीष सिसोदिया के संपर्क में वो आया। वहीं चार्जशीट के अनुसार सांसद संजय सिंह के कहने पर कारोबारी
दिनेश अरोड़ा ने रेस्टोरेंट के मालिकों से दिल्ली में चुनावों के लिए पार्टी फंड इकट्ठा करने के लिए बात की थी। इतना ही नहीं दिनेश ने करीब 32 लाख रुपये का चेक भी मनीष सिसोदिया को दियाथा। ईडी की ओर से यह आरोप भी लगाया गया है कि संजय सिंह ने दिनेश का एक बड़ा मेटर सुलझाया था यह मेटर एक्साइज विभाग के पास लंबित था।

Post Views: 238
Tags: Aam Aadmi Party MP Sanjay SinghDelhi liquor scamEDFormer Deputy CM Manish Sisodia
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version