Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

बजट सत्र में वित्त मंत्री ने पेश किया इकोनॉमिक सर्वे, जीडीपी के बढ़ने की दर 6.5 फीसदी रहेगी

पिछले 3 साल की सबसे धीमी विकास दर

DigitalDesk by DigitalDesk
October 18, 2023
in बिजनेस, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
बजट सत्र में वित्त मंत्री ने पेश किया इकोनॉमिक सर्वे, जीडीपी के बढ़ने की दर 6.5 फीसदी रहेगी

कुछ ही देर में पेश होगा बजट

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार 31 जनवरी को बजट सत्र के दौरान इकोनॉमिक सर्वे पेश किया। सर्वे में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सकल घरेलू उत्पाद ( GDP) ग्रोथ रेट के 6.5% होने का अनुमान लगाया है जो कि पिछले 3 साल में सबसे धीमी विकास-दर होगी। वहीं वित्त वर्ष 2023 के लिए वास्तविक GDP का अनुमान 7% है।

  • सर्वे में भारत के दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बने रहने की बात है
  • पर्चेजिंग पावर पैरिटी के मामले में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है
  • एक्सचेंज रेट के मामले में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है

क्या होता है सर्वे और क्यों होता है?

सर्वे में भारतीय अर्थव्यवस्था के सकल घरेलू उत्पाद, महंगाई दर का अनुमान, विदेशी मुद्रा भंडार और व्यापार घाटे की जानकारी शामिल होती हैं। हमारे घरेलू हिसाब-किताब के लेखाजोखा की तरह ही इकोनॉमिक सर्वे को समझा जा सकता है। इस लेखाजोखा में पिछले साल का पूरा हिसाब होता है। हमारी इकोनॉमी के सामने क्या चुनौती है, उसकी वास्तविक हालत क्या है, ये सब इकोनॉमिक सर्वे से समझा जा सकता है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
  • सर्वे से पता चलता है कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था की हालत कैसी रही है
  • इसमें बीते साल का हिसाब-किताब और आने वाले साल के लिए चुनौतियों का जिक्र और समाधान रहता है
  • इसको बजट से एक दिन पहले पेश किया जाता है
  • सरकार सर्वे को पेश करने और इसमें दिए गए सुझावों या सिफारिशों को मानने के लिए बाध्य नहीं है
  • इसकी अहमियत है, क्योंकि इससे बीते साल की अर्थव्यवस्था का लेखा-जोखा पता चलता है
  • देश का पहला इकोनॉमिक सर्वे 1950-51 में केंद्रीय बजट के एक भाग के रूप में पेश किया गया था, लेकिन 1964 के बाद से सर्वे को केंद्रीय बजट से अलग कर दिया गया
  • पहले यह एक ही खंड में आता था, लेकिन 2014 से इसको दो खंडों में पेश किया जाता है

इस साल का सर्वे क्या कहता है?

सर्वे के एक हिस्से में पिछले वित्तीय वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था ने कैसा परफॉर्म किया इसकी जानकारी होती है। दूसरे खंड में गरीबी, सामाजिक सुरक्षा, मानव विकास, स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन जैसे मसले होते हैं।

सकल घरेलू उत्पाद से अर्थव्यवस्था के स्वास्थ्य को जांचते हैं। GDP का मतलब साल भर में देश के अंदर उत्पादित सभी सामानों और सेवाओं के मूल्य के बराबर होता है। इसमें देश की सीमा के अंदर रहकर जो विदेशी कंपनियां उत्पादन करती हैं, वे भी शामिल होती हैं। भारत की अर्थव्यवस्था इस दशक की शेष अवधि में बेहतर प्रदर्शन करने को तैयार है। बैंकों की बैलेंस शीट में सुधार है और गैर बैंकिंग और कॉर्पोरेट क्षेत्रों में अब हेल्दी बैलेंस शीट है। महामारी से उबरने की बात करने की जगह आगे बढ़ना होगा। 2022 में कृषि में निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी पिछले 12 साल में सबसे ज्यादा रही है।

महंगाई रिजर्व बैंक के लक्ष्य से दूर

पिछले साल यानी 2022 में रिटेल महंगाई RBI के सोचे हुए लक्ष्य से दूर रही है। आरबीआई ने 2%-6% इसे रखने का सोचा था। सबसे ज्यादा महंगाई पिछले साल अप्रैल में थी, जो 7.79% थी। 300 सामानों की की कीमतों के आधार पर रिटेल महंगाई का रेट तय होता है।भविष्य के लिए उम्मीद है कि ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की ग्रीन एनर्जी की ओर ट्रांजीशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। डोमेस्टिक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) मार्केट 2022 और 2030 के बीच 49% की दर से बढ़ने की उम्मीद है।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 180
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version