Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

भूकंप से नेपाल में 6 की मौत,भारत में भी लगे झटके

DigitalDesk by DigitalDesk
November 9, 2022
in दिल्ली
1
भूकंप से नेपाल में 6 की मौत,भारत में भी लगे झटके
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत के पांच राज्यों में लगे झटके

बीती रात दिल्ली और आसपास के इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए। रात करीब 1 बजकर 57 पर काफी तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस झटके की तीव्रता 6.3 मापी गई है। बता दें यह झटके दिल्ली एनसीआर ही नहीं यूपी, बिहार, राजस्थान और उत्तराखंड में भी महसूस किये गये। इसके अलावा पड़ोसी देश नेपाल के दोती जिले में भूकंप के बाद एक घर गिर गया गया। जिससे 6 लोगों की मौत हो गई।

कई जगह लगे एक के बाद एक तीन झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी से मिली जानकारी के अनुसार कई इलाकों में तो एक के बाद एक तीन झटके महसूस किए गए। इसके बाद फिर रात में 3 बजकर 15 बजे पर एक बार फिर 3.6 की तीव्रता वाला झटका लगा। वहीं पड़ोसी देश नेपाल में भी मंगलवार देर रात 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप 9 नवंबर की रात करीब एक बजकर 57 मिनट पर आया। जिसका केंद्र  नेपाल के मणिपुर में रहा। जिसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। नेपाल सेना को भूकंप प्रभावित इलाकों में तलाशी और बचाव अभियान के लिए भेजा गया है।

Related posts

Uphaar to Malviya Nagar

उपहार से मालवीय नगर तक: 29 साल में नहीं बदले हालात, दिल्ली में आग बनती जा रही मौत का जाल

June 4, 2026
Malviya Nagar Fire News दिल्ली अग्निकांड: अपनों की तलाश में अस्पतालों के चक्कर काटते रहे परिजन, पहचान करना भी हुआ मुश्किल

Malviya Nagar Fire News दिल्ली अग्निकांड: अपनों की तलाश में अस्पतालों के चक्कर काटते रहे परिजन, पहचान करना भी हुआ मुश्किल

June 3, 2026

नेपाल में सबसे अधिक प्रभावित

जानकारी के अनुसार नेपाल में डेढ़ घंटे के दौरान दो झटके लगे। देर रात एक बजकर 57 मिनट के बाद 3 बजकर 15 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये। इसकी तीव्रता 3.6 रही। बताया जाता है कि  8 नवंबर की रात 9 बजे भी नेपाल में भूकंप का झटका महसूस किया गया था। जिसकी तीव्रता 4.9 मापी गई।  इससे पहले करीब 12 बजे मिजोरम में भी भूकंप आया था। जिसकी तीव्रता 4.4 मापी गई थी।

धरती हिली तो सहम गए लोग

भारत के पांच राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किये गये। यूपीए बिहार, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड में जब धरती हिली तो लोग सहम गए। दिल्ली NCR में भूकंप आने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। जो काफी देर तक वापस नहीं गए। जब भूकंप आया उस सम लोग गहरी नींद में सो रहे थे। लेकिन झटके लगे तो लोगों की नींद खुल गई। इस दौरान कई लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। बुधवार की सुबह करीब 6.27 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। भूकंप आने के बाद ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। आधे घंटे में करीब 20 हजार से अधिक ट्वीट किए गए।

रुक गए सड़क पर चलते वाहन

दिल्ली में जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए सड़क पर दौड़ लगा रहे वाहन के पहिए थम गए। भूकंप के झटके महसूस होने पर वाहन से लोग  नीचे उतर गए। लोगों ने यहां कुछ सेकंड तक झटके महसूस किए।

नेपाल में तब भूकंप ने मचाई थी तबाही

बता दें 25 अप्रैल 2015 को नेपाल में तेज झटके वाला भूकंप आया था।  जिसकी तीव्रता 7.8 तीव्रता मापी गई। इस विनाशकारी भूकंप में 9 हजार से अधिक लोग मारे गए थे। इसके अलाव 23 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसका केंद्र नेपाल से 38 किलोमीटर दूर लामजुंग में था। उस समय नेपाल में 81 साल में ऐसा जबरदस्त भूकंप आया था। इससे पहले 1934 में नेपाल और उत्तर बिहार में भूकंप आया था। तीव्रता 8.0 मापी गई थी। उस समय भी 10 हजार 600 लोगों की जान गई थी।

बार-बार क्यों आता है भूकंप?

पिछले कुछ वर्षों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किय गये। जिन्हें लेकर भूगर्भ वैज्ञानिकों का कहना है टेक्टोनिकल प्लेटों में तेज हलचल की वजह से भूकंप आता है। इसके अलावा उल्का प्रभाव और ज्वालामुखी विस्फोट के साथ  माइन टेस्टिंग और न्यूक्लियर टेस्टिंग की वजह से भी भूकंप आते हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता मापी जाती है। इस स्केल पर 2.0 या 3.0 की तीव्रता का भूकंप हल्का होता है, जबकि 6 की तीव्रता का मतलब शक्तिशाली भूकंप होता है।

कैसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता का अंदाजा उसके केंद्र यानी एपिसेंटर से निकलने वाली ऊर्जा की तरंगों से लगाया जाता है। सैकड़ों किलोमीटर तक फैली इस लहर से कंपन होता है। इतना ही नहीं धरती में दरारें तक पड़ जाती हैं। भूकंप का केंद्र कम गहराई पर होने पर यह भयावह होता है। इससे बाहर निकलने वाली ऊर्जा सतह के काफी करीब होती है।

ये भी पढे़ं-

अंबिकापुर में भूकंप के झटके

http://liveindia.news/earthquake-tremors-in-ambikapur/

Post Views: 524
Tags: Earthquake in Dotiearthquake in north indiaearthquake tremorsNepalRichter scale
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version