Sunday, June 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पंजाब में बाढ़ से त्राहिमाम! राज्य के 1996 गांवों में पानी ही पानी…बाढ़ से अब तक 46 की मौत…1.75 लाख हेक्टेयर फसल तबाह दशकों में आई सबसे भीषण आपदा

DigitalDesk by DigitalDesk
September 7, 2025
in स्पेशल
0
Water level in Bhakra Dam
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पंजाब में बाढ़ से त्राहिमाम! राज्य के 1996 गांवों में पानी ही पानी…बाढ़ से अब तक 46 की मौत…1.75 लाख हेक्टेयर फसल तबाह

दशकों में आई सबसे भीषण आपदा

Related posts

Guru is kind

जब गुरु हो जाएं मेहरबान, जीवन में मिलने लगते हैं सफलता और समृद्धि के संकेत

June 7, 2026
Vastu

घर के आसपास का वातावरण बदल सकता है आपकी किस्मत, जानिए वास्तु के अहम नियम

June 7, 2026

पंजाब इस समय ऐसी भीषण बाढ़ से जूझ रहा है, जिसने लाखों लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त कर दी है। राज्य के 23 जिलों के 1996 गांव पूरी तरह प्रभावित हो चुके हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि अब तक 46 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, करीब 1.75 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पर खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं।

बाढ़ का ये संकट पंजाब तक ही सीमित नहीं है। इसके पीछे हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हुई लगातार भारी बारिश भी बड़ी वजह बनी। पहाड़ी इलाकों से आया पानी सतलुज, ब्यास और रावी जैसी प्रमुख नदियों को उफान पर ले आया।

हजारों लोग बेघर, राहत शिविरों में शरण

तेज़ बहाव और नदियों के किनारे बसे गांव पूरी तरह डूब गए हैं। हजारों लोग अपने घर-बार छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जा चुके हैं। राज्य सरकार और प्रशासन ने राहत शिविर बनाए हैं, जिनमें अभी तक 7,000 से ज्यादा विस्थापित लोग ठहराए गए हैं।

NDRF, SDRF, सेना और पंजाब पुलिस की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। अब तक 22,854 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। रेस्क्यू में 144 बोट का इस्तेमाल हो रहा है।

कहां हुई सबसे ज्यादा तबाही?

सबसे ज्यादा मौतें होशियारपुर और अमृतसर में हुईं, जहां 7-7 लोगों की जान गई। इसके अलावा –

पठानकोट : 6 मौतें, 3 लोग लापता

बरनाला : 5 मौतें

लुधियाना और बठिंडा : 4-4 मौतें

मानसा : 3 मौतें

गुरदासपुर, रूपनगर और एसएएस नगर : 2-2 मौतें

पटियाला, संगरूर, फाजिल्का और फिरोजपुर : 1-1 मौत

कुल मिलाकर अब तक 46 मौतें दर्ज हुई हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ सकता है।

कृषि और अर्थव्यवस्था पर भारी असर

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ यानी कृषि क्षेत्र को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। 18 जिलों में खड़ी फसलों का बड़ा हिस्सा बर्बाद हो गया है। धान, गन्ना और मक्का जैसी प्रमुख फसलें पानी में बह गई हैं। इसके अलावा, पशुधन और मकानों को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है। चीमा ने इसे पांच दशकों में आई सबसे गंभीर आपदा बताया।

बांधों और नदियों का जलस्तर

अधिकारियों ने बताया कि water level of pong dam पोंग बांध का जलस्तर मामूली कम होकर 1,394.19 फुट पर आया है, जबकि इसकी अधिकतम सीमा 1,390 फुट है। शुक्रवार को यहां Water flow 99,673 cusecs पानी का प्रवाह 99,673 क्यूसेक था, जो घटकर 47,162 cusecs क्यूसेक रह गया।

वहीं, Water level in Bhakra Dam भाखड़ा बांध में जलस्तर 1,678.14 फुट दर्ज हुआ। Sutlej River सतलुज नदी पर बने इस बांध से शनिवार को 62,481 क्यूसेक पानी आया और 52,000 cusecs of water 52,000 क्यूसेक निकासी की गई थी। घग्गर नदी का जलस्तर भी 750 फुट के खतरे के निशान को पार कर चुका है।

200 राहत शिविर और लगातार बचाव कार्य

राज्य सरकार ने पूरे पंजाब में 200 राहत शिविर स्थापित किए हैं। यहां विस्थापित परिवारों को भोजन, पानी और अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराया जा रहा है। NDRF की 24 और SDRF की 2 टीमें 24 घंटे मोर्चा संभाले हुए हैं। विशेष तौर पर होशियारपुर के टांडा और मुकेरियां इलाकों में राहत कार्य तेज किया गया है। यहां Crops standing in the fields खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह डूब चुकी हैं।

नुकसान का आकलन और मुआवज़े की तैयारी

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि प्रभावित इलाकों का विस्तृत सर्वे कराया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि हर प्रभावित परिवार को मुआवजा मिले।

कपूरथला जिले के Deputy Commissioner Amit Kumar Panchal डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल ने अधिक जाानकारी देते हुए बताया कि Beas River ब्यास नदी में पानी का प्रवाह 1.72 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया है। इससे आसपास के कई गांव पानी से भर गये हैं और लोगों को भारी नुकसान हुआ है।

पंजाब का सबसे बड़ा संकट

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि अब तक लगभग 3.87 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे, कृषि और ग्रामीण जीवन को गहरी चोट दी है।

हालात धीरे-धीरे काबू में आने की कोशिश की जा रही है, लेकिन प्रशासन को अभी लंबा संघर्ष करना होगा। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूरे राज्य में राहत कार्य जारी है। पंजाब इस समय पांच दशकों में आई सबसे भीषण आपदा से गुजर रहा है। मौतों का आंकड़ा 46 तक पहुंच चुका है, हजारों लोग बेघर हो चुके हैं और लाखों हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई हैं। राहत और बचाव टीमें दिन-रात काम कर रही हैं, मगर संकट का दायरा अभी भी व्यापक है। राज्य और केंद्र सरकार के सामने चुनौती केवल लोगों को सुरक्षित निकालने की नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने की भी है। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 233
Tags: #52#Beas River#Bhakra Dam#Crops standing in the fields#Deputy Commissioner Amit Kumar Panchal#Sutlej River#Water flow 99#Water level in Bhakra Dam#Water level of Pong Dam000 cusecs of water673 cusecs
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version