Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

दीपोत्सव 2024 : इस बार खास है अयोध्या की दीपावली…रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला दीपोत्सव..ऐसा लग रहा मानो कलयुग में आ गया त्रेतायुग

DigitalDesk by DigitalDesk
October 30, 2024
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
Diwali 2024 Ramlala Ayodhya Ram Temple Deepotsav
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दीपोत्सव 2024 : इस बार खास है अयोध्या की दीपावली

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला दीपोत्सव

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

ऐसा लग रहा मानो कलयुग में आ गया त्रेतायुग

इस बार अयोध्या में दीपावली बेहद खास है। रामलला का मंदिर बनने के बाद पहली बार अयोध्यावासी दीपावली का त्योहार मना रहे हैं। 500 साल बाद भगवान राम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। यह प्रभु श्री राम के साथ उनके भव्य मंदिर में मनाई जाने वाली अयोध्यावासियों की पहली दिवाली है। ऐसे में दीपोत्सव समारोह के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एटीएस टीम और पीएसी की टीम लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है।

  • इस बार खास होगी अयोध्या की दीपावली
  • भव्य मंदिर बनने के बाद पहली दिवाली
  • दीपोत्सव को लेकर किये सुरक्षा के इंतजाम
  • 14 नहीं 500 साल बाद भगवान राम
  • इस साल की क्यों खास है बेहद है दीवाली
  • सभी प्रवेश द्वारों पर बनाए तोरण द्वार
  • प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला दीपोत्सव
  • दीपोत्सव को स्मरणीय और अकल्पनीय बनाने में जुटी सरकार
  • देश-विदेश के मनोहारी फूलों से पूरे परिसर को सजाया
  • मंदिर को किया रंग बिरंगी लाइटों के माध्यम से प्रकाश मान
  • ऐसा लग रहा है मानो कलयुग में आ गया त्रेता युग

पीएम नरेन्द्र मोदी ने अयोध्यावासियों के साथ ही पूरे देश को शुभकामनाएं देते हुए कहा इस साल की दिवाली काफी खास होने वाली है। 500 सौ साल के लंबे इंतजार के बाद भगवान श्री राम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। यह रामलला के साथ उनके भव्य मंदिर में मनाई जाने वाली पहली दीपावली होगी।

22 जनवरी 2024 को प्रभु श्री राम मंदिर का उद्घाटन किया गया था। बता दें इस साल 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर का उद्घाटन किया गया था। दरसअल 9 नवंबर 2019 को सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या में राम मंदिर से जुड़ा फैसला सुनाया था। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा वे सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं, अब हम सभी दीवाली भी मनाएंगे। इस साल की दीवाली कई मायनों में बहुत खास है। हम सभी बहुत ही सौभाग्यशाली हैं कि हमें ऐसी विशेष और भव्य दीपावली देखने को मिल रही है।

कभी प्रभु ने कहा था- अति प्रिय मोहि इयां के वासी

अति प्रिय मोहि इयां के वासी अर्थात अयोध्यावासियों से हमारा अपार स्नेह है। प्रभु श्री राम ने यह बात तब कही थी, जब वे लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद कार्तिक मास की अमावस्या की रात्रि में अपने धाम अयोध्या पहुंचे थे। अयोध्या के लोगों ने दीप माला जलाकर प्रभु श्री राम, माता जानती और भैया लक्ष्मण का स्वागत किया था। कुछ ऐसा ही नजारा अयोध्या में इन दिनों देखने को मिल रहा है। जहां 500 साल के लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम अपने मंदिर में इसी साल 22 जनवरी को विराजमान हुए थे। प्रभु श्री राम के मंदिर में विराजमान होने के बाद अयोध्या की पहली दीपावली है।

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार इस दीपावली को ऐतिहासिक और भव्य बनाने जा रही है। एक ओर जहां राम की पैड़ी पर 25 लाख दीपक जलाकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर प्रभु श्री राम के मंदिर भी रंग बिरंगी रोशनी से साज सज्जा की गई है। इसके साथ ही हर दिन यहां लाखों दीपक जलाए जा रहे हैं। करोड़ों राम भक्तों की आस्था का प्रतीक अध्योया में श्री राम का मंदिर रंगबिरंगी लाइट की रोशनी से जगमगा रहा है। करीब 70 एकड़ मेंं बने राम मंदिर सहित सभी स्थानों पर भव्य सजावट की गई है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 624
Tags: #Diwali 2024#Ram Temple Deepotsav#ramlalaayodhya
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version