Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पंजाब की राजनीति में बीजेपी के ‘चमत्कार’ की चर्चा…दो विधायक वाली पार्टी के 7 राज्यसभा सांसद?

DigitalDesk by DigitalDesk
April 26, 2026
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Punjab Politics and BJP
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पंजाब की राजनीति में बीजेपी के ‘चमत्कार’ की चर्चा…दो विधायक वाली पार्टी के 7 राज्यसभा सांसद?

पंजाब की राजनीति इन दिनों अटकलों और चर्चाओं के केंद्र में है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल मची हुई है। जिसे कुछ लोग “राजनीतिक चमत्कार” तक कह रहे हैं। दरअसल पंजाब राज्य विधानसभा में सीमित विधायकों वाली भारतीय जनता पार्टी के अब पंजाब में 7 राज्यसभा सदस्य हो गए हैं।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

पंजाब में बीजेपी के पास दो विधायक
पंजाब में अब बीजेपी के सात राज्यसभा सदस्य
सियासी दावों पर सस्पेंस बरकरार

इस पूरे घटनाक्रम पर आधिकारिक मुहर भी लग चुकी है। राघव सहित आप आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सदस्य पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इसके बाद वाकई पंजाब में कोई बड़ा सियासी उलटफेर होने जा रहा है या यह सिर्फ कयासों का खेल है?

कैसे शुरू हुई ‘राजनीतिक चमत्कार’ की चर्चा?

दरअसल, चर्चा की शुरुआत उस वक्त हुई जब संसद में एक बहस के दौरान राघव चड्ढा ने कुछ मुद्दों पर अपनी बात रखी। जिसे बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने सकारात्मक रूप से लिया। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि बीजेपी की नजर आम आदमी पार्टी के कुछ प्रमुख नेताओं पर है। इन चर्चाओं के बीच राघव चड्ढा न सिर्फ बीजेपी में शामिल हो गए बल्कि अपने साथ अन्य राज्यसभा सांसदों को भी ले आए।

पंजाब में बीजेपी की स्थिति और रणनीति

बता दें पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति फिलहाल मजबूत नहीं मानी जाती। विधानसभा में पार्टी के पास केवल दो विधायक हैं, जो उसे राज्य की मुख्य सियासत से कुछ हद तक दूर रखते हैं। लेकिन इसके बावजूद पार्टी का फोकस लगातार संगठन विस्तार और नए समीकरण बनाने पर है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी लंबे समय से पंजाब में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के जरिए रणनीतिक कदम उठा रही है। इस रणनीति में गठबंधन, नए चेहरे और संगठनात्मक बदलाव शामिल हो सकते हैं।

भारतीय राजनीति में इस तरह की अटकलें कोई नई बात नहीं हैं। संसद या विधानसभा में नेताओं के बयानों, आपसी संवाद या समर्थन को अक्सर बड़े राजनीतिक बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जाता है। कई बार यह अटकलें रणनीतिक तौर पर भी फैलाई जाती हैं, जिससे राजनीतिक माहौल प्रभावित हो सके। वहीं, सोशल मीडिया के दौर में बिना पुष्टि के खबरें तेजी से वायरल हो जाती हैं, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है।

चाणक्य’ फैक्टर…शाह की रणनीति

बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व में अमित शाह को रणनीतिकार के रूप में देखा जाता है। उन्हें अक्सर “आधुनिक चाणक्य” कहा जाता है, जिन्होंने कई राज्यों में पार्टी का विस्तार किया है। ऐसे में पंजाब को लेकर भी उनकी सक्रियता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

सियासी शोर बनाम सच्चाई

पंजाब की राजनीति में इस समय हलचल नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के समूह का इस तरह मन बदलना पार्टी के लिए घातक साबित हो गया। फिलहाल, पंजाब की सियासत में सस्पेंस बरकरार है—और असली तस्वीर सामने आने का इंतजार जारी है।

Post Views: 195
Tags: #Punjab Politics and BJP #BJP Miracle #BJP Party with Two MLAs #7 Rajya Sabha MPs #Rajya Sabha MP Raghav Chadha
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version