Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Digital E-Rupee में अब कर पाएंगे लेन-देन, RBI आज लॉन्च करेगी भारत की डिजिटल करेंसी

India News Update by India News Update
December 1, 2022
in मुख्य समाचार
0
e rupee rbi launch
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश में अब डिजिटल रुपया की शुरुआत होने जा रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रिटेल यूजर्स के लिए आज 1 दिसंबर 2022 को अपना डिजिटल रुपया (Digital Rupee) लॉन्च करने जा रहा है। यह रिटेल डिजिटल करेंसी के लिए पहला पायलट प्रोजेक्ट होगा। इसके आने के बाद आपको जेब में कैश रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि वर्तमान नोटों की तरह ही इसे उपयोग किया जा सकेगा, लेकिन E-Rupee एक डिजिटल टोकन की तरह काम करेगा। आइए समझते हैं इसका कैसे उपयोग किया जाता है।

देश के चुनिंदा लोकेशंस पर ट्रायल

Related posts

Uproar in the Pakistan team PCB has taken away the players phones Is there a fear of match-fixing

पाकिस्तान क्रिकेट में ‘फिक्सिंग’ का साया: टीम में हड़कंप…PCB ने खिलाड़ियों के फोन लिए…क्या मैच फिक्सिंग का डर?

September 6, 2026
चीन-किर्गिस्तान-उज्बेकिस्तान रेलवे का किर्गिस्तान में पहली सुरंग का निर्माण पूरा

चीन-किर्गिस्तान-उज्बेकिस्तान रेलवे का किर्गिस्तान में पहली सुरंग का निर्माण पूरा

September 6, 2026

रिजर्व बैंक के इस डिजिटल करेंसी को सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) नाम दिया गया है। होलसेल के बाद अब रिटेल में इस्तेमाल के लिए एक दिसंबर से रिजर्व बैंक के Digital Rupee को देश की कुछ चुनिंदा लोकेशंस पर रोल आउट किया जाएगा। इससे पहले 1 नवंबर को इसके होलसेल उपयोग के लिए पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया था। CBDC वास्तव में ब्लॉकचेन (Blockchain) सहित अन्य टेक्नोलॉजी (Technology) पर आधारित करेंसी है। होलसेल डिजिटल करेंसी का इस्तेमाल जहां वित्तीय संस्थाएं करती हैं, वहीं रिटेल करंसी का उपयोग आम लोग कर सकते हैं।

दुकानों से खरीद सकेंगे सामान

भारतीय करंसी का डिजिटल स्वरूप E-Rupee को बैंकों के माध्यम से डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा। यूजर्स बैंकों द्वारा पेश किए गए और मोबाइल फोन और डिवाइस में स्टोर्ड डिजिटल वॉलेट के माध्यम से ई-रुपी के साथ ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। इसे आसानी से आप अपने मोबाइल से एक-दूसरे को सेंड कर पाएंगे। साथ ही हर तरह के सामान खरीद पाएंगे। इस डिजिटल रुपया को पूरी तरह से RBI ही रेगुलेट करेगा। मतलब आप कल से E-Rupee का इस्तेमाल कर दुकानों से घर के राशन से लेकर सब खरीद सकेंगे।

इन शहरों में सबसे पहले शुरुआत

रिपोर्ट के मुताबिक, डिजिटल रुपया आज से मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरु और भुवनेश्वर में लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इसमें SBI, ICICI, Yes बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक शामिल रहेंगे। इसके बाद इसे धीरे-धीरे देश के अन्य शहरों में विस्तारित किया जाएगा।

कैसे किया जाएगा इस्तेमाल ?

E-Rupee का डिस्ट्रीब्यूशन बैंकों के माध्यम से किया जाएगा। डिजिटिल वॉलेट के माध्यम से इसका यूज पी2पी और पी 2 एम यानी व्यक्ति-से-व्यक्ति या व्यक्ति-से-मर्चेंट के बीच लेन-देन के लिए किया जा सकता है। अगर आप किसी को E-Rupee ट्रांसफर कर रहे हैं, तो ये पी2पी कैटेगरी में आएगा और अगर किसी दुकान से समान या कुछ और खरीद रहे हैं, तो भुगतान पेमेंट टू मर्चेंट कैटेगरी में किया जाएगा। बता दें कि डिजिटल रुपी में भुगतान क्यूआर (QR) कोड्स के जरिए किया जा सकता है।

E-Rupee के ये हैं बड़े फायदे

  • डिजिटल इकोनॉमी को मजबूत करने में मददगार।
  • कैश लेकर चलने की जरूरत नहीं रहेगी।
  • मोबाइल वॉलेट की तरह ही इससे पेमेंट करने की सुविधा होगी।
  • डिजिटल रुपया को बैंक मनी और कैश में आसानी से कन्वर्ट कर सकेंगे।
  • विदेशों में पैसे भेजने की लागत में कमी आएगी।
  • E-Rupee बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी काम करेगा।
  • ई-रूपी की वैल्यू भी मौजूदा करेंसी के बराबर ही होगी।

अन्य मुख्य समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Tags: Digital CurrencyDigital RupeeE RupeeRBI
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version