पहले दिन विवादों में धर्मसेना
भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल टेस्ट के पहले दिन अंपायर कुमार धर्मसेना की एक हरकत विवाद का कारण बन गई। इंग्लिश खिलाड़ियों की LBW अपील के बाद धर्मसेना ने हाथों से इशारा किया जिससे इंग्लैंड ने DRS नहीं लिया। अब इस इशारे पर सवाल उठ रहे हैं।
साई सुदर्शन के खिलाफ अपील, धर्मसेना ने क्यों किया इशारा?
13वें ओवर की दूसरी गेंद पर साई सुदर्शन को इनस्विंग यॉर्कर पड़ी जो सीधे पैड से टकराई। इंग्लैंड ने जोरदार अपील की लेकिन अंपायर ने उंगली नहीं उठाई। धर्मसेना ने हाथ से इशारा किया कि गेंद बल्ले से लगी है। इस इशारे को देख इंग्लैंड ने DRS नहीं लिया।
बांगर बोले – अब DRS में ऐसे इशारे नहीं चलेंगे
टीम इंडिया के पूर्व कोच संजय बांगर ने कहा कि यह अंपायरों की पुरानी आदत है, लेकिन अब डीआरएस के दौर में ऐसे इशारे नहीं देने चाहिए। यह फील्डिंग टीम को हिंट देता है और यह गलत है। उन्होंने धर्मसेना के रवैये पर नाराज़गी जताई।
भारतीय अंपायर अनिल चौधरी ने किया बचाव
भारत के अनुभवी अंपायर अनिल चौधरी ने धर्मसेना का बचाव करते हुए कहा कि यह इशारा ‘गलती से’ हुआ और जानबूझकर नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कई बार प्रवाह में ऐसा हो जाता है, लेकिन अंपायरों को DRS टाइम के दौरान खास सावधानी रखनी चाहिए।





