Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

प्राधिकरणों में सेट किये जाएंगे बीजेपी नेता, बजट सत्र के बाद बंटेगी रेवड़ी,निगम-मंडलों को किया होल्ड

DigitalDesk by DigitalDesk
March 14, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Development authority bjp leader
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। अक्सर शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लगती रही है। अब कहा जा रहा है कि शिवराज सरकार चुनावी साल में खाली पड़े प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों को हरीझंडी देने वाली है। राज्य में कई ऐसे निगम मंडल और प्राधिकरण हैं जिनमें अब तक राजनैतिक नियुक्तियां नहीं हुई हैं। माना जा रहा है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान जल्द ही इन प्राधिकरणों में नियुक्तियां कर सकते हैं। हालांकि कई प्राधिकरण बेहद अहम हैं, लेकिन इसके बाद भी राज्य सरकार अपने अब तक के कार्यकाल में नियुक्ति नहीं कर सकी है। लेकिन अब इनमें नियुक्तियों के लिए सत्ता और संगठन स्तर पर पिछले कई दिनों से मंथन का दौर जारी है। बता दें निगम मंडलों की नियुक्तियों को होल्ड करते हुए प्राधिकरणों में नेताओं को एडजस्ट करने की तैयारी की जा रही है। उम्मीद लगाई जा रही है विधानसभा के बजट सत्र के बाद प्राधिकरणों में नियुक्त होने वाले अध्यक्ष, उपाध्यक्षों और सदस्यों की सूची जारी हो सकती है।

खाली पड़े प्राधिकरणों में उज्जैन, देवास, जबलपुर, सिंगरौली, कटनी, अमरकंटक और रतलाम में विकास प्राधिकरण शामिल हैं। जबकि पचमढ़ी, ग्वालियर, खजुराहो, ओरछा, महेश्वर- मंडलेश्वर स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी में भी राजनीतिक नियुक्तियां होना हैं। पिछले दिनों भोपाल विकास प्राधिकरण कृष्णमोहन सोनी अध्यक्ष और सुनील पांडे, अनिल अग्रवाल लिली को उपाध्यक्ष बनाया गया था। वहीं इंदौर विकास प्राधिकरण में बीजेपी के पूर्व संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा को अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही राकेश गोलू शुक्ला को उपाध्यक्ष बनाया गया है। माखन सिंह चौहान को मध्यप्रदेश मेला प्राधिकरण में अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

प्रदर्शन ठीक नहीं किया तो बढ़ेगी परेशानी

हालांकि बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में प्राधिकरण में निुयुक्ति को लेकर कोई विशेष उत्साह नजर नहीं आ रहा है। दरअसल नियुक्ति से लेकर कामकाज समझने में ही दो से तीन माह का समय निकाल जाएगा। इसके कुछ दिन बाद मध्यप्रदेश में चुनावी आचार संहिता लागू जाएगी। ऐसे में वे अपने कामकाज का प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। यही वजह है कि कार्यकर्ता पार्टी की कसौटी पर खरा उतर पाएंगे या नहीं यह असमंजस बना हुआ है। ठीकठाक प्रदर्शन न कर पाने की स्थिति में क्षेत्र के लोगों में नाराजगी की संभावनाएं अधिक रहेगी। यही वजह है कि नेताओं और कार्यकर्ताओं में प्राधिकरणाों को लेकर कोई रुचि नजर नहीं आ रही है।

सिंधिया समर्थकों को लेकर बना संशय

इस बीच सत्ता और संगठन स्तर पर नियुक्तियों को लेकर सहमति बना ली गई है। बताया जाता है कि कटनी विकास प्राधिकरण, सिंगरौली, उज्जैन विकास प्राधिकरण,रतलाम और देवास विकास प्राधिकरण के साथ खजुराहो – विंध्य विकास प्राधिकरण में राजनीतिक नियुक्ति को लेकर सहमति बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। बजट सत्र के समाप्त होते ही इनकी नियुक्तियों के आदेश जारी हो सकते हैं। वहीं ग्वालियर विकास प्राधिकरण, महाकौशल विकास प्राधिकरण, ओरछा विकास प्राधिकरण, साडा-विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण और बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण शामिल हैं। जिनमें अभी नामों को लेकर पेंच फंसा है। दरअसल ग्वालियर चंबल को लेकर सहमति नहीं बन सकी है। यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया की पसंद को महत्व दिया गया लेकिन फिर भी नामों को लेकर पूरी तरह से सहमति नहीं बन सकी है। क्योंकि ग्वालियर में सुधीर गुप्ता, रामेश्वर भदौरिया, वेदप्रकाश शर्मा के साथ ही सुमन शर्मा और महेंद्र यादव दावेदार हैं।

Post Views: 211
Tags: appointmentBJP leaderBudget SessionDevelopment authority
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version