Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

जानलेवा साबित हो रही बारिश,देश भर में अब तक 624 लोगों की मौत

DigitalDesk by DigitalDesk
July 16, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
624 died due to rain in the country
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली में यमुना का जलस्तर अब धीरे धीरे कम हो रहा है लेकिन हालात नहीं बदले हैं। बीती रात 10 बजे यमुना का जलस्तर घटकर 206.87 मीटर पर दर्ज किया गया। इसके और कम होने की संभावना है। वहीं देश भर में बारिश और बाढ़ से कई लोगों की जान चली गई।

  • कम हो रहा यमुना का जलस्तर
  • पीएम ने की LG से फोन पर बात
  • देश के कई राज्यों में पानी ने छिन ली जिंदगानी
  • पानी में डूब गईं 624 लोगों की जिंदगी
  • हिमाचल से ज्यादा गुजरात का आंकड़ा
  • डरा रहा गुजरात और हिमाचल प्रदेश का आंकड़ा
  • गुजरात में 103 लोगों की हुई बाढ़ से मौत
  • हिमाचल में 99 मौत हुई

देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। कई राज्यों में बारिश से तबाही देखने को मिल रही है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जून में मानसून की शुरुआत होने के बाद से देश में भारी बारिश से संबंधित हादसों के चलते अब तक 624 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि यह आंकड़े पिछले साल की तुलना में करीब 32 प्रतिशत कम है। गृह मंत्रालय की यह रिपोर्ट अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश के बाद कृषि और संपत्ति के नुकसान के साथ-साथ मौत को जोड़ती है। जिसके बाद यह आंकड़ा सामने आया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

दिल्ली में नहीं बदले हालात

बात करें दिल्ली की तो यहां पुरानी दिल्ली, कश्मीरी गेट और यमुना बाजार समेत दिल्ली के करीब 30 से अधिक इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेश दौरे से लौटते ही दिल्ली के एलजी से बाढ़ राहत कार्यों को लेकर फोन पर बात की। बता दें बाढ़ प्रभावित इलाकों से 25 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया। करीब 22 हजार लोग टेंट और शेल्टर होम में शरण लिये हुए हैं। वहीं NDRF की 16 टीमें अब भी तैनात हैं

हिमाचल प्रदेश में अब तक 223 मिमी बारिश

मानसून का सबसे अधिक प्रकोप हिमाचल प्रदेश को झेलने पड़ रहा है। यहां 223 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यहां सोलन और ऊना के लिए पिछले पचास साल में सबसे ज्यादा है। वहीं अगर मौतों की बात की जाए तो इस मानसून सीजन में अब तक हिमाचल प्रदेश में 99 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं पिछले साल 2022 में करीब 187 लोगों की मौत बारिश के दौरान हुई थी।

हिमाचल से अधिक गुजरात में हालात खराब

हिमाचल की तुलना की जाए तो गुजरात में मौत का आंकड़ा ज्यादा है। इस साल मानसून की शुरुआत में गुजरात में चक्रवात बिपरजॉय ने कहर मचाया था। इसके बाद में भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं गुजरात में करीब 103 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। जबकि कर्नाटक में 87 तो राजस्थान में 36 मौत दर्ज की गई। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित पंजाब में मृतकों की संख्या 11 है तो हरियाणा में 19 लोगों की मौत हुई है। जबकि पिछले साल इन राज्यों में मौतें कम हुई थी। बारिश से हालात ये हैं कि पंजाब में लुधियाना और पटियाला, हरियाणा में यमुनानगर और करनाल अभी भी जलमग्न हैं।

एमपी और महाराष्ट्र में 92 लोगों की मौत

एमपी और महाराष्ट्र में इस साल 15 जून तक 92 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा देश के कई हिस्सों में पिछले 2022 की तुलना में इस 2023 में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग की माने तो एमपी, तेलंगाना और महाराष्ट्र सहित 12 राज्यों में कम बारिश दर्ज की गई है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि पूर्वोत्तर के असम में बारिश संबंधी घटनाओं के बाद 38 लोग की जान जा चुकी है। हालांकि ये आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले बहुत कम है। हिंसाग्रस्त मणिपुर में बारिश के दौरान 8 लोगों की मौत की खबर मिली है।

Post Views: 246
Tags: 624 died due to rain in the countryDelhigujaratHimachalnormal life disruptedYamuna water level
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version