Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

जानें क्यों दिल्ली में रोहिंग्या मुसलमानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा…कौन है दक्ष जिसने की रोहिंग्या से मारपीट

DigitalDesk by DigitalDesk
August 9, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Delhi Rohingya Muslim Daksh Chaudhary atrocities on Hindus in Bangladesh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली से एक वीडियो  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहिंग्या मुसलमानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जा रहा है। जिसे बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को बदला बताया जा रहा है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले बढ़ गये हैं। घरों में लूटपाट के साथ महिलाओं से दुष्कर्म किया जा रहा है। इसका बदला लेने के लिए दिल्ली में कुछ रोहिंग्या मुसलमानों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया, उनसे बांग्लादेश जाने का कहा गया। बता दें कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारकर चर्चा में आने वाले कथित गौरक्षक दक्ष चौधरी ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर यह हमला किया है।

दरअसल बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और उन पर हो रहे हमले का बदला लेने के लिए दिल्ली में कुछ रोहिंग्या मुसलमानों के साथ मारपीट की गई। उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया है। यह हमला कथित गौरक्षक दक्ष चौधरी ने किया है। दक्ष वहीं हैं जिन्होंने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारा था और चर्चा में आए थे। दक्ष चौधरी ने हमला करने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया और इंस्टाग्राम पर उसने इसे कबूल करते हुए लिखा है कि उसने जो किया उसके लिए उसे कोई किसी तरह का पछतावा नहीं है। अब हमले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
  • भागो बांग्लादेश…
  • रोहिंग्या मुसलमानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
  • वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल
  • रोहिंग्या को पीटकर बताया बांग्लादेश का बदला
  • बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार
  • हिन्दू महिलाओं के साथ हो रहा दुष्कर्म
  • वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

हथियार के साथ किया रोहिंग्या पर हमला

वीडियो में साफ दिखा जा सकता है कि रात को करीब 5 से 6 लोग हाथों में हथियार लेकर कूड़े-कचरे के ढेरों के बीच रहने वाले लोगों पर हमला करने के लिए उन पर टूट पड़ते हैं। लाठी डंडे से उन्हें दौड़ दौड़ाकर पीटा जाता है। गालियां देते हुए उन्हें जगह खाली करने के साथ बांग्लादेश भागने को कहा जा रहा है। हमला करते हुए दक्ष चौधरी की आवाज सुनाई देती है जिसमें दक्ष कहता है कि बांग्लादेश में हिंदु बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है। यहां भारत में सपोले पनप रहे हैं। सरकार चुप है खामोश बैठी है। संगठन भी चुप और खोामोश बैठे हैं।

दक्ष ने रोहिंग्या मुसलमानों को पीटने के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया जिसमें कहा गया कि जो किया उसके लिए उसे कोई पक्षतावा नहीं है। क्योंकि बांग्लादेश में जिन हिन्दू बेटियों बहनों के साथ दुष्कर्म हुआ है। जिन हिंदुओं को मार दिया गया। मंदिरों को तहसनहस कर दि गया। वह सब उनके अपने थे। सभी भारतीय के थे। उन्हें क्यों मारा गया। क्यों उनके साथ दुष्कर्म किया गया क्योंकि वे सभी हिंदू थे, इसलिए।

कहा सरकार मौन और विपक्ष भी मौन

इतना सबकुछ होने के बाद भी विपक्ष मौन है। बॉलीवुड के लोग मौन हैं। बॉलीवुड ने कभी हमास का समर्थन किया था लेकिन जब हिंदुओं पर अत्याचार और बर्बता होती है तो मौन साध लेते हैं। यहीं वजह है कि अब उन्होंने शुरुआत कर दी है। भारत के युवाओं और संगठनों को आगे क्या करना है यह आप सभी को पता है। वे चाहते हैं कि अब भारत में रोहिंग्या मुस्लिम बिल्कुल नहीं रहे। सरकार असमर्थ है। लेकिन हम नहीं, इस मामले में एफआईआर भी हुई है। अब गिरफ्तार भी किया जाएगा।

बता दें दक्ष वही शख्स है जिसने यूपी की फैजाबाद सीट से बीजेपी की हार पर अयोध्या के लोगों के लिए अपशब्दों कहे थे। इसके लिए दक्ष को गिरफ्तार भी किया गया था। इससे पहले दक्ष ने कन्हैया कुमार पर हमला किया था, जिसके बाद उसे एक बार फिर हिरासत में लिया गया था। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में रहने वाला दक्ष अपने आप को गौरक्षक बताता है।

बता दें बांग्लादेश में तत्खपलट के बाद शेख हसीना के पीएम पद से इस्तीफस देने और देश छोड़ने के बाद बड़े पैमाने पर उपद्रव हुए। इसमें कई जगह हिंदुओं को भी निशाना बनाते हुए उनके घरों को लूटा गया, महिलाओं के साथ दुष्कर्म किये। इस पर भारत में हिंदुवादी संगठनों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है।
वहीं पीएम मोदी ने बांग्लादेश की नई अंतरिम सरकार को बधाई दी और साथ ही संदेश में यह कहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की रक्षा की जाए।

Post Views: 968
Tags: #atrocities on Hindus in Bangladesh#Daksh Chaudhary#Rohingya MuslimDelhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version