Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

नीति आयोग की बैठक से जानें ​किन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बनाई दूरी…

DigitalDesk by DigitalDesk
July 28, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Delhi NITI Aayog meeting PM Modi CMs of states INDI Alliance
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली में आज 27 जुलाई को हो रही नीति आयोग की बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बैठक में विकसित भारत से जुड़े कई अहम मुद्दों के साथ दृष्टिकोण पत्र पर मंथन होगा। बैठक का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों के बीच सहभागी संचालन के साथ सहयोग को बढ़ावा देना तो है ही इसके साथ ​ही साथ वितरण तंत्र को भी मजबूत कर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की आबादी के लिए जीवन की गुणवत्ता में वृद्धि करना है। नीति आयोग की शीर्ष संस्था शासी परिषद में देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपाल के साथ कई विभागों के केंद्रीय मंत्री शामिल होते हैं। बैठक में कई राज्यों के मुख्य्मंत्री और एलजी शामिल होंगे। हालांकि INDI Alliance की ओर से इस बैठक का बहिस्कार किया है, लेकिन पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल हो रहीं हैें।

  • दिल्ली में नीति आयोग की बैठक
  • PM मोदी की अध्यक्षता में बैठक
  • बैठक में कई राज्यों के सीएम होंगे शामिल
  • INDI Alliance ने किया बैठक का बहिष्कार
  • सात राज्यों के CM ने आने से किया इनकार किया
  • ममता बनर्जी शामिल होंगी बैठक में शामिल
  • कांग्रेस शासित तीन राज्यों के सीएम नहीं होंगे शामिल
  • सिद्दारमैया, हिमाचल के सुखविंदर सिंह नहीं होंगे शामिल
  • तेलंगाना के रेवंत रेड्डी भी नहीं होंगे शामिल
  • बजट में अपने राज्यों के लिए बताया पक्षपात

कई राज्यों के मुख्यमंत्री बैठक में नहीं लेंगे हिस्सा

INDI Alliance की ओर से इस बैठक का बहिस्कार किया गया है। ऐसे में कई राज्यों के मुख्य्मंत्री इस बैठक से दूरी बनाए हुए हैं। जिनमें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन.रंगासामी शामिल हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

इन राज्यों के मुख्यमंत्री बैठक में हो रहे शामिल

नीति आयोग की इस महत्वपूर्ण बैठक में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के डॉ.मोहन यादव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,  अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, अरुणाचल के उप मुख्यमंत्री चौना मीन, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा आदि कई नेता बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।

बैठक में इन मुद्दों पर होगा मंथन

नीतिआयोग की इस अहम बैठक का उद्देश्य देश में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करना है। इसके साथ ही 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने का भी उद्देश्य है। भारत के सपने को @2047 पर विज़न डॉक्यूमेंट के लिए बैठक में ‘एप्रोच पेपर’ पर भी चर्चा होगी। इस लक्ष्य को हासिल करने में विभिन्न राज्यों की भूमिका पर भी विचार-मंथन किया जाएगा। भारत सरकार की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि बैठक के दौरान 5 प्रमुख मुद्दों पर सिफारिशें की गईं है। जिनमें मुख्यरुप से पीने का पानी, पहुंच, मात्रा और उसकी गुणवत्ता पर जोर देना। बिजली की गुणवत्ता, उसकी दक्षता और विश्वसनीयता पर जोर देना। स्वास्थ्य की गांवों तक पहुंच, उसके सामर्थ्य और देखभाल की गुणवत्ता को विकसित करना,। स्कूल शिक्षा की पहुंच बढ़ाना और उसकी गुणवत्ता के साथ भूमि और संपत्ति के विषय में पहुंच बढ़ाना, डिजिटलीकरण करना, पंजीकरण और म्यूटेशन शामिल है।

Post Views: 302
Tags: #CM of states#Delhi NITI Aayog#INDI AlliancePM Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version