Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र नागपुर

शरद पवार ने पहनाया शिंदे को ‘ताज’जानें उद्धव गुट क्यों हुआ नाराज…महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार पर क्यों हो रही है सियासत

DigitalDesk by DigitalDesk
February 13, 2025
in नागपुर, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का सम्मान सियासत की वजह बन गया है। इस पर महाराष्ट्र की राजनीति में भी हंगामा नजर आ रहा है। इस सम्मान को लेकर महाविकास अघाड़ी MVA में सहयोगी पार्टी शिवसेना UBT की ओर से नाराजगी जताई गई है। दरअसल शिंदे का सम्मान शरद पवार की पार्टी ने एकनाथ शिंदे को ‘महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार प्रदान किया है। यह सम्मान खुद शरद पवार ने दिया है, जो शिवसेना यूटीबी को रास नहीं आ रहा है।

  • एकनाथ शिंदे को महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार
  • शरद पवार ने किया था शिंदे को सम्मानित
  • संजय राउत का बयान
  • शिंदे ने ही तोड़ी शिवसेना
  • कार्यक्रम में पवार को नहीं जाना चाहिए था

राज्यसभा में शिवसेना यूटीबी के सांसद संजय राउत ने कहा कि शिंदे ने ही अमित शाह की मदद से शिवसेना को तोड़ा था। शिंदे का सम्मान करना बीजेपी के नेता का सम्मान करने के ही जैसा है। हम जिसे महाराष्ट्र का दुश्मन समझते हैं। उस पार्टी को उसे ऐसा सम्मान देना। महाराष्ट्र के गौरव पर आघात करने जैसा है।
संजय राउत ने कहा शरद पवार को इस तरह के कार्यक्रम में शामिल नहीं होना चाहिए था। क्योंकि एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली राज्य की एमवीए सरकार गिरा दी गई थी। उन्होंने यह सवाल किया है कि क्या आप जानते हैं कि यह अवॉर्ड किसने दिया? आरोप लगाया कि राजनीतिक नेताओं को दिए जाने वाले इस तरह के अवॉर्ड या तो खरीदे या बेचे जाते हैं। इसके बाद प्रदान किये जाते हैंं।

Related posts

तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया

तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया

September 4, 2026
Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल

Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल

September 4, 2026

बता दें शरद पवार की पार्टी शरद पवार गुट की पार्टी NCP (SP) की ओर से 11 फरवरी को एकनाथ शिंदे को ‘महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार’ सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में प्रदान किया गया।

NCP बोली- यह राजनीतिक कार्यक्रम नहीं

शरद पवार गुट की पार्टी NCP (SP) ने की ओर से प्रतिक्रिया दी गई है। कहा गया है कि यह राजनीति नहीं बल्कि साहित्य का कार्यक्रम था। NCP (SP) सांसद अमोल कोल्हे ने इसे लेकर कहा संजय राउत अपनी निजी राय जाहिर कर सकते हैं, वे स्वतंत्र हैं। यह अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन कार्यक्रम का हिस्सा था। उन्होंने स्टेट्समैनशिप को दिखाया गया है। हर वस्तु को राजनीति में नहीं लानी चाहिए। उन्हें नहीं लगता कि इस तरह से सम्मानित करने में कुछ गलत है।

पवार ने स्वीकारा शिंदे का काम

वहीं बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने संजय राउत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि NCP शरद गुट अध्यक्ष एक तरह से यह साबित कर रहे थे कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की तुलना में एकनाथ शिंदे ने बतौर मुख्यमंत्री बहुत अच्छा काम किया है। शरद पवार ने स्वीकार किया है कि शिंदे अच्छे CM थे। इतना ही नहीं बीजेपी नेता ने साथ ही यह भी दावा किया है कि शरद पवार ने अपनी बायोग्राफी में लिखा है कि उद्धव ठाकरे साल 2019 से 2022 के बीच केवल दो बार ही मंत्रालय गए थे, जबकि एकनाथ शिंदे सीएम रहते 22 घंटे काम करते थे। बीजेपी नेता बावनकुले ने कहा शरद पवार ने महसूस किया कि उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र राज्य को बहुत नुकसान पहुंचाया है।

एकनाथ शिंदे बोले- शरद पवार उन्हें कभी गुगली नहीं देंगे

सम्मान समारोह के दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि कई लोग शरद पवार की राजनीतिक गुगली को नहीं समझ पाते हैं। उन्होंने कहा कभी-कभी तो उनके किनारे बैठे हुए लोग या उनके पास वाली सीट पर बैठे लोग भी उनकी गुगली को नहीं समझ पाते हैं। हालांकि एकनाथ शिंदे ने कहा यह उनसे सीखने वाली बात है कि राजनीतिक क्षेत्र से परे होकर अच्छे संबंध किस तरह बनाकर रखे जा सकते हैं। शिंदे ने कहा पवार गुगली गेंदें भी फेंकते हैं, जिन्हें समझना किसी बड़ी मुश्किल से कम नहीं होता है। शरद पवार के साथ उनके अच्छे संबंध हैं, लेकिन शरद पवार ने उन्हें कभी गुगली नहीं फेंकी। उन्हें पूरा भरोसा है कि शरद पवार भविष्य में भी उन्हें गुगली नहीं फेंकेंगे।

Tags: #Delhi Maharashtra#Deputy CM Eknath Shinde HonorSharad Pawar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version