दिल्ली में बाढ़ के बहाने बढ़ी सियासत: कई नेता हुए सामने सामने सीएम खट्टर ने कही बड़ी बात

आखिर क्यों डूबती दिल्ली पर तैरने लगी सियासत की नाव !

इन दिनों दिल्ली पानी पानी है। बाढ़ से घरों दुकानों और बाजारों में पानी भरा हुआ है। सड़कें लबालब हैं।बीते कई दिनों से यमुना नदी खतरे के निशान को पार गई है। पानी कम हो रहा है लेकिन निरंतर हो रही बारिश चिंता का कारण बन रही है। जलभरा और सड़कों के टूटने से पीने के पानी का संकट बढ़ गया है। आवाजाही में दिक्कतें होने के कारण कारोबार ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। मतलब जन जीवन काफी प्रभावित हो रहा है। इधर यमुना नदी के साथ साथ दिल्ली की सियासी भी उफान मार रही है। ​बढ़ते सियासी विवाद के बीच हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बड़ी बात कही है।

सीएम केजरीवाल ने मांगी सेना की मदद

दिल्ली में बारिश और बाढ़ का कहर बढ़ता ही जा रहा है। जिसको लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केंजरीवाल काफी चिंतित हैं। उन्होंने हालातों को देखते हुए सेना की मदद के लिए गुहार लगाई है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि यमुना का पानी शहर में आ गया है। इस वजह से आईटीओ और आसपास बाढ़ आ गई है। मैंने सीएस को सेना और एनडीआरएफ की मदद लेने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि यह नाले शहर के बारिश का पानी यमुना में डालते है। लेकिन रेग्युलेटर पानी के दबाव की वजह से टूट गया है। और अब यह पानी यमुना से शहर में जा रहा है। यह पानी आईटीओ आदि जगह पर जा रहा है। हम मिटटी के कटटो की मदद से इस पानी को शहर में जाने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

दिल्ली में बाढ़ पर सियासत

दिल्ली में बाढ़ की स्थिाति को लेकर राजनीति भी शुरु हो गई है। यहां माना जा रहा था कि हरियाणा से पानी छोड़ने के चलते दिल्ली में हालात बिगड़े हैं। इस पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि बाढ़ पर राजनीति नहीं होना चाहिए ये एक प्राकृतिक आपदा है। पहाड़ी राज्यों में जो बारिश हुई है उसके कारण अचानक नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। यमुना में एक लाख क्यूसेक पानी था लेकिन अचानक 3.70 लाख क्यूसेक हो गया। पानी छोड़ने के सवाल पर खट्टर बोले बैराज में एक सीमित मात्रा में पानी को नियंत्रित किया जा सकते है। बैराज की क्षमता एक लाख क्यूसेक पानी की है उससे अधिक पानी होगा तो मुश्किल हो जाएगी।

आप नेता ने एलजी पर कसा तंज

इधर दिल्ली में आप नेता और विधायक नरेश बालियान ने एक ​ट्वीट से दिल्ली के एलजी पर निशाना साधा है। ट्वीट में लिखा है कि ‘आज से 100 साल पहले जब देश गुलाम था तो तब भी यही होता था। वायसराय अंग्रेज ऐसे ही पैर पर पैर चढ़ा कर बैठे होते थे और इंडियंस सामने काम रहे होते थे और कुछ इंडियंस पीछे छाता लेकर कड़ी धूप में खड़े रहते थे। कुछ बदला नही है, बस उस समय गोरे अंग्रेजों का कब्जा था अब काले अंग्रेजों का है।’

 

Exit mobile version