ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: PM मोदी 14 मई को करेंगे नामांकन दाखिल,शाह रायबरेली में करेंगे चुनावी जनसभा

breaking-plat

PM मोदी 14 मई को करेंगे नामांकन दाखिल

पीएम नरेन्द्र मोदी मंगलवार 14 मई की सुबह वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके साथ ही अधिक सार्वजनिक बैठकें भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चुनावी अभियान मई के अंत तक जारी रहेगा। बता दें प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 मई को अहमदाबाद में मतदान किया था। अब वे अपने चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पीएम 14 मई मंगलवार के दिन वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने वाले हैं। इस दौरान पीएम के केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित बीजेपी और एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

अमित शाह रायबरेली में करेंगे चुनावी जनसभा

बीजेपी के स्टार प्रचारक और केन्द्रीय गृह अमित शाह आज रविवार 12 मई को यूपी के प्रतापगढ़ और रायबरेली के साथ गोण्डा के चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मोहनलालगंज के साथ कैसरगंज और अमेठी लोकसभा सीटों पर चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

चौथे चरण में सोमवार को UP की 13 सीटों पर मतदान

मध्यप्रदेश में सोमवार को आखिरी चरण का मतदान

मालवा-निमाड़ अंचल की 8 सीटों पर रण

भोपाल: मप्र में पल-पल बदलता मौसम

Exit mobile version