Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्ली कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला…कहा BJP कटवा रही वोटर लिस्ट से लोगों के नाम

DigitalDesk by DigitalDesk
December 7, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, वीडियो, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Delhi Congress State President big attack on BJP said that BJP is getting people names removed from the voter list
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने ‘न्याय यात्रा’ के दौरान बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने बीजेपी पर वोट कटवाने का आरोप लगाते हुए कहा लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान के तहत वोट देने का अधिकार सबको बराबर दिया गया है। लेकिन बीजेपी दिल्ली के मौजूदा नागरिकों का वोट कटवाने की साजिश रच रही है। जिससे यह साबित हो जाता है कि बीजेपी भविष्य में अपने अस्तित्व को लेकर असुरक्षित है।

  • देवेंद्र यादव ने लगाया दिल्ली बीजेपी पर आरोप
  • बीजेपी केवल लोगों के वोट कटवाने का काम ही नहीं कर रही…
  • …बल्कि ऐसे मामले भी सामने आए हैं…
  • ..जहां डुप्लीकेट वोटर भी हैं
  • एक ही आईडी नंबर पर दो-तीन वोटर्स के नाम है

DPCC चीफ देवेन्द्र यादव ने कहा यह पूरा देश अच्छी तरह से समझ रहा है कि विरोध और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बीजेपी कैसे देश और प्रदेशों चुनाव में एक तय मार्जिन से चुनाव जीत रही है। यह संयोग तो नहीं हो सकता। यह पूरी तरह प्रयोग की पाठशाला में तय नीतिगत साजिश है।

Related posts

Poonam Pandey: पूनम पांडे का चौंकाने वाला बयान, बोलीं- भारत में Prostitution को कानूनी मान्यता मिलने से घट सकता है अपराध

Poonam Pandey: पूनम पांडे का चौंकाने वाला बयान, बोलीं- भारत में Prostitution को कानूनी मान्यता मिलने से घट सकता है अपराध

September 5, 2026
Bittu Tabahi: राजगढ़ के ‘बिट्टू तबाही’ की मेहनत ने खींचा CM मोहन यादव का ध्यान, मुलाकात के बाद नदी सफाई में जुटी नगर पालिका

Bittu Tabahi: राजगढ़ के ‘बिट्टू तबाही’ की मेहनत ने खींचा CM मोहन यादव का ध्यान, मुलाकात के बाद नदी सफाई में जुटी नगर पालिका

September 5, 2026

DPCC चीफ का केजरीवाल पर हमला

कांग्रेस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को भी नहीं छोड़ा। यादव ने वोट कटवाने वाले मामले पर केजरीवाल को घेरते हुए कहा अरविंद केजरीवाल की ओर से यह कहना कि उनकी पार्टी के मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटवाए जा रहे हैं। क्या अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उन वोटरों को खरीद लिया है।

DPCC चीफ देवेन्द्र यादव ने कहा यह सही है कि बीजेपी एक साजिश के तहत दिल्ली के उन क्षेत्रों में वोटर लिस्ट से नाम कटवाने की कार्यवाही कर रही है जहां से उसे वोट नहीं मिलता है। लेकिन आम आदमी पार्टी की ओर से यह कहना कि उनके वोटर हैं, यह भी पूरी तरह से सही नहीं है। दिल्ली के नागरिक किसी एक तय पार्टी के वोटर नहीं हैं। दिल्ली के जागरुक मतदाता अपनी अपेक्षा और मौजूदा सरकार की कार्यशैली के आधार पर ही चुनाव में वोट डालते हैं।

चुनाव आयोग से की शिकायत

दिल्ली कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र यादव के अनुसार बीजेपी दिल्ली में सिर्फ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कटवाने का काम ही नहीं कर रही है बल्कि ऐसे कई मामले भी अब तक सामने आए हैं, जिसमें डुप्लीकेट वोटर भी शामिल किये गये हैं। एक ही आईडी नंबर पर दो से तीन मतदाताओं के नाम हैं। इसकी जानकारी कांग्रेस का लोकसभा चुनाव के दौरान भी थी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से डुप्लीकेट वोट कटवाने के लिए चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा गया है।

देवेन्द्र यादव ने कहा एक मतदाता के नाम एक से अधिक वोटर लिस्ट मेंं है तो फिर लोकतांत्रिक पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने का उद्देश्य पूरा नहीं माना जा सकता है। इसमें फर्जी मतदाता वोट डाले जाते हैं। यह काम दिल्ली में बीजेपी हर चुनाव में बखूबी करती रही है। दिल्ली बीजेपी के इस फर्जीवाड़े पर रोक लगनी चाहिए। यही पूरी दिल्ली कांग्रेस की भी मांग है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #BJP is cutting votes#Delhi Congress State President Devendra Yadav#Duplicate Voters
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version