कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में डूब गए IAS बनने के सपने, तीन छात्रों की मौत का मामला…जानें अब तक क्या हुआ

Delhi Coaching Center RAU IAS basement filled with water three students died

नई दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर RAU IAS के बेसमेंट में शनिवार की शाम बारिश का पानी भर जाने से वहां तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बेसमेंट से तीनों छात्रों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। जिनकी पहचान तानिया सोनी, श्रेया यादव और नेविन डेल्विन के रूप में की गई है।

नई दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर RAU IAS के बेसमेंट में शनिवार की शाम बारिश का पानी भर जाने से वहां तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बेसमेंट से तीनों छात्रों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। जिनकी पहचान तानिया सोनी, श्रेया यादव और नेविन डेल्विन के रूप में की गई है।

वहीं इस तरह अपने साथियों की मौत से नाराज छात्रों ने ओल्ड राजेंद्र नगर में धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया है। यह छात्र दिल्ली सरकार के साथ एमसीडी और कोचिंग सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सड़क पर बैठ गये हैं। वहीं हादसे के बाद अभी तक इस कोचिंग सेंटर की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

बताया जाता है कि शनिवार की शाम को भारी बारिश के चलते ड्रेनेज का पाइप फट गया था। जिसके कारण राव इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में अचानक तेजी से पानी भर गया। जिससे वहां यूपीएससी की तैयारी करे कई स्टूडेंट फंस गये। जिनमें दो छात्राओं और एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। हुए हादसे की गंभीरता को देखते एनडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर बुलाया गया।

पानी भरते ही बेसमेंट में हो गया अंधेरा

बेसमेंट में अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी तरह पंप लगाकर बेसमेंट में से पानी बाहर निकाला गया। वहीं स्टूडेंट की तलाश में गोताखोर भी बुलाए गए जो छात्रों की तलाश में जुटे रहे। घटना को लेकर डीसीपी सेंट्रल एम. हर्षवर्धन ने जानकारी दी और बताया कि शानिवार की शाम 7 बजे कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने की सूचना मिली थी। इस मामले की जांच की जा रही है कि अचानक पूरा बेसमेंट कैसे पानी से भर गया?

हादसे के बाद पुलिस और दिल्ली सरकार के 3 एक्शन

संचालक और कॉर्डिनेटर के खिलाफ केस दर्ज,हिरासत में लिया — दिल्ली पुलिस ने देर रात को बताया था कि घटना को लेकर क्रिमिनल केस दर्ज कर लिया गया है। BNS की धारा 105, 106(1), 152, 290 और 35 के तहत FIR दर्ज की गई है। इसके अलावा कोचिंग संचालक और कॉर्डिनेटर को भी हिरासत में लिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कुछ सबूत इकट्ठे किए हैं। मामले गहन जांच की जाएगी।

AAP सरकार ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

वहीं दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से हादसे को लेकर न्यायिक जांच के आदेश दिये गये है। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने राज्य के मुख्य सचिव नरेश कुमार को कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में अचानक पानी भरने, छात्रों के फंसने की पूरी घटना की न्यायिक जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 24 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिये हैं।

बेसमेंट में कोचिंग अब मंजूर नहीं,होगी कार्रवाई

दिल्ली महापौर शेली ओबेरॉय ने MCD कमिश्नर को निर्देश दिया है कि उन सभी कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की जाए जो बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे हैं। यह नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी के लिए MCD के जिम्मेदार अधिकारियों की तत्काल जांच होनी चाहिए।

Exit mobile version