Friday, July 24, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार : भारत के कारोबारियों ने दिया बांग्लादेश को बड़ा झटका…चीन की तरह सिखायेंगे अब सबक, सीटीआई ने कही ये बड़ी बात

DigitalDesk by DigitalDesk
December 14, 2024
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Delhi businessmen angry with Mohammad Yunus government of Bangladesh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भारत में गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। देश भर में बांग्लादेश का विरोध हो रहा है। धरना प्रदर्शन और पुलता दहन के बाद अब व्यापारिक तौर पर बांग्लादेश को चोट पहुंचाने की रणनीति बनाई जा रही है।

  • गाड़ियां बन जाएंगी बैलगाड़ी!
  • बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार
  • व्यापारियों में भी बांग्लादेश के खिलाफ आक्रोश
  • मोहम्मद यूनुस सरकार के खिलाफ नाराजगी

दिल्ली के व्यापारियों में बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार को लेकर नाराजगी नजर आ रही है। अब भारत सरकार के साथ ही भाारतीय कारोबारियों से भी अपील की जा रही है कि वे बांग्लादेश के साथ अपने व्यापारिक संबंध कम कर दें, कारोबारी गतिविधियों को कम कर दें। इतना ही ऑटो स्पेयर पार्ट्स इंडस्ट्री से संबंधित व्यापारियों ने तो बांग्लादेश से अगले एक माह तक कारोबार न करने का फैसला किया है।
दिल्ली स्थित व्यापारियों की शीर्ष संस्था चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने साफ शब्दों में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर व्यापारी समुदाय नाराज है। चेसरमेन बृजेश गोयल ने कहा करीब 5 से 7 साल पहले चीन ने भी भारतीय सैनिकों के साथ सीमा पर दुस्साहस किया था। जिसका जवाब देते हुए भारतीय उपभोक्ताओं और व्यापारियों ने चीनी सामान के उपयोग और विक्रय का बहिष्कार कर दिया था। अब चीन को भी सबक मिल गया है। चीन सीमा पर स्थिति अब संतोषजनक है। उन्होंने कहा चीन की ही तरह बांग्लादेश को भी सबक सिखाने की जरूरत है।

Related posts

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

July 24, 2026
HFCL raises growth target for FY27 now aims for 40 pratishat revenue growth

HFCL ने FY27 के लिए बढ़ाया ग्रोथ टारगेट, अब 40% राजस्व वृद्धि का लक्ष्य

July 24, 2026

खत्म हो जाएगी बांग्लादेश ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया बांग्लादेश में ऑटो मोटर पार्ट्स का करीब 95 प्रतिशत माल इंपोर्ट ही किया जाता है। जिसमें से करीब 90 प्रतिशत माल अकेले भारत से निर्यात होता है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि बांग्लादेश से भारत का हर महीने लगभग 1 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होता है।

बांग्लादेश के साथ इतना हुआ व्यापार

बांग्लादेश और भारत दोनों में 2023-24 के दौरान 14 बिलियन डॉलर यानी करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। अब सरकार को भी सख्त फैसले लेने होंगे। इसके साथ ही बांग्लादेश पर आर्थिक दबाव बनाना होगा। भारत और दिल्ली के व्यापारी और उद्यमी पूरी तरह हर मोर्च पर केंद्र सरकार के साथ हैं। सीटीआई की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि अगर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को बंद नहीं किया जाता है तो दिल्ली और भारत के सभी व्यापारी बांग्लादेश के साथ सारा व्यापार खत्म कर देंगे। भारत में सीटीआई से जुड़े हजारों व्यापारी बांग्लादेश के साथ किसी तरह का कोई व्यापारिक लेन-देन भी नहीं करेंगे।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 777
Tags: #Chamber of Trade and Industry#Delhi businessmen angry with Bangladesh #Bangladesh Mohammad Yunus Government
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version