Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव : नई दिल्ली सीट पर फंसा पेंच…चक्रव्यूह’ में फंसे केजरीवाल क्या चखेंगे राजनीतिक जीवन में पहली हार का स्वाद….?

DigitalDesk by DigitalDesk
February 4, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब मतदान की बारी है। सत्तर सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से मैदान में उतरे हैं। जहां से बीजेपी के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित की ओर से उन्हें कड़ी चुनौती मिल रही है। ऐसे में सियासी रणनीतिकार मान रहे हैं कि दिल्ली के दंगल में केजरीवाल इस बार बुरी तरह से घिर चुके हैं। चुनाव में उनका जीतना अब पिछली बार की तरह आसान नहीं है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या अरविंद केजरीवाल इसबार जीत का चौका लगाएंगे या वे पहली बार अपने राजनीतिक जीवन में हार का स्वाद चखेंगे?

  • नई दिल्ली सीट पर बना त्रिकोणीय मुकाबला
  • नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल के सामने दोहरी चुनौती
  • बीजेपी और कांग्रेस से मिल रही कड़ी टक्कर
  • संदीप दीक्षित और प्रवेश वर्मा के चक्रव्यू में फंसे केजरीवाल
  • क्या केजरीवाल त्रिको​णीय मुकाबले में लगाएंगे चौका?

दिल्ली विधानसभा चुनाव की लड़ाई अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुकी है। इस बार के चुनाव में दिल्ली में किसी एक दल के पक्ष में किसी तरह की कोई चुनावी लहर नजर नहीं आ रही है। बल्कि सत्तर सीटों में से अधिकांश सीट की अपनी लड़ाई है। बीजेपी और कांग्रेस की ओर से
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ही नहीं बल्कि उनके खास सिपहसलारों के खिलाफ अपने मजबूत प्रत्याशी चुनावी दंगल में उतारकर सियासी चक्रव्यूह रचा है। वैसे तो केजरीवाल दिल्ली के चुनावी दंगल में शुरुआत से ही विरोधियों के बनाए चक्रव्यू में घिरते नजर आ रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चौथी बार चुनाव के मैदान में उतरे हैं। लेकिन पिछली तीन चुनावी लड़ाई की तरह इस बार मुकाबला आसान नहीं है। कांग्रेस की ओर से संदीप दीक्षित और बीजेपी की ओर पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा जैसे दिग्गज नेता नई दिल्ली सीट पर उतरे हैं, जो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ तगड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

पूर्व सीएम को दो पूर्व सीएम के बेटे दे रहे टक्कर

यह दोनों प्रत्याशी पूर्व सीएम के बेटे हैं। संदीप दीक्षित की मां स्वर्गीय शीला दीक्षित दस साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं हैं। अरविंद केजरीवाल ने 2013 के चुनाव में दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित को इसी नई दिल्ली विधानसभा सीट पर हराया था। वे तब से ही इस सीट से लगातार विधायक चुने जाते रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित से सत्ता छीनकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई थी। ऐसे में संदीप दीक्षित अपनी मां की हार का बदला पूरा करने के मूड में हैं।

सियासी रणनीतिकारों की मानें तो दिल्ली इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास के मापदंड पर लगातार पिछड़ रही है। इससे पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को इसका चुनाव में नुकसान हो रहा है। दलित और मुस्लिम वोट में नाराजगी है। जिससे दिल्ली में दलित और मुस्लिम वोटर्स बीजेपी और कांग्रेस में बंटते नजर आ रहे है। ऐसे में संदीप दीक्षित नई दिल्ली विधानसभा सीट पर चुनावी फेरबदल कर सकते हैं।

केजरीवाल 20 हजार वोट से हारने जा रहे हैं!

वहीं दिल्ली के पूर्व सीएम स्वर्गीय साहब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा दिल्ली से सांसद भी रहे हैं। हालांकि विधानसभा के चुनाव में वे पहली बार सक्रिय हुए हैं। उन्हें ​बीजेपी की ओर से अघोषित तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री का भी चेहरा माना जा रहा है। हाल ही में बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चर्चा के दौरान यह लिखकर दिया था कि अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से 20 हजार वोट से हारने जा रहे हैं। प्रवेश वर्मा ने इस बात को दिल्ली में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को एक बार फिर से दोहराया। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि तीन बार नई दिल्ली सीट से चुनाव जीतने वाले पूर्व सीएम केजरीवाल की हालत क्या वाकई में इस बार खराब हो गई है? सवाल यह भी है कि क्या केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट 20 हजार वोटों के बड़े अंतर से चुनाव हारने जा रहे हैं? या फिर वे नई दिल्ली सीट से इस बार जीत चौका लगाएंगे?

बता दें विपक्ष की इस रणनीति के चलते ही अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार में अपनी ही सीट में फंसे रहे। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने दूसरे इलाकों में बहुत अधिक वक्त नहीं दिया। ज्यादातर वे ​नई दिल्ली सीट और इसके आसपास के क्षेत्रों में ही रैलियां करते नजर आए।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 425
Tags: #Delhi Assembly Elections#Kejriwal trapped in #Chakravyuh#Pravesh Verma BJP#Sandeep Dixit CongressAam Aadmi PartyArvind Kejriwal
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version