Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: विवादों में महिला सम्मान योजना…जानें एलजी ने क्यों दिए जांच के आदेश …

DigitalDesk by DigitalDesk
December 28, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Delhi Assembly Elections 2025 Aadmi Party Mahila Samman Yojana Controversy Lieutenant Governor VK Saxena
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आदमी पार्टी की महिला सम्मान योजना को लेकर विवाद गहरा गया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने योजना के तहत हो रहे रजिस्ट्रेशन के जांच के आदेश दिए हैं। उपराज्यपाल ने इस योजना को लेकर जो रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है वह किन नियमों के आधार पर ​कराये जा रहे हैं इसका जांच करने के आदेश दिये हैं। यह जांच डिविजनल कमिश्नर को सौंपी गई है।

  • डिविजनल कमिश्नर को जांच के आदेश
  • जल्द ही एक रिपोर्ट सौंपने को कहा
  • महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना
  • आप का दावा 21 लाख लोगों ने कराया रजिस्टर्ड

उप राज्यपाल के आदेश के बाद दिल्ली के सभी जिले के डिवीजनल कमिश्नर इसकी जांच करेंगे कि उनके इलाके में महिला सम्मान योजना को लेकर किये जा रहे रजिस्ट्रेशन किस आधार पर हो रहे हैं। महिला और बाल विकास मंत्रालय की ओर से एक विज्ञापन के जरिए जनता को यह बताया गया था कि जो कुछ भी राजनीतिक पार्टियों की ओर से महिला सम्मान योजना को लेकर बताया जा रहा है वह भ्रामक है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

बता दें दिल्ली सरकार ने पिछले दिनों महिला सम्मान योजना को लेकर अलर्ट किया था। ​जिसमें कहा गया कि राजनीतिक पार्टी दावा कर रही है कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए दिये जाएंगे। विभाग की ओर से जारी किये गये नोटिस में आगे यह भी कहा गया है कि दिल्ली सरकार की ओर से ऐसा कोई भी नोटिफिकेशन जारी ही नहीं किया है।

राज्य महिला कल्याण विभाग की ओर से कहा गया है कि ऐसी कोई योजना दिल्ली में अस्तित्व में ही नहीं है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी नीत आतिशी सरकार के स्वास्थ्य और महिला कल्याण विभाग ने कहा है कि ऐसी कोई योजना दिल्ली में अस्तित्व में नहीं है। ऐसे में योजना के तहत किसी भी प्रकार के पंजीयन और आवेदन फॉर्म को स्वीकार करने का कोई सवाल भी नहीं उठता है। कोई भी राजनीतिक दल जो योजना के नाम पर लोगों से फॉर्म जुटा रहे हैं या फिर उनकी ओर से जानकारी जमा की जा रही है तो वो एक प्रकार से धोखाधड़ी कर रही है। उनके पास ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है। दरअसल इस पूरे मामले में दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की गई थी। जिसमें उन्होंने लिखा कि महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से विपक्षी बौखला गए हैं।

BJP ने भी साधा AAP पर निशाना

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को लेकर गरमाई सियासत के बीच AAP की प्रस्तावित योजना पर विवाद हो रहा है। हर महीने 2100 रुपए देने की वाली इस योजना को लेकर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा पूर्व सीएम केजरीवाल लोगों के साथ डिजिटली धोखाधड़ी कर रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है अब उनकी सरकार का ही विभाग जनता को इस संबंध में चेतावनी जारी कर रहा है। इसी तहर बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत ने भी निशाना साधा और कहा कोई योजना आती है तो इसके लिए बजट तैयार किया जाता है। बजट के बाद मंजूरी मिलती है। इसके बाद फिर नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। लेकिन यह तो जनता के साथ छल किया जा रहा है।

Post Views: 623
Tags: # Delhi Assembly Elections 2025#Lieutenant Governor VK Saxena#Mahila Samman Yojana ControversyAam Aadmi Party
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version