क्या आप जा रही है…और बीजेपी आ रही है…!आज फैसले का दिन….!
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद से ही देश भर की निगाहें टिकी हुई हैं। सभी को इंतजार है आज शनिवार का सामने आने वाले नतीजों का। जो तय करेंगे कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी। आज सुबह 8 बजे से मतगणना होने वाली है।
क्या 27 साल का सूखा होगा खत्म
दिल्ली से लगे राज्यों में खिलता रहा कमल
दिल्ली अब तक दूर ही रही
लगातार 6 चुनावों में मिली बीजेपी का हार
क्या बनेगी 7वीं बार के चुनाव में दिल्ली में बीजेपी की सरकार!
इससे पहले एग्जिट पोल्स पर भरोसा करें तो बीजेपी के लिए अबकि बार दिल्ली दूर नहीं तो क्या दिल्ली मे नया इतिहास बनेगा। क्योंकि पिछले 27 साल की राजनीति पर नजर डालें तो 1999, 2014, 2019, 2024 बीजेपी ने चार बार लोकसभा के चुनाव में जीत दर्ज की, लेकिन दिल्ली अबतक दूर ही रही। अब एग्जिट पोल्स के मुताबिक दिल्ली मेेंं27 साल बाद अब जीत बीजेपी को मिल सकती है।
दिल्ली की सीमाओं से लगे प्रदेशों को देखें तो उत्तर प्रदेश में पिछले 27 साल में तीन बार बीजेपी सरकार बना चुकी है। जिसमें से मोदी के राज में 2 बार सरकार यूपी में बीजेपी की बन चुकी है। 27 साल में हरियाणा में बीजेपी लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर सरकार बना चुकी है, लेकिन अब दिल्ली का दरवाजा बीजेपी के लिए पहली बार बीजेपी के लिए खुल सकता हैै। दिल्ली में लगातार 6 चुनावों में हार के बाद 7वीं बार के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल कहते हैं कि बीजेपी की इसबार बड़ी जीत दर्ज कर सकती है।
चुनाव प्रचार के दौरान विरोधियों की जुबानी खुद को मिली गालियों की सूची अरविंद केजरीवाल गिनाते रहे। लेकिन क्या एग्जिट पोल सही सााबित होते हैं तो आमआदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की दिल्ली का बेटा बनकर जनता से वोट मांगती सियासत पर वोटर झाड़ू फेर सकते हैं?
दिल्ली में बीजेपी की सरकार और नरेंद्र मोदी को जोड़े तो 32 साल के पहिए को घुमाया जाए तो साल 1993 में पहली बार दिल्ली में बीजेपी ने सरकार बनाई थी, तब नरेंद्र मोदी बीजेपी में कई यात्राओं की जिम्मेदारी निभाने के बाद बतौर युवा नेता के रुप पर अमेरिकन काउंसिल ऑफ यंग पॉलिटिकल लीडर्स के कार्यक्रम में पहली बार अमेरिका गए थे। साल 1998 में जब बीजेपी की दिल्ली की सत्ता से लंबे वक्त के लिए विदाई हो गई थी, तब 21वीं सदी शुरू होने से दो पूर्व नरेंद्र मोदी को बीजेपी का राष्ट्रीय महासचिव संगठन नियुक्त किया गया था। अब 2025 में एग्जिट पोल्स का अनुमान है कि दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार बन सकती है। इस समय नरेंद्र मोदी देश के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री हैं।