Thursday, October 15, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दीपोत्सव 2024: भारत की तरह इन देशों में भी मनाई जा रही आज दीपावली

DigitalDesk by DigitalDesk
October 31, 2024
in दिल्ली, धर्म, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
दीपोत्सव 2024: क्या है पांच दिनी अनुष्ठान का महत्व आइये जानते हैं
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देशभर में दीपावली की धूम देखने को मिल रही है। आज दीपावली के खास मौके पर हर कोई मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने की तैयारियों में लगा हुआ है। दीपावली का त्योहार हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। जिसे हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के हर कोने में दीपावली त्योहार की रौनक देखने को मिल रही है। हालांकि यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई दूसरे देशों में भी दीपावली के इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है।

हर साल यह त्योहार पूरे देश भर में पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। दीपावली हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार माना जाता है। जिसकी धूम देश के हर कोने पर देखने को मिल रही है। यह प्रकाश पर्व हर साल कार्तिक माह की अमावस्या पर मनाया जाता है। इसी क्रम में इस बार आज अमावस्या को दिवाली का त्योहार मना जा रहा है। जिसे लेकर देशभर में उत्साह नजर आ रहा है। भारत के साथ ही इस त्योहार की चहल-पहल दुनिया के कई देशों में देखने को मिलती है। भारत के अतिरिक्त कई ऐसे देश हैं, जहां दीपोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।

Related posts

Maruti Brezza Sales: मारुति ब्रेजा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 15 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री; अपडेटेड मॉडल को मिली 1 लाख बुकिंग

Maruti Brezza Sales: मारुति ब्रेजा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 15 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री; अपडेटेड मॉडल को मिली 1 लाख बुकिंग

October 15, 2026
पत्रिका में शी चिनफिंग का पार्टी अनुशासन पर लेख प्रकाशित होगा

पत्रिका में शी चिनफिंग का पार्टी अनुशासन पर लेख प्रकाशित होगा

October 15, 2026

जापान

रोशनी के पर्व दिवाली को जापान में भी उत्साह के साथ मनाया जाता है। हालांकि, इसे मनाने का तरीका भारत की अपेक्षा जापान में थोड़ा अलग होता है। इस दिन जापान के लोग अपने अपने बगीचों में पेड़ों पर लालटेन और कागज के पर्दे लटकाते हैं। जिन्हें बाद में आसमान में छोड़ा जाता है। इतना ही नहीं जापान में इस मौके पर लोग नाच-गाने के साथ ही बोटिंग भी करते हैं।

थाईलैंड

जापान के अतिरिक्त थाईलैंड ऐसा देश है जहां दीपों का पर्व दीपावली उत्साह के साथ मनाया जाता है। हालांकि, थाईलैंड में दीपावली का त्योहार हम भारतीयों की अपेक्षा थोड़ा अलग तरह से मनाते हैंं। इस त्यौहार को थाईलैंड में क्रियोंध के नाम से जाना जाता है। इस पावन मौके पर थाईलैंड में केले की पत्तियों से दीपक बनाकर रात में जलाया जाता है। इसके साथ ही धूप बत्ती को भी जलाया जाता है। जिन्हें बाद में कुछ पैसों के साथ पवित्र नदियों में बहा दिया जाता है।

श्रीलंका

भारत का सबसे पड़ोसी देश श्रीलंका में भी दीपोत्सव को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। श्रीलंका में इस पावन पर्व का खासा महत्व है। क्योंकि श्रीलंका में यह पर्व महाकाव्य रामायण काल से जुड़ा हुआ है। इस वजह से खास मौके पर वहां के लोग अपने अपने घरों को मिट्टी के दीपक से रोशन करते हैं। एक-दूसरे से गले मिलते हैं।

मलेशिया

मलेशिया की बात करें तो यहां भी दीपावली के पर्व को हरि दिवाली के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन मलेशियाई लोग सुबह जल्दी उठकर पानी और तेल से स्नान करते हैं। फिर परंपरा के मुताबिक अपने देवी-देवताओं की पूजा अर्चना करते हैं। इतना ही नहीं मलेशिया में दिवाली के इस खास मौके पर कई जगह मेले भी लगते हैं।

नेपाल

नेपाल भारत का पड़ोसी देश है। नेपाल में भी दीपों का यह त्योहार मनाया जाता है। भारत के अतिरिक्त नेपाल में भी दीपावली को धमूधाम से मनाया जाता है। नेपाल में इस त्योहार को तिहाड़ के रूप में लोग मनाते हैं। यह पर्व पांच दिन तक चलता है। तिहाड़ उत्सव के पहले दिन गाय की पूजा की जाती है। दूसरे दिन स्वान यानी कुत्ते को पूजते हैं। तीसरे दिन मिठाई बनाकर अपने देवी-देवताओं की पूजा अर्चना का जाती है। नेपाल में भी भारत की तरह घरों को सजाया जाता है। चौथे दिन भारत की तरह यमराज की पूजा होती है। जबकि पांचवें दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है।

( प्रकाश कुमार पांडेय)

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version