Sunday, November 29, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मनोरंजन

’तेरी सेक्सी ब्यूटी’ ..क्यों छिड़ी फिल्मदुनिया में बहस?…सलमान के गाने पर जावेद अख्तर ने उठाए सवाल

DigitalDesk by DigitalDesk
November 28, 2026
in मनोरंजन, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई
0
Debate erupts over a Salman Khan song Javed Akhtar questions the declining standard of Hindi lyrics
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ गाने के बीच भाषा और शब्दों पर बोले जावेद अख्तर… कहा- आज की पीढ़ी की शब्दावली हो रही सीमित, लेकिन साहित्य की ओर लौट रहे युवा

बॉलीवुड में इन दिनों सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ को लेकर चर्चा गर्म है। सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। इसी बीच मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने हिंदी फिल्मी गानों के गिरते स्तर पर अपनी चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि आज के गीतों में इस्तेमाल होने वाले शब्द समाज की घटती शब्द-संपदा को दर्शाते हैं। भाषा केवल बातचीत का माध्यम नहीं, बल्कि अपने आप में एक कला है, लेकिन आज लोग भाषा और साहित्य पर पहले जितना ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Related posts

Breaking News: 18 नवंबर 2026 की देश की 10 बड़ी खबरें: चक्रवात से लेकर राजनीति और महंगाई तक, जानिए भारत के बड़े अपडेट

Breaking News: 29 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: संसद से खेल के मैदान तक, देश में इन मुद्दों पर रहेगी नजर

November 29, 2026
Petrol and Diesel Prices

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, भोपाल में पेट्रोल ₹114.57 और डीजल ₹99.64 प्रति लीटर….29 नवंबर को दिल्ली से मुंबई तक जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

November 29, 2026

शब्दों की दुनिया सिमट रही है!

बीबीसी के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘म्यूजिक 91’ में जावेद अख्तर से हिंदी फिल्मी गानों की गुणवत्ता को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि फिल्मों और उनके संगीत को समाज से अलग करके नहीं देखा जा सकता। आज जेनरेशन-जी समेत लगभग हर उम्र के लोग अपने माता-पिता और दादा-दादी की तुलना में कम शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। लोगों की शब्द-संपदा लगातार सीमित होती जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आज कितने लोग साहित्य और कविताएं पढ़ते हैं और अपनी भाषा को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं?

रचनात्मकता पर भारी पड़ रहा पैसा!

जावेद अख्तर ने समाज की बदलती सोच पर भी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि आज हर चीज को फायदे और नुकसान के नजरिये से देखा जाने लगा है। मुनाफे का अर्थ भी केवल बैंक में पैसा जमा होने और निकालने तक सीमित हो गया है। ऐसे माहौल में साहित्य, कला और रचनात्मकता के लिए जगह कम होती जा रही है। उनके मुताबिक भाषा को सिर्फ संवाद का जरिया समझना उसकी कलात्मक पहचान को नजरअंदाज करना है।

युवाओं से अब भी उम्मीद!

हालांकि, जावेद अख्तर आज की युवा पीढ़ी से निराश नहीं हैं। उनका मानना है कि युवा अब खुद साहित्य, भाषा और संस्कृति की ओर लौटने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए किसी और को श्रेय देने की जरूरत नहीं, क्योंकि युवा अपनी रुचि से इन चीजों को तलाश रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले 10 से 15 वर्षों में साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

सलमान ने भी बताया गाने का फिल्म से कनेक्शन

वहीं, सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ के गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ पर भी सवाल उठ रहे हैं। युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म में रोमांटिक गाने की जरूरत को लेकर दर्शकों ने सवाल किए थे। ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान ने इसका जवाब देते हुए कहा कि दर्शकों को फिल्म देखने के बाद समझ आएगा कि यह गाना कहानी में कैसे फिट बैठता है। उनके मुताबिक फिल्म में एक अधिकारी समेत कई सैनिक अपनी पत्नियों की तारीफ करते नजर आते हैं और इसी प्रसंग में यह गाना आता है। साजिद खान के संगीत और बोल से सजे इस गाने को सलमान खान ने मुस्कान के साथ आवाज दी है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह समेत कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बड़ा सवाल यही है कि क्या हिंदी फिल्मी संगीत में शब्दों की खूबसूरती और साहित्यिक गहराई की जगह अब सिर्फ लोकप्रियता और बाजार ने ले ली है? जावेद अख्तर की टिप्पणी ने संगीत और भाषा की गुणवत्ता पर एक नई बहस छेड़ दी है।

Tags: #Debate erupts over a Salman Khan song#Javed Akhtar questions #declining standard of Hindi lyrics#Teri Sexy Beauty #film industry
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

मुख्य समाचार
Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

मुख्य समाचार
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version